सिरमौर युवा कांग्रेस ने डीसी सिरमौर के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर युवा कांग्रेस की इकाई नाहन कांग्रेस द्वारा पेट्रोल डीज़ल गैस व सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर हिमाचल युवा कांग्रेस के राज्यस्तरीय आह्वान पर जिला सिरमौर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष ओपी ठाकुर व नाहन युवा कांग्रेस अध्यक्ष साहिल खान के नेतृत्व में नाहन डीसी कार्यालय में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नाहन में बढ़ती महंगाई व तेल की बढ़ती कीमतों तथा सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रकट कर नारेबाजी की गई ओर डीसी सिरमौर के माध्यम से…
Author: Himachal Varta
10 युवाओं को अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण एवं सम्बद्ध खेल संस्थान मनाली में पैराग्लाइडिंग व 12 युवाओं को कुफरी स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में मिलेगा प्रशिक्षण नाहन (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा गत बजट में प्रदेश के युवाओं को पर्यटन व होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में प्रशिक्षण देने की घोषणा की गई थी ताकि युवाओं को प्रत्यक्ष रोज़गार व स्वरोजगार के अवसर मिल सके। इस घोषणा के तहत सिरमौर के 22 युवाओं को पैराग्लाइडिंग व होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में ट्रैनिंग करने का अवसर दिया जा रहा है। यह जानकारी सहायक पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने दी।…
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी सी सी ई ए के लिए मुख्यमंत्री से जल्द करेंगे चर्चा नाहन (हिमाचलवार्ता)। 7000 करोड रुपए की राष्ट्रीय महत्व वाली बहुउद्देशीय श्री रेणुका जी बांध परियोजना का कार्य जल्द शुरू होने के आसार बनते नजर आ रहे हैं।बहू उद्देश्य परियोजना के लिए रिवाइज्ड डीपीआर कॉस्ट सहित टेक्निकल क्लीयरेंस भी पूरी हो चुकी है। अब केवल बांध निर्माण के कार्य को शुरू करने के लिए फंड रिलीज होना बाकी रह गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहुत जल्द ही रेणुका बांध निर्माण की फाइल केबिनेट कमेटियों कोनामिक अफेयर्स में पुट अप हो सकती है। जैसे ही सी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल में वर्ल्ड फ्लू के खतरे के बीच शिलाई से 4 किलोमीटर दूर टिक्कर के समीप नाया खड में 2 गिद्ध मृतक अवस्था में मिले। जिससे लोगों में वर्ल्ड फ्लू की दहशत है लोगों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी अनुसार गुरुवार को उपमंडल शिलाई से चार किलोमीटर दूर टिक्कर के समीप नाया में मृतक अवस्था में मिले 2 गिद्ध से लोग वर्ल्ड फ्लू के खतरे से आशंकित है। क्षेत्र में पक्षियों के मरने की यह दूसरी घटना है इससे पूर्व तिलोर के समीप…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में गरीब बच्चों को अब मुक्त में शिक्षा मिलेगी। स्टोन क्रेशर बस्ती में गरीब बच्चों के लिए मेडिकल एम्बेसडरस के सहयोग द्वारा टयूशन सेंटर संचालित किया गया है। बता दे कि रामपुर घाट में प्रवासी बच्चों के लिए मुफ्त में ट्यूशन सेंटर खोला गया है। यह उन बच्चों के लिए है जो ना तो स्कूल जा रहे हैं और बेहद गरीब परिवारों से संबंधित है। मेडिकल एम्बेसडरस प्रेमनगर देहरादून उतराखण्ड के सहयोग द्वारा टयूशन सेंटर खोला गया है । जिसमे उदघाटन गुलजार सोनी के द्वारा किया गया। बीडीसी सदस्य गुलजार सोनी ने बताया कि बिना शिक्षा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के नेशनल हाइवे पर 55 लाख के डिवाइडर लगे हुए थे जो कि अब हटा दिए गए हैं। जहाँ नगर पालिका पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं और कहा जा रहा कि नियमों कानूनों की अनदेखी कर ओने पोने दामों पर बेच दिये गए हैं। पांवटा साहिब की नगर परिषद अब लाखों के स्क्रैप की बिक्री को लेकर सवालिया घेरे में आ गई है। मामला नेशनल हाइवे से हटाए गए लाखों के डिवाइडर का है। जिसे आनन फानन में बेचे जाने के बाद सवाल उठने शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है भाजपा मंडल…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में एसएमसी अध्यापक संघ पीरियड बेसिस के अध्यक्ष मनोज रोंगटा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में एसएमसी अध्यापकों के लिए पीटीए, पैरा, पैट, ईजीएस, पीरियड आधार उर्दू/पंजाबी अध्यापकों की तर्ज पर अनुबंध नीति का प्रावधान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी 2555 एसएमसी अध्यापक राज्य में विशेषकर दूर-दराज और कठिन क्षेत्रों में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सराहनीय सेवाएं दे रहे हैं। जय राम ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के पैतृक निवास स्थान जिला कांगड़ा के फतेहपुर पहुंचकर उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सुजान सिंह पठानिया का हाल ही में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री राकेश पठानिया, पूर्व सांसद कृपाल परमार और अन्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।