-हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने कोरोना कर्फ्यू लगाया है। लेकिन उसके बाद भी लोग सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस की अवहेलना करते हुए पाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर में कोरोना कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 47 लोगों के चालान काटे।
इनमें मास्क ना पहनने, समाजिक दूरी नियमों की पालना न करने के चलते चालान काटे गए। पुलिस ने इस दौरान इनसे 24,500 रुपए जुर्माने के तौर पर वसूले है और एक मामले को न्यायालय के लिए प्रेषित किया है। इसके अतिरिक्त प्रतिबंधित समय में दुकानें खोलने के लिए 5 दुकानदारों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 11000 रुपए जुर्माना वसूले और एक मामले को न्यायालय के लिए प्रेषित किया है।