आज शिवरात्रि पर क्या रहा विशेष झंडा शिव शक्ति पीठ पर.. नाहन।-सिरमौर जिले के प्रवेश द्वार कालाअम्ब के साथ लगते सडोरा कालाअम्ब रोड के पास झंडा गांव में महाकालेश्वर शिव मंदिर लोगों की प्रगाढ़ आस्था का प्रतीक है। इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। यहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु शीश नवाने पहुंचते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। यमुनानगर जिले के साडोरा काला आम रोड के पास झंडा गांव में यह मंदिर स्थापित है। महाशिवरात्रि पर्व पर यहां बड़ा आयोजन होता है। शिव मंदिर गौशाला समिति के द्वारा आज शिवरात्रि के उपलक्ष पर मंदिर…
Author: Himachal Varta
नाहन ।सिरमौर में 31 मार्च तक बनाए जाएगें आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड- डा0 परुथी नाहन 10 मार्च – जिला मंे 31 मार्च 2021 तक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड (स्वास्थ्य कार्ड) बनाये जा रहे है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0परुथी ने दी। उन्हानें सभी छूटे पात्र लाभार्थियों से आग्रह किया है कि इस योजना के अंतर्गत अपना पंजीकरण करवा ले, ताकि बीमारी के समय उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड़े और योजना के अंतर्गत निशुल्क इलाज की सुविधा का लाभ प्राप्त कर सके । उन्हानें बताया कि सभी विभागों को लाभार्थीयों कि सूचि…
नाहन 10 मार्च – जिला सिरमौर के पंचायती राज संस्थानों के सामान्य निर्वाचन-2020 में खाली रहे पांवटा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत हरिपुर खोल व निहालगढ सहित विकास खण्ड संगडाह की ग्राम पंचायत टिक्करी डसाकना व दाना घाटो में होने वाले पंचायती राज चुनाव के लिए विकास खण्ड अधिकारी पांवटा साहिब व संगडाह को रिर्टनिग अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अंचित डोगरा ने दी। उन्होने बताया कि इन पंचायतो में प्रधान, उप प्रधान, वार्ड सदस्य व पंचायत समिति के लिए नामांकन 22 से 24 मार्च, 2021 सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक कर…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने शिमला जिले के दो विकास खण्डों- टूटू व चैपाल और मंडी जिले के धर्मपुर विकास खण्ड तथा हाल ही में गठित पंचायतों में हुई आकस्मिक रिक्तियों के निर्वाचन के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 22, 23 व 24 मार्च, 2021 को नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे जिनकी जांच पड़ताल 25 मार्च, 2021 को संबंधित रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी करेंगे। राज्य निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि इच्छुक प्रत्याशी 27 मार्च, 2021 को प्रातः 10 बजे से सांय 3 बजे तक अपना नामांकन…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां ओक ओवर से ग्रामीण विकास विभाग के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत मोबाइल किचन हिम अन्नपूर्णा फूड वेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह फूड वेन एक स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित की जा रही है जो महिलाओं की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के साथ रोज़गार के अवसर प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फूड वेन में पारम्परिक व्यंजन परोसे जाएंगे जिसे महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1.50 लाख रुपये की लागत वाली इस फूड वेन में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत सामुदायिक निवेश फंड…
भेड़ पालकों को 200 पषु मेडिकल किट व सोलर लाईट की गई वितरित नाहन (हिमाचलवार्ता)। ‘सरकार भेड पालक के द्वार‘ कार्यक्रम के अतंर्गत आज एक दिवसीय भेड पालक जागरूकता एंव प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नाहन स्थित कण्डी विश्राम गृह में किया गया जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से 125 भेड पालकाें ने भाग लिया। इस शिविर की अध्यक्षता वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने की। इस दौरान त्रिलोक कपूर ने भेड पालकों को 200 पशु मेडीकल किट प्रदान की जिसमें ऐसी सभी आवश्यक दवाईयां उपलब्ध है जिससे भेड पालक जंगलो में प्रवास के दौरान निजी स्तर पर भी भेड…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज तिबत्ती राष्ट्रीय जन संक्रांति के अवसर पर पांवटा साहिब में तिब्बती समुदाय के लोगों द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें तिब्बती समुदाय के बच्चे से लेकर बूढ़ों तक सभी लोगों ने भाग लिया। तिब्बती समुदाय के लोगों ने जोरदार नारेबाजी कर चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया। तिब्बती समुदाय के लोगों का कहना है कि चीन और तिब्बत में चाइना सरकार द्वारा आम जनता खासकर लड़कियों के साथ दुष्कर्म और दुर्व्यवहार हो रहे हैं। जिसका वे पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने बताया कि तिब्बत का चीन के चंगुल से आजाद होना भारत के लिए अति महत्वपूर्ण…
नाहन/ दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, आधा दर्ज युवक घायल, टूटे गाड़ी के शीशे दुकानों के बाहर खड़ी बाइकों को नुक्सान, युवकों की तलाश में जुटी पुलिस नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला मुख्यालय नाहन के नया बाजार स्थित दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में आधा दर्ज से अधिक युवक घायल बताये जा रहे है। वहीँ, घटना में एक गाडी का शीशा भी टूट गया है। सुचना मिलने के उपरान्त थाना प्रभारी मानवेंद्र ठाकुर टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे, परन्तु तब तक दोनों गुटों के युवक मौके पर फरार हो गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बुधवार…