नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में बच्चों किशोरों व महिलाओं को कुपोषण मुक्त स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए 31 मार्च, 2021 तक पोषण पखवाड़ा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ.आर.के.परूथी ने दी। उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े को आयोजित करने का उद्देश्य हर घर तक सही पोषण जिसमें पौष्टिक आहार, साफ पानी और खाने पीने की सही प्रथाओं का संदेश पहुंचाना है ताकि जिला का हर घर अपने परिवार को सही पोषण देने के लिए जागरूक हो सके। उन्होंने बताया इस पोषण पखवाड़े के दौरान जिला में ग्राम पंचायत स्तर पर पोषण पंचायत आयोजित कर लोगों को…
Author: Himachal Varta
संगड़ाह के गांव सींऊ स्थित पशुशाला में लगी आग रेणुका। उपमंडल संगड़ाह के गांव सींऊ में बुधवार सायं रूप सिंह नामक स्थानीय ग्रामीण की पशुशाला में आग लग गई। स्थानीय ग्रामीणों ने आग लगने की भनक लगते ही जोखिम उठाकर तीनों पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इतना ही नहीं साथ लगती टैंक से प्लास्टिक के पाइप जोड़कर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का भी सफल प्रयास किया। गौरतलब है कि, उपमंडल संगड़ाह में फायर स्टेशन अथवा चौकी न होने के चलते क्षेत्रवासियों को खुद ही आग से जान माल की रक्षा करनी पड़ती है। गत जनवरी माह में दमकल…
नाहन।- औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब मे प्रदेश का दूसरा व जिला सिरमौर का पहला सीएनजी स्टेशन शुरू हो गया है। जिसका शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने किया। बता दें कि हिंदुस्तान पैट्रोलियम द्वारा इसे ट्रक यूनियन गोंदपुर के समीप लगाया गया है। इससे पहले उद्योगी क्षेत्र बीवीएन में में भी सीएनजी स्टेशन खोला गया है, और अब पांवटा साहिब में प्रदेश का दूसरा सीएनजी स्टेशन स्थापित हो गया है। दरअसल पांवटा में वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है इसलिए यहां पर पॉल्युशन पर कंट्रोल पाने के लिए सीएनजी गाड़ियां चलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए बकायदा…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मण्डी लोक सभा क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनका निधन एक अपूर्णीय क्षति है और समाज के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। बंडारू दत्तात्रेय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम स्वरूप शर्मा को हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए दिए गए योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा। राज्य मंत्रिमण्डल…
नाहन।17 मार्च – राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा व्यवसायी प्रशिक्षण श्रेणियों की ऑनलाइन स्किल्स प्रतियोगिता की घोषणा की गई है। यह जानकारी जिला संयोजक कंवर पाल ने दी। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में राष्ट्रीय कौशल विकास व्यवसायी प्रशिक्षण श्रेणियों की ऑनलाइन प्रतियोगिता के लिए इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च तक कौशल विकास निगम की वेबसाइट www.hpkvn.in पर पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युवाओं के कौशल प्रदर्शन के लिए मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पंजीकरण के लिए 23 विभिन्न जॉब रोल्स निर्धारित किए गए…
कौलांवालाभूंड में पुलिस ने गाड़ी से बरामद की अवैध शराब की 9 पेटियां नाहन (हिमाचलवार्ता)।- जिला मुख्यालय नाहन के कौलांवालाभूंड क्षेत्र में पुलिस ने एक गाड़ी से अवैध शराब की 9 पेटियां बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने पवन कुमार निवासी कौलांवालाभूड के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है जिसे पुलिस ढूंढने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कौलांवालाभूड के ढांगवाला क्षेत्र के समीप पुलिस ने नाकाबंदी की हुई…
नाहन (हिमाचलवार्ता) – उपमंडल पांवटा साहिब के मुख्य बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वही सूचना मिलने के उपरांत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करते हुए आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल पांवटा साहिब के मुख्य बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में देर सांय अचानक ही आग लग गई। आस पास के लोगों ने जैसे ही आग को भड़कते देखा, बिना समय गंवाए आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। लोग बाल्टी में भर कर पानी लेकर आए…
हरिपुरधार में टायर फटने से मैकेनिक का टूटा जबड़ा, गंभीर रूप से घायल नाहन (हिमाचलवार्ता):- हरिपुरधार बाजार में टायर पंक्चर की दुकान में मंगलवार को अचानक जोरदार धमाके के साथ टायर फट गया। टायर फटने से 42 वर्षीय मैकेनिक जगत सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद लोग उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुरधार ले गए। लेकिन मैकेनिक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार जगत सिंह दोपहर बाद करीब पौने एक बजे अपनी वर्कशॉप में एक टायर में हवा भर रहा था। अचानक टायर फट गया और टायर…