चार दिन बाद भी लाखों की पाइपें चुराने वालों का कोई सुराग नहीं नाहन।:- जल शक्ति मंडल नौहराधार के स्टोर से सवा पांच लाख से अधिक मुल्य की पाइपें चोरी होने मामला सामने आया है। चोरी हुई 106 लोहे की पाइपें जिसका डाया 4 इंच व 6 इंच है। इन पाइपों की कीमत 5 लाख 30 हजार से अधिक अधिक बताई जा रही है। सोमवार को डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह द्वारा घटनास्थल का दौरा किए जाने के बाद मीडिया को इस चोरी का पता चला तथा संबंधित विभागों द्वारा अब तक इस मामले को गुप्त रखा गया…
Author: Himachal Varta
पांवटासाहिब (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के नारीवाला में बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त 28 वर्षीय शूरवीर निवासी यूपी मुरादाबाद के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शूरवीर बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह नारी वाला के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक अचानक ही स्किड हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ तथा उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने के उपरांत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए…
नौहराधार की ग्राम पंचायत भराडी के जंगलों में लगी आग, कई बीघा घासनियां जलकर हुई राख नाहन ।- हिमाचल प्रदेश के जंगलो में आग लगने की घटनाएं शुरू होने लग गई है। इस आग की चपेट में न केवल हरे भरे पेड़-पौधे आ रहे हैं बल्कि जंगली जानवर भी आग की भेंट चढ़ रहे हैं। बता दे कि जिला सिरमौर के तहत नौहराधार की ग्राम पंचायत भराड़ी के जंगलों में घासनियों में अचानक आग लग गई। आग लगने से कई बीघा घासनियां जलकर राख हो गई है। जंगल में आग कैसे लगी इसका तो पता नही चल पाया है।…
नाहन।:- युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के मकसद से नाहन में 7 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। खेलेंगा युवा तो नशे से दूर रहेगा थीम के साथ आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता का शुभारंभ डीसी सिरमौर डॉ आरके परुथी ने किया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों से भी टीमें शिरकत कर रही है। प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान डीसी ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। मीडिया से बात करते हुए डीसी ने कहा कि जहां सरकारी स्तर पर नशे को रोकने के लिए अनेकों कार्यक्रम चलाए जा रहे…
नाहन।:- राष्ट्रीय कृत बैंकों के निजीकरण के विरोध में देशभर में बैंक कर्मचारी दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर हैं। इसी कड़ी में प्रदेश सहित सिरमौर जिला में भी आज सभी राष्ट्रीय कृत बैंक बंद रहे। जिला मुख्यालय नाहन में सभी राष्ट्रीय कृत बैंकों के कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में नारेबाजी की। बैंक कर्मचारियों ने यह भी ऐलान किया कि यदि बैंकों के निजीकरण के फैसले को वापस नहीं लिया गया तो बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जाने से गुरेज नहीं करेंगे। मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय कृत बैंक के अधिकारी राकेश वर्मा ने बताया कि राष्ट्र…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. आर.जी. आनंद 16 मार्च, 2021 को प्रातः 9 बजे उपायुक्त कार्यालय के सभागार में उपायुक्त सिरमौर व पुलिस अधीक्षक तथा अन्य हितधारकों के साथ बैठक करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि इस बैठक में मादक द्रव्यों के सेवन और 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की सुरक्षा एवं कोविड महामारी के दौरान मानसिक व सामाजिक स्थिति के लिए उठाए गए आवश्यक कदमों पर चर्चा की जाएगी। बैठक के उपरान्त प्रातः 10 बजे उपायुक्त कार्यालय के सभागार में ही प्रैस वार्ता का भी आयोजन किया जाएगा।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। विद्युत उप मण्डल सरांहा के ग्राम मुदंर में चल रहे मुरम्मत के कार्यो के चलते विद्युत अनुभाग ढंग्यार व ठाकुरद्वारा के अंतर्गत आने वाले गांव कुइना काटली व मेहॅदोबाग में 16 मार्च, 2021 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता विद्युत उप मंडल सरांहा ने दी।
जिला सिरमौर अर्द्ध राजकीय चालक परिचालक महासंघ की कमान सुभाष राणा को प्रदेश अध्यक्ष उमेश राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुए 3 वर्षीय चुनाव नाहन।: जिला सिरमौर राजकीय अर्द्ध राजकीय चालक परिचालक महासंघ के 3 वर्षीय चुनाव जिला मुख्यालय नाहन में संपन्न हुए। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश शर्मा की अध्यक्षता में हुए चुनाव में लोक निर्माण विभाग से ताल्लुक रखने वाले सुभाष राणा को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में भगवान सिंह लोक निर्माण विभाग को वरिष्ठ उपाध्यक्ष जबकि उद्योग विभाग से ताल्लुक रखने वाले अरुण कुमार को महासचिव चुना गया। कृषि विभाग…