Author: Himachal Varta

हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की इंडेन गैस कंपनी के जिन उपभोक्ताओं ने अभी भी अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उनके कनेक्शन आने वाले समय में बंद हो सकते हैं। हमीरपुर शहर के भोटा चौक पर स्थित शहीद सुरजीत सिंह गैस एजेंसी के प्रबंधक संजीव डढवाल ने बताया कि एजेंसी के कई उपभोक्ताओं ने बार-बार आग्रह के बावजूद अभी भी अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है। उन्होंने अभी तक ई-केवाईसी न करवाने वाले उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अतिशीघ्र अपनी ई-केवाईसी करवा लें, अन्यथा उनके गैस कनेक्शन बंद हो सकते हैं। संजीव डढवाल ने…

Read More

ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लेखक राजन कुमार शर्मा)हिमालय क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ से ढकी चोटियों और शीतल जलवायु के लिए प्रसिद्ध है। परंतु यही ठंडा मौसम जब सर्दियों के चरम पर पहुँचता है, तो यह क्षेत्र अनेक गंभीर समस्याओं से जूझने लगता है। बर्फबारी, सड़क बंद होना, बिजली और पानी की कमी, स्वास्थ्य समस्याएँ तथा भूस्खलन जैसी परिस्थितियाँ वहाँ के लोगों के लिए जीवन को कठिन बना देती हैं। समस्या: सर्दियों में हिमालयी क्षेत्र पूरी तरह बर्फ की चादर में ढक जाता है। तापमान कई बार शून्य से नीचे चला जाता है। ऐसे में गाँवों और शहरों का…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ऑकलैंड हाउस स्कूल फ़ॉर गर्ल्स में आज ‘इंटरैक्ट क्लब ऑफ़ लीडिंग ऑकीइट्स’ की स्थापना के साथ विद्यालय ने छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक ज़िम्मेदारी और सामुदायिक भागीदारी को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। रोटरी इंटरनेशनल और इससे जुड़े रोटरी क्लबों के मार्गदर्शन में आरंभ हुई इस पहल को छात्राओं की ओर से अत्यंत उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। क्लब की शुरुआत में ही 170 छात्राओं ने सदस्यता ग्रहण की है। इंटरैक्ट क्लब के माध्यम से छात्राओं को विभिन्न सामुदायिक सेवाओं, सामाजिक सरोकारों तथा वैश्विक समझ को विकसित करने के अवसर प्राप्त होंगे। यह…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनकला के U -14 छात्र व छात्राओं ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मनन भाटिया ने चैस खो -खो,आर्यन चौहान, समीर ,आरुष ने खो -खो व एथलेटिक में, नाहन खण्ड का प्रतिनिधित्व किया। आरुष ने ऊंची कूद में गोल्ड मेडल, डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। आरुष राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में धर्मशाला (कांगड़ा ) में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेगा,अर्चना ने कबड्डी, आराध्या, चारु शर्मा, मानवी, जीविका, तपस्या ने खो-खो, एथेलेटिक्स, प्रियांशी शर्मा, श्रेया शर्मा, यशस्वी ने चैस में नाहन खण्ड का प्रतिनिधित्व किया जिसमें जिला स्तर पर…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)  हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 29 व 30 अक्तूबर, 2025 को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान उपाध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तैयारियों का जायजा लेंगे तथा रेणुका विकास बोर्ड की विभिन्न बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला दण्डाधिकारी  सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आदेश जारी किए है कि सिरमौर जिला के साथ लगते क्षेत्र में अति विशिष्ट अतिथि के आगमन के मद्देनजर 29 अक्तूबर, 2025 को जिला सिरमौर में ‘‘नो फ्लाइंग जोन’’ रहेगा। इस दौरान जिला भर में ड्रोन के उडाने, मानव रहित वाहनों (यूएवी) किसी भी प्रकार के एयर क्राफ्ट, गर्म हवा के गुब्बारे (हॉट एयर बैलून) तथा अन्य हवाई क्षेत्र से संबंधित खेल गतिविधियां, पैराग्लाइडिंग, पैरासेलिंग पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। किसी भी व्यक्ति, प्राधिकरण एवं संस्था द्वारा इन आदेशों की अवहेलना करने पर नियमानुसार कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-      शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ खेलों को भी विशेष महत्व दे रही है। रोहित ठाकुर आज यहां हिमाचली स्कूली क्रीड़ा संगठन एवं प्रदेश शिक्षा विभाग के सौजन्य से 19 वर्ष से कम आयुवर्ग की 66वीं राज्य स्तरीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का दीप प्रज्जवलन कर विधिवत शुभारम्भ करने के उपरांत खिलाड़ियों व अन्य लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। चार दिवसीय 66वीं राज्य स्तरीय 19 वर्ष से कम आयुवर्ग के छात्र माइनर खेलकूद प्रतियोगिता में 12 ज़िला व खेल छात्रावास के 650 खिलाड़ी…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सम्बद्ध कलाकारों ने आज ज़िला सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आपदा के दौरान सुरक्षा एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पूजा कला मंच बाड़ीधार के कलाकारों ने आज कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत प्लानियां तथा नगर पंचायत अर्की में लोगों को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को अवगत करवाया कि भूकम्प के झटके महसूस होने पर शांत रहें व हड़बड़ी न करें, यदि भीतर हों तो खिड़कियों व…

Read More