नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा पुलिस ने हिमाचल हरियाणा बॉर्डर के बहराल नाके पर नशे के सप्लायर को नशे की खेप के साथ धर दबोचा है। जहां तस्कर को अदालत में पेश किया जाएगा। पांवटा पुलिस के बिछाए जाल में फंसे गुरदेव सिंह से नशे में प्रयोग होने वाले 672 कैप्सूल बरामद हुए हैं। जानकारी मुताबिक गुरदेव सिंह पुत्र रामदास निवासी किशनपुरा अपनी मोटर साईकिल से यमुनानगर से पांवटा साहिब की और आ रहा था। इस दौरान पुलिस की टीम ने उसे रोका और उसके व मोटरसाईकल की तलाशी ली। तलाशी लेने के बाद तस्कर के पास से 672 नशीले कैप्सूल बरामद…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)।- जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों का कहना है कि उन्हे एलआईसी का निजीकरण किसी भी हाल मे मंजूर नहीं है। केंद्र सरकार के भारतीय जीवन बीमा निगम के निजीकरण के फैसले को लेकर पांवटा साहिब में कर्मचारियों ने नारेबाजी कर एक दिन की हड़ताल कर विरोध दर्ज किया। गौर हो कि केंद्र सरकार द्वारा कई बैंकों और कंपनियों का निजीकरण किया जा रहा है। इसी के तहत एलआईसी का भी सरकार ने निजीकरण करने फैसला लिया है। इस फैसले का कर्मचारी विरोध कर रहे है। पांवटा साहिब मे निगम के अधिकारी पूनम सिंघल, संजय कुमार, सतिंद्र पाल सिंह,…
दर्जनों महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर एसडीओ कफोटा का किया घेराव, धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी नाहन (हिमाचलवार्ता)। गर्मियां आने से पहले ही पंचायत माशु के ग्रामीण पानी की गम्भीर समस्या से जूझ रहे हैं। इसको लेकर माशु गांव की दर्जनों महिलाओं ने वीरवार को एसडीओ कफोटा का घेराव किया व चेताया है कि शीघ्र समस्या का समाधान हो, नहीं तो विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीण महिला मंडल प्रधान शुपी देवी, मालों देवी, सुनीता देवी, नारायणी, कौशल्या, गुरदेई, इंद्रा देवी, गुलाबी, रुकमणी, बिमला, दीपो देवी आदि ने बताया कि पिछले 10 दिनों से माशु गांव के ग्रामीण…
रैणुकाजी।जिला्सिरमौर के नोहराधार क्षेत्र में करीब 14 डिपुओं में तीन चार घण्टे से सर्बर डाउन होने से उपभोक्ताओं के बायोमीट्रिक मशीनों में अगूंठे सही ढंग से न लगने के कारण उपभोक्ताओं को बेरंग ही डिपुओं से घर लौटना पड़ा। जिससे राशन कार्डधारकों व डिपू होल्डरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि सरकार के नए निर्देशो के अनुसार इस समय मशीन में उपभोक्ता के अंगूठे के निशान पर डिपुओं में राशन मिल रहा है। जिनके निशान नही लग रहे है उन्हें कोई सामान नही मिल रहा उन्हें मजबूरी में वापस बिना राशन लिए ही घर निकलना पड़ रहा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जनता का दो टूक कहना है कि अस्पताल की बिल्डिंग को लगभग चालीस वर्ष हो गए हैं इसकी कोई मुरम्मत नही हुई ना ही यहां कोई स्थायी डॉक्टर बैठता है। हालांकि ये बीएमओ ऑफिस के दर्जे मे आता है। दवाई के नाम पर पेरासिटामोल की गोली ही मिलती है। काफी समय पहले एक्स-रे मशीन मिली है लेकिन उसको चलाने वाला आज तक नहीं आया। बीते दिन एक ट्रैक्टर से दुर्घटना का मामला प्रकाश में आया था उसको फर्स्ट एड की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई थी जिस कारण पॉवटा जाते जाते रास्ते में ही उसकी मौत हो गई…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के नाहन स्थित माता बाला सुंदरी गौशाला में आज गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर. के. परूथी की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिला के सभी गौशालाओं के समन्वयकों ने भाग लिया। डॉ. परूथी ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य गाय के गोबर व गोमूत्र से बने मूल्यवान पदार्थों को बेचकर गौ सदनों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि गाय के गोबर व गोमूत्र के मिश्रण से धूप, हवन सामग्री व फोन में लगाए जाने वाले एंटी रेडिएशन चिप बनती है…
बीपीएल में होने के बावजूद नहीं मिलता सस्ता राशन नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिंदगी गुजरी मजदूरी में, बुढ़ापा दर-दर की ठोकरें खिला रहा, गरीबी इतनी हुई परवान कि शासन-प्रशासन बोना नजर आ रहा है। आज हम आपको ऐसी जमीनी हकीकत से रूबरू करवा रहे जिससे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पोल खुल जाएगी कि। सरकारी योजनाएं धरातल पर किस कदर फ्लॉप हो रही है और पात्र लोग इनसे बंचित हो रहे है। मामला हिमाचल प्रदेश की जिला सिरमौर के विकासखंड शिलाई की ग्राम पंचायत लोज़ा-मानल के चियाली गांव का है। जहां पर 80 वर्षीय बुजुर्ग पिता अपने चार वर्षीय बेटे के लिए…
अधिकारियों के सर पर जूं तक नही रेंगी,आश्वासन लफ्जों तक सीमित नाहन (हिमाचलवार्ता)। औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में सड़क की स्तिथि बदतर होती जा रही है। अब आम व्यक्ति के समझ में नहीं आ रहा है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़कें बनी हैं। सड़कों पर भारी भरकम गहरे गड्ढे मौत को सीधे न्योता दे रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़कों को सुधारने का जो पैच वर्क किया गया है। उसकी हालत तो और भी खराब है। लोगों का कहना है कि उन्हें निजी वाहन के बजाय बसों में सफर करना पड़ रहा है। और…