नाहन (हिमाचलवार्ता)। पच्छाद विधानसभा में पच्छाद युवा कांग्रेस द्वारा पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। जिसमें युवा कांग्रेस द्वारा उप मंडल अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष भगनाल ने कहा की जिस तरह से 2014 में केंद्र की मोदी सरकार ने आम लोगों को महंगाई को कम करने के सपने दिखाए थे। आज हम मोदी और उनके मंत्रियों से पूछना चाहते हैं आज भारत के इतिहास में पेट्रोल 100 पार कर चुका है। इसी तरह से रसोई गैस के दाम 850 के पार हो चुके हैं। जिस…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। भले ही प्रदेश सरकार मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने की बात कर रही हो लेकिन धरातल की सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही है जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के कई गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम है। आलम यह है कि आज भी बीमार को अस्पताल पहुंचने के लिए पालकी पर लाना पड़ता है। ऐसा की मामला आज जिला सिरमौर के गिरिपार की ग्राम पंचायत पोका में सामने आया। यहां पर लोग पगडंडी के रास्ते पीड़ित व्यक्ति पालकी पर अस्पताल पहुंचाते हैं तो वहीं आज एक व्यक्ति की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर पगडंडी के रास्ते पालकी पर…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। कालाअंब स्थित एल्को फैक्ट्री के ब्रांड नाटी नंबर वन संतरा देसी शराब की बोतल पर छपी हिमाचली नाटी की फोटो को एक्साइज विभाग द्वारा हटाए जाने के आदेश दे दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब दो माह पहले खुली इस शराब फैक्ट्री में देसी शराब बनाई जाती है। इस शराब का ब्रांड नाम नाटी नंबर वन संतरा रखा गया है। बोतल पर छपी नाटी की फोटो को लेकर भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा हिमाचली कल्चर को नशे की बोतल पर छापने को लेकर ऐतराज जताया गया था। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इस ब्रांड की शराब अन्य…
अनुबंध कर्मचारियों का कार्यकाल घटाकर दो वर्ष किया जाना भाजपा के मेन्यूफैस्टों में था शामिल नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार के मिशन 2022 रिपीट में प्रदेश का कर्मचारी वर्ग एक बड़ी बाधा भी साबित हो सकता है। इसकी बड़ी वजह है प्रदेश में अनुबंध के आधार पर लगे 18 हजार के लगभग कर्मचारियों का नियमितीकरण। वर्तमान की भाजपा सरकार ने अनुबंध पर लगे कर्मचारियों के कार्यकाल को घटाकर दो वर्ष किए जाने का वायदा अपने चुनावी मेन्यूफैस्टों में किया था। जबकि सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है, मगर अभी तक इन सभी कर्मचारियों को…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक जिले के विशिष्ट खाद्यान्न उत्पादकों को प्रोत्साहन प्रदान करने की नीति के अंतर्गत सिरमौर जिला में अदरक उत्पादन को प्रोत्साहन प्रदान करने की महत्वकांक्षी योजना शुरु की गई है। सिरमौर जिला में हिमाचल प्रदेश में सर्वाधिक अदरक उत्पादन रिकॉर्ड किया जाता है तथा इस योजना से सिरमौर के अदरक उत्पादकों द्वारा बीजी जा रही हिमगिरी तथा अन्य देसी प्रजातियों को विशेष रुप से बढ़ावा मिलेगा। राज्य के कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि अदरक सिरमौर जिला की सर्वाधिक नकदी फसल है तथा सिरमौर के बाद सोलन में वाणिज्यिक तौर पर बड़े पैमाने पर…
योजना के अंतर्गत योग्य लाभार्थीयों के ई-कार्ड बनाने के लिए विशेष मुहिम की शुरू 6.65 लाख लाभार्थीयों ने 631 करोड़ रुपए की इलाज सेवाओं का लिया लाभ सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत 10,000 दिल के आपरेशन, 3800 से अधिक जोड़ों के आपरेशन और 10,000 से अधिक कैंसर के मरीजों का किया गया इलाज चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने आज यहाँ सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत 22 जागरूकता वैनों हरी झंडी देकर रवाना किया। इस मौके पर संबोधन करते हुये स. सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से शुरू…
ट्रांसपोर्ट विभाग का एक और लोक-समर्थकीय फैसला एमपरिवहन और डिजीलॉकर पर डाउनलोड किये दस्तावेज़ों को चैकिंग के दौरान दिखाया जा सकता है चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। राज्य में अब वाहन मालिक अपने ड्राइविंग लाइसेंस (डी.एल.) और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आर.सी.) की डिजिटल कॉपियां अपने पास रख सकते हैं क्योंकि पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग ने डी.एल. और आर.सी. के इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट को मंज़ूरी दे दी है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब की ट्रांसपोर्ट मंत्री रजि़या सुलताना ने बताया कि यदि ट्रैफिक़ पुलिस और आरटीओज़ चैकिंग के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की माँग करते हैं तो मोबाइल ऐप्स – एमपरिवहन और डिजीलॉकर के…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। भारत सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि योजना की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर इस योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए जिला सिरमौर का चयन किया गया है। जिसके तहत 24 फरवरी 2021 को सिरमौर प्रशासन को दिल्ली स्थित पूसा कैम्पस में पुरस्कार के लिए निमंत्रण मिला है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 परुथी ने दी। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर को शिकायत निवारण श्रेणी में बेहतर कार्यान्वयन के लिए चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार के लिए भारत सरकार द्वारा तीन मुख्य मापदण्ड बनाए गए थे, जिसमें अधिकांश आधार प्रमाणीकरण, शिकायत निवारण व भौतिक…