नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल के तहत भड़वाना गांव के समीप चूना खदान में चल रहे अवैध खनन पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए एक जेसीबी व दो टिप्पर को पकड़ा है। इस दौरान उनसे जुर्माने के तौर पर एक लाख रुपये की राशि वसूल की गई है। पुलिस की इस कार्यवाही से खनन माफियाओं में भी हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार संगड़ाह उपमंडल के तहत भड़वाना गांव के समीप चूना पत्थर का अवैध खनन चल रहा था। इसी बीच डीएसपी संगड़ाह टीम सहित वहां पहुंचे और एक जेसीबी व दो टिप्पर आपरेटर्स पर कार्यवाही करते हुए…
Author: Himachal Varta
कथित जिहादियों को बाज आने की भी दी नसीहत नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिंदू जागरण मंच हिमाचल प्रदेश के महामंत्री कमल गौतम के खिलाफ जिहादियों द्वारा फेसबुक पोस्ट को लेकर दर्ज कराई गई एफ आई आर के बाद मंच ने विरोध दर्ज करना शुरू कर दिया है। जिला सिरमौर हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल की अगुवाई में मंच के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एफ आई आर निरस्त किए जाने को लेकर उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। अंकुर अग्रवाल का कहना है कि कमल गौतम की फेसबुक के साथ इन्हीं कथित जिहादियों के द्वारा छेड़छाड़ कर गहरा षड्यंत्र…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन मेडिकल कॉलेज में 45 वर्षीय महिला की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप जड़े हैं। परिजनों ने इसकी शिकायत मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से की तथा उचित कार्यवाही की भी मांग की है। कोटला मोलर पंचायत के भरायण निवासी मृतक महिला के बेटे विक्रम सिंह ने बताया कि उसकी मां मीरा देवी को 18 फरवरी को नाहन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। ओपीडी में महिला डॉक्टर ने उनकी मां के साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे वह बेहद घबरा गई। माता का ऑपरेशन होने के…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। मौली जागरण चरण सिंह कॉलोनी वार्ड नंबर 7 चंडीगढ़ का हाल लेखपाल जी ने कहा देखिए चंडीगढ़ ब्यूटीफुल एरिया में सफाई व्यवस्था का क्या हाल है। कॉलोनी के बीचों-बीच पार्क के अंदर डंपिंग ग्राउंड बनाना शुरू कर दिया है। लेखपाल जी ने कहा भारतीय जनता पार्टी की किरण खेर जी दो बार एमपी बनी है लेकिन अभी तक उन्होंने कॉलोनी में घुसकर नहीं देखा है कि क्या हाल है कॉलोनी वालों का, कैसे रह रहे हैं। कॉलोनी वालों ने जीताया था लेकिन उन्हें उनकी कोई परवाह नहीं है जीत के चले गए मुंबई के अंदर फिल्म इंडस्ट्री में,…
नरेन्द्र मोदी सरकार और जय राम ठाकुर सरकार श्रमिक हितैषी नाहन (हिमाचलवार्ता)। फरवरी-विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रªीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा और मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर सरकार के मार्गदर्शन और नेतृत्व में हिमाचल में श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए शानदार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के संकट के समय श्रमिक वर्ग का पूरी तरह ख्याल रखा गया। संकट की इस घड़ी में श्रमिकों को जहां नकद आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई वहीं पर श्रमिकों को अन्य लाभ भी प्रदान किए गए।…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के सभी 6 विकाखण्डों की 26 पंचायतों में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के फोक मीडिया दलों द्वारा विशेष प्रचार अभियान के द्वितीय चरण में आज से 26 फरवरी, 2021 तक प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं को गीत संगीत के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इस प्रचार अभियान में विकासखण्ड नाहन व संगडाह में चेष्टा कला मंच, विकासखण्ड राजगढ में सरस्वती कला मंच, विकासखण्ड पॉवटा साहिब में नितिका कलामंच व लोक सांस्कृतिक कला मंच, विकासखण्ड शिलाई में चूड़ेश्वर लोकनृत्य सांस्कृतिक मंडल तथा विकास खण्ड पच्छाद में धाल्टाकला मंच द्वारा लोगों को…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल जैसे खूबसूरत प्रदेश में पर्यावरण और जल संरक्षण में पंचायतों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रकृति को शुद्ध रखने और स्थानीय स्तर पर स्वच्छता सुनिश्चित करने में पंचायत स्तर पर चुने हुए प्रतिनिधियों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि गांव और पंचायत स्तर पर जो भी पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के कार्य हो रहे हैं उसमें पंचायत प्रतिनिधि और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को अपना और अधिक योगदान देना चाहिए। डा. बिन्दल आज नाहन के बचत भवन में विश्व बैंक द्वारा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पच्छाद उपमंडल की ग्राम पंचायत नैना टिक्कर में एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक युवक की पहचान गीता राम पुत्र केशव राम नैना टिक्कर जिला सिरमौर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस को जैसे ही मामले की सूचना मिली उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार युवक के माता-पिता का कुछ समय पहले देहांत हो चुका था वह मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। युवक ने घर में पड़ी घास मारने की जहरीली दवाई को निगल…