आत्महत्या के बढ़ते मामलों को लेकर श्री साई मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में मनोचिकित्सा विभाग आरंभ नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन क्षेत्र में बढ़ते आत्महत्या के मामलों के मद्देनज़र श्री साई मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर नाहन में शुरू किया मनोचिकित्सा विभाग। जिसमें लोगों के मानसिक तनाव जैसे डिप्रेशन, तनाव और बच्चों में मोबाइल की आदत छुड़ाने जैसी समस्याओं को काउंसलिंग के माध्यम से ठीक किया जायेगा। अस्पताल के मनोचिकित्सा विभाग में बतौर मनोविज्ञानिक मैथिली शेखर अपनी सेवाएं दे रही है।मैथिली शेखर पिछले आठ वर्षों से देश- विदेश में डिप्रेशन और तनाव से परेशान लोगों की काउंसलिंग कर मानसिक स्वास्थ्य को ठीक करने में…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर एनएसयूआई की नवनियुक्त कार्यकारिणी गठित की गई है। जिला अध्यक्ष विपुल शर्मा ने बताया कि जिला सिरमौर की नवनियुक्त कार्यकारिणी का गठन किया है जिसमे शुभम शर्मा, शुभम तोमर व राहुल शर्मा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा अंकुर ठुंडूं, अजय चौहान, अखिल चौहान, यशपाल, विन्द्र, सचिन ठाकुर, राहुल रिंटा, विश्वराज कंवर को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। लड़कियों में एनएसयूआई जिला महासचिव का पद नेहा, मनीषा(रोशनी), प्रीति को दिया गया है तथा जिला सचिव पर सचिन शर्मा, विक्रम शर्मा, विनोद ठाकुर, पंकज तोमर, किशन, नितिन चौहान, निखिलेश चौहान, सूरज भंडारी, सिद्धार्थ, रणदीप चौहान,…
सालों से अटकी श्री रेणुका जी सेंचुरी की फाइनल नोटिफिकेशन की डेटलाइन हुई तय 13.61 हेक्टेयर एरिया होगा सेंचुरी से बाहर नाहन (हिमाचलवार्ता)। विश्व विख्यात वेटलैंड श्री रेणुका जी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की कई सालों से अटकी फाइनल नोटिफिकेशन की तमाम बाधाएं अब दूर हो चुकी हैं। वाइल्डलाइफ के द्वारा इसके लिए 31 मार्च की डेटलाइन भी सुनिश्चित कर ली गई है। बता दें कि अभी तक सेंचुरी एरिया इनिशियल ग्राउंड पर फंक्शनिंग में था। माननीय सुप्रीम कोर्ट से हुए आदेशों के बाद जहां सेंचुरी को 50 हेक्टेयर जमीन दिए जाने के आदेश हुए हैं तो वही इसकी एवज में…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने और सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में विजिलेंस की टीम ने एक जेई, पूर्व महिला प्रधान समेत तकनीकी सहायक के खिलाफ नाहन की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। जिला सिरमौर की ठोंठा जाखल पंचायत में वर्ष 2012 में विकास कार्यों के नाम पर तत्कालीन पंचायत प्रधान ने जेई व तकनीकी सहायक के साथ मिलकर तकरीबन पांच लाख रुपये की धनराशि का गबन किया। उस दौरान विकास कार्यों में गड़बड़ी की आशंका को लेकर इसकी शिकायत विजिलेंस से की गई थी। लिहाजा, विजिलेंस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू…
नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में वर्चुअली शामिल हुए जय राम ठाकुर नयी दिल्ली/शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की छठी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया जिसमें कृषि, अधोसंरचना, विनिर्माण और मानव संसाधन विकास के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। शिमला से इस बैठक में शामिल होते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण हिमाचल प्रदेश में अधोसंरचना सृजित करने के लिए अन्य…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। कांगड़ा के 12 वीं कक्षा के छात्र शान फुलझेले ने हिमाचल प्रदेश के सार्वजनिक पुनर्वास केंद्रों की सेवाओं और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज धर्मशाला में मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 1.71 लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने शान फुलझेले की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह कदम जरूरतमंदों की मदद करने के लिए दूसरों को प्रेरित करने वाला है। शान एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीन हैं, उन्हें 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल पैराग्लाइडिंग लाइसेंस प्राप्त हुआ है और वे स्टेट लेवल वाल क्लाइंबर हैं। उन्होंने ‘ड्रग कल्चर’…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने आज यहां कहा कि राज्य में कोविड टीकाकरण अभियान की स्थिति संतोषजनक है। अब तक 63890 स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य ने 75 प्रतिशत से अधिक स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है और देश में इस आंकड़े को हासिल करने वाले नौ राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में हिमाचल प्रदेश एक है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों को 20 फरवरी तक पहली खुराक के पूर्ण लक्ष्य को हासिल करने के लिए कहा गया था। डा.…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अपने किन्नौर प्रवास के दौरान आज कल्पा के परिधि गृह मेें स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता 103 वर्षीय श्याम सरण नेगी से मुलाकात की। राज्यपाल ने श्री नेगी द्वारा मतदाताओं को समय-समय पर जागरूक करने व मजबूत लोकतंत्र के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने श्री नेगी को सम्मानित किया तथा कहा कि आयु के इस पढ़ाव में भी श्री नेगी एक जागरूक नागरिक के तौर पर सक्रिय रहते हैं, जो अन्यों के लिए प्रेरणा है। श्री नेगी ने इस मौके पर राज्यपाल का किन्नौर आने पर स्वागत किया तथा उनसे चर्चा के…