श्री रेणुका जी (हिमाचलवार्ता)। ददाहू तहसील के अंतर्गत मधारा गांव के 40 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई है। जानकारी अनुसार पिछले 5 दिनों से वह संक्रमित थे। 3 दिन वह वेंटिलेटर पर वह 2 दिन आईसीयू नहान में रहे। डॉक्टरों का कहना है कि खून में शुगर की मात्रा ज्यादा होने के कारण वायरस पूरे शरीर में तेजी से बढ़ गया। वह अक्सीजन की कमी हो गई। जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। व्यक्ति की मृत्यु होने से धारटीधार में शोक की लहर है। नायब तहसीलदार ददाहू राजेश कुमार ने बताया कि मधारा गांव के 40 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना महामारी के कारण मृत्यु हो गई है। सरकार की s.o.p. के तहत गिरी गंगा नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Tuesday, October 6
