गाइडलाइन का होगा पालन बाहरी राज्यों से आने वाले व्यापारियों का होगा कोरोना टेस्ट पांवटासाहिब।- गुरु नगरी पांवटा साहिब में इस वर्ष होल्ला मोहल्ला 30 मार्च से 5 अप्रैल तक धूमधाम से मनाया जाएगा। नगर परिषद व पांवटा प्रशासन की बैठक में गहन मंथन के बाद यह निर्णय लिया गया। हालांकि मेले के दौरान होने वाली सांस्कृतिक नाईट व दंगल पर इस बार प्रतिवंध रहेगा। जबकि बाहरी व्यापारी झूले व दुकान लगा सकेंगे। इस दौरान उन्हें कोविड टेस्ट रिपोर्ट के साथ साथ सभी कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करना पड़ेगा। बता दें कि ऊर्जा मंत्री ने गत दिनों…
Author: Himachal Varta
चूड़धार। की तलहटी में बसे प्राचीन गेलियो में स्थित शिरगुल मंदिर में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के भक्तों ने भाग लिया। साथ मे पारंपरिक ढोल नगाड़ों से शिरगुल महाराज के जयकारे लगाए गए। रात भर चली भजन मंडली में स्थानीय प्रसिद्ध गायक कमलराज व गुमान सिंह ने पारंपरिक शिरगुल महाराज की महिमा से समूचा क्षेत्र भक्तिमय कर दिया। गेलियो मंदिर के प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मौसम खराब रहने व हल्की बारिश के चलते भी श्रदालुओं का मंदिर में आना नही रुका व भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में तीन पंचायते देवना थनगा,…
नाहन।- जिला मुख्यालय नाहन के चौगान मैदान में 15 से 21 मार्च तक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। खेल खेलो, नशा छोड़ो, खेलेगा युवा तो नशे से दूर रहेगा युवा थीम के तहत डायनामिक युवा मंडल के सौजन्य से सिरमौर युथ एंड स्पोट्र्स क्लब द्वारा इस सिरमौर कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी सिरमौर यूथ एंड स्पोट्र्स क्लब के संयोजक योगी ठाकुर व ओपी ठाकुर ने शुक्रवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ चौगान मैदान में इस प्रतियोगिता में जिला सिरमौर के विभिन्न…
नाहन। सिरमौर जिला में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 154 हो गई है जिला में सबसे अधिक मामले ईटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब में सामने आ रहे है और यह कोरोना का हॉट स्पॉट बन गयाहै वीरवार देर शाम बडू साहिब यूनिवर्सिटी से 48 कोरोना के नए मामले सामने आए है। मीडिया से बात करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉक्टर के के पराशर ने बताया कि बडू साहिब नर्सिंग हॉस्पिटल से 122 लोग अभी तक कोरोना संक्रमित पाए गए है। उन्होंने कहा कि हाल में यहां नए दाखिले शुरू…
ठहरने की व्यवस्था न होने के कारण गुफाओं व टेंट में गुजारनी पड़ी पूरी रात नाहन (हिमालचवार्ता)। बुधवार देर रात को शिमला, सोलन व सिरमौर जिले से 200 से अधिक शिव भक्त शिवरात्रि मनाने चूड़धार पहुंचे। समुंद्र तल से 11885 फुट की ऊंचाई पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार में इन दिनों चार से 5 फुट बर्फ जमी हुई है। हालांकि मंदिर के पास बर्फ पूरी तरह से साफ हो चुकी है मगर आस पास की चोटियों में अभी भी कई स्थानों पर पांच फुट से अधिक बर्फ जमी हुई है। नोहराधार से चूड़धार जाने वाले रास्ते पर तीसरी से…
नाहन (हिमालचवार्ता)। पांवटा साहिब खंड विकास कार्यालय पांवटा साहिब के समिति कक्ष में बीडीसी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। जिसके बाद एक बैठक का आयोजन भी किया गया। जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई इस दौरान एसडीएम पांवटा, खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे। वही पांवटा विकास खंड अधिकारी गौरव धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 मार्च को पांवटा साहिब के खंड विकास कार्यालय में बीडीसी के पहली बैठक का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता एसडीएम रजनेश कुमार ने की। उन्होंने बताया कि शपथ के दौरान सभी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे। एसडीएम…
नाहन (हिमालचवार्ता)। पांवटा साहिब में बद्रीपुर चौक चावला बिल्डिंग में बैंकिंग शाखा चलाने वाली कंपनी अब करोडों रूपये की धोखाधड़ी करके अब फुर्र हो गई है। जानकारी के मुताबिक अनुदीप कुमार पुत्र मदन सिंह निवासी गांव खाबड़ा डा. बिरला ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि इसकी मुलाकात “प्राइड निधि लिमिटेड कंपनी” मे सीमा बेगम, रईस खान व शाकीर हुसैन से वर्ष 2019 में हुई थी। जो बद्रीपुर चावला बिल्डिंग में एक बैंकिग शाखा चला रहे थे । वहीं शाखा चलाने वाले युवती ओर युवक ने भी इन दोनों को फिक्स डिपोजिट खाते व और डिडि खाते खोलने की…
नाहन (हिमालचवार्ता)। – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर द्वारा भारत का ‘अमृत-अमरुत महोत्सव‘ के उपलक्ष पर ग्राम पंचायत कौलावाला भूड में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव बसन्त वर्मा ने की। इस जागरूकता शिविर मे सचिव बसन्त वर्मा ने भारतीय सविधान में अनुसूचित जातियो के लिए किये गए प्रावधानो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अतिरिक्त कानून के विभिन्न पहलूओं पर जानकारी देते हुए वन अधिकार अधिनियम के बारे में भी लोगो को जागरूक किया। उन्होने बताया कि भारतीय सविधान के अनुसार राज्य किसी नागरिक के खिलाफ धर्म, मूल,…