नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। उसके बावजूद भी लोग लापरवाह नजर आ रहे हैं। बता दें कि जिला सिरमौर में कल के लंबित पड़े 64 सैंपलों में से आज 41 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तो वही 22 सैंपल पॉजिटिव पाए गए है। इनमें से एक सैंपल अनिर्णायक है।
बता दें कि आज 22 नए मामलों में पच्छाद सब डिविजन से 1, पांवटा साहिब सब डिविजन से 8, संगड़ाह सब डिवीजन से 8, राजगढ़ सब डिविजन से 4 और नाहन सब डिवीजन से 1 शामिल हैं। आज आये मामलों में 50 वर्षीय महिला सुरला, 56 वर्षीय महिला पच्छाद , 30 वर्षीय पुरुष संगड़ाह, 44 वर्षीय, 9 वर्षीय, 12 वर्षीय, 23 वर्षीय, 42 वर्षीय और 35 वर्षीय पुरुष ददाहु से, 14 वर्षीय महिला ददाहु से पॉजिटिव पाई गई हैं।
35 वर्षीय, 1 वर्षीय व 28 वर्षीय महिला राजगढ़, 25 वर्षीय पुरुष राजगढ़, 55 वर्षीय पुरुष एकता कॉलोनी पावंटा , 55 वर्षीय युवक नवाड़ा, 26 वर्षीय,28 वर्षीय, 21वर्षीय, 30 वर्षीय, 53 वर्षीय व्यक्ति व 30 वर्षीय महिला पावंटा पॉजिटिव पाए गए हैं।