Author: Himachal Varta

 रैणुका।सिरमौर जिले के रोनहाट क्षेत्र के तहत खलांडो बीट में वन काटुओं ने देवदार के हरे भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। बता दें कि यह मामला करीब दो सप्ताह पुराना है। इसका खुलासा तब हुआ जब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद वन विभाग हरकत में आया। इसकी सूचना मिलते ही डीएफओ रेणुका जी श्रेष्ठानंद शर्मा शनिवार को रोनहाट के लिए रवाना हो गए। खलांडो के जंगल में देवदार के करीब पांच पेड़ कई दिनों से काटे हुए हैं। वायरल हुए वीडियो में काटे गए पेड़ के ठूंठ और कुछ लॉग साफ तौर पर…

Read More

– नाहन।लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले लाना-चेता में एक ठेकेदार के पास काम कर रहे आधा दर्जन मजदूरों को शनिवार दोपहर 12 बजे संगड़ाह पहुंचने पर पुलिस द्वारा ठेकेदार के कहने पर सरकारी बस से उतारा गया। जानकारी के मुताबिक ठेकेदार ने पुलिस को सहारनपुर के उक्त मजदूरों द्वारा एडवांस लिए जाने तथा काम छोड़े जाने की सूचना फोन पर दी गई थी। इसके बाद सायं 4 बजे एक मजदूर पिकअप में उक्त मजदूर सहारनपुर की बजाय वापिस लाना-चेता काम के लिए रवाना हुए। इस दौरान सांय करीब पौने चार बजे के करीब मजदूरों के…

Read More

 नाहन।:- सिरमौर जिला के दूर दराज क्षेत्र के नोहराधार की  ग्राम पंचायत भराड़ी के चौकण, चाडग, दोमट, व भराड़ी गांव वालों की घासनी में अचानक आग लगने से घासनी में रखा घास जल गया। शनिवार दोपहर बाद घासनी में जैसे ही आग लगी ग्रामीण दौड़ते हुए घटनास्थल की और दौड़ पड़े। मगर आग की लपटें इतनी भयानक थी कि आग पर काबू पाना अति मुश्किल हो गया। आग काफी फैलने के कारण आग नही बुझ पाई। फिर भी ग्रामीणों ने घर तक आग आने से बचा ली। है कि घासनियो में आग लगने से पशुपालकों का काफी नुकसान हो…

Read More

नाहन।- पांवटा थाने में तैनात पुलिस के एएसआई की करतूतो से तंग होकर पांवटा के पत्रकार समेत आमजन भी लामबद्ध हो गए है। जहां इसी कड़ी में पांवटा विश्राम गृह में एक आपातकालीन बैठक पत्रकारो ने की। बेैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार नागेन्द्र तरूण व ज्ञान प्रकाश ने की। बता दे कि बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आला अफसरो को इसकी लिखित शिकायत भेज निलम्बन की मांग की जाए। एएसआई का व्यवहार अब आमजनता के साथ-साथ मीडिया कर्मियों के साथ भी सही नही है। अलावा कई मामले इस प्रकार के प्रकाश मेे आ चुके…

Read More

पांवटासाहिब।रोटरी क्लब ने कांशीपुर निवासी 96 वर्षीय बुजुर्ग महिला बॉबी को एक व्हीलचेयर प्रदान की है। वहीं रोटरी क्लब पांवटा साहिब के प्रधान रोटेरियन अरविंदर सिंह मारवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि जरूरतमंद 96 वर्षीय बुजुर्ग महिला बॉबी धर्मपत्नी शुक्रदिन गांव कांशीपुर पांवटा साहिब को व्हीलचेयर प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि बॉबी के कुछ समय पहले गिरने की वजह से उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। जिस वजह से वह चलने फिरने में असमर्थ थी। उनकी जरूरत को देखते हुए रोटरी क्लब  द्वारा यह व्हीलचेयर उनको प्रदान की गई।

Read More

नाहन।- समाजसेवी होना आम है लेकिन धरातल पर लोगों के बीच जाकर सेवा करना अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। इसी प्रकार तिरुपति ग्रुप पोंटिका साइंसेस के निदेशक ओर समाजसेवी अरुण गोयल ने अस्पताल के रोगियों के लिए एक बहुत बड़ी राहत और बहुत बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में नेत्र परीक्षण मशीन दान की है। जिससे रोगियों को आंखों के इलाज के लिए दूरदराज के क्षेत्रों  मे नहीं भटकना पड़ेगा। यही नहीं बल्कि अरुण  गोयल ने प्रदेश भर में विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार की सुविधाएं लोगों को दी है जिससे आमजन को अत्यधिक फायदा मिला है…

Read More

हरियाणा के साढौरा में राइस ब्रान तेल से बनाया जा रहा था नकली सरसों का तेल जिला सिरमौर फूड एंड सेफ्टी विभाग की ओर से गोपाल सरसों के तेल ब्रांड के भरे जाएंगे सैंपल नाहन। सरसों के तेल के नाम पर राइस ब्रान तेल मिलाकर बनाने वाली फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते कल शुक्रवार को देर शाम हरियाणा सीएम फ्लाइंग टीम के द्वारा हिमाचल की सीमा के साथ लगते हरियाणा के सादिकपुर गांव में गोपाल आयल मिल पर बड़ी कार्यवाही हुई। छापेमारी दल को प्रारंभिक जांच में नामी कंपनियों के नाम से मिलते जुलते…

Read More

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा खण्ड नारग ने नई शिक्षा निति का किया विरोध…. नारायण दत्त नाहन।- प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा खण्ड नारग ने नई शिक्षा निति के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों के क्लस्टर को प्रधानाचार्य के अधीन करने का कडा विरोध किया है। प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा खण्ड नारग के अध्यक्ष नारायण दत्त शर्मा व महा सचिव पुष्पलता ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मुख्य शिक्षक को पहले ही क्लस्टर इंचार्ज बनाया गया है जिनके अधीन पांच से लेकर दस विद्यालय है। इसलिए प्राथमिक विद्यालयों को प्रधानाचार्य के अधीन करने से विरोधाभास उत्पन्न होगा जिसका कि छोटे छोटे बच्चों की…

Read More