शिमला (हिमाचलवार्ता)। किन्नौर जिले के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज रामपुर बुशैहर में नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना क्षेत्र का दौरा किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश बिजली उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों मेंएक है, जहां अतिरिक्त ऊर्जा का निष्पादन किया जा रहा है। जल विद्युत उत्पादन ने राज्य के आर्थिक संसाधनों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है लेकिन पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जल विद्युत उत्पादन में और अधिक काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 1500 मेगावाट क्षमता का नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन देश…
Author: Himachal Varta
वासनी पंचायत के भरागड़ी गांव में पंचवर्षीय कार्य योजना… नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की वासनी पंचायत में संधराल-तलाड़ा वार्ड के भरागड़ी गांव में आज वीरवार को पंचायत प्रधान संजीव तोमर ने उप ग्राम सभा का आयोजन किया और लोगों को विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर पंचवर्षीय कार्य योजना भी तैयार की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंचायत के प्रत्येक वार्ड में एक साल के भीतर 13 लाख के विकास कार्य करवाए जाएंगे और उनका प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। संजीव तोमर ने कहा कि लोगों ने…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय किन्नौरी संस्कृति से इतने प्रभावित हुए कि स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य में भाग लेने से अपने आप को नहीं रोक पाए। यह उनका अपना अलग ही अनुभव था, जिसपर उन्होंने कहा, ‘‘यहां आकर लगा कि हिमाचल आना सार्थक हुआ है। यहां की संस्कृति सचमुच बेजोड़ है और लोगों में जो अपनापन है, वह देश के अन्य किसी भी हिस्से में देखने को नहीं मिलता है।’’ राज्यपाल आज अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान जनजातीय जिला किन्नौर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल के तौर पर यह उनका जनजातीय क्षेत्र किन्नौर का पहला…
श्री रेणुका जी मैं प्रदेश से कई हजार श्रद्धालुओं ने आकर रेणुका झील में स्नान किया और मां रेणुका और भगवान परशुराम का आशीर्वाद लिया जिसमें प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए कई कदम उठाए गए श्रद्धालुओं ने इस स्नान के बाद जिला प्रशासन की प्रशंसा की और इस प्राकृतिक सौंदर्य को अपने अपने कैमरा और मोबाइलों में याद किया।
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के 11 सरकारी व 11 एडिड कालेजों में ‘सूचना का अधिकार’ (आरटीआई) विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उच्चतर शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 2,000, 1,500 तथा 1,000 रूपए की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के राजकीय कालेज अंबाला कैंट, राजकीय कालेज भिवानी, राजकीय कालेज फरीदाबाद, द्रोणाचार्य राजकीय कालेज गुरुग्राम, राजकीय कालेज हिसार, राजकीय कालेज जींद, राजकीय कालेज झज्जर, राजकीय कालेज महेंद्रगढ़, राजकीय कालेज पंचकुला, पंडित नेकराम शर्मा राजकीय कालेज रोहतक, राजकीय नेशनल कालेज सिरसा…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। – उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 22 फरवरी, 2021 को सुबह 11.00 से दोपहर 1.00 बजे तक कार्यकारी अभियंता के कार्यालय, पंचकूला में की जाएगी। निगम के प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि मंच के सदस्य, उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे जिनमें मुख्यत: बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनैक्शन काटने और जोडऩे बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा, विश्वसनीयता में कमी और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि शामिल हैं। बहरहाल, मंच द्वारा बिजली अधिनियम की धारा 126 तथा धारा 135 से 139 के अन्तर्गत बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर किसानों द्वारा हर एकड़ में बोई गई फसल का विवरण दर्ज करवाया जाना चाहिए। साथ ही, यदि जमीन का कोई टुकड़ा खाली पड़ा है तो उसकी भी जानकारी दी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह बात आज यहां बुलाई गई हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण की बैठक के दौरान कही। बैठक में विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री रणजीत सिंह, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जे.पी. दलाल और सहकारिता राज्य मंत्री श्री बनवारी लाल भी मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि इस समय 92…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। -सेवा को परम धर्म मानते हुए मनमीत सिंह खालसा ने पीएससी सगड़ाह में बतौर चिकित्सक ज्वाइन किया है। मनमीत सिंह की जमा दो तक की शिक्षा कार्मेल कन्वेंट स्कूल नाहन में हुई है। एमबीबीएस की शिक्षा उन्होंने आईजीएमसी शिमला से प्राप्त की। मनमीत सिंह ने बताया कि वह शुरू से ही एक चिकित्सक के रूप में लोगों की सेवा करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने यह प्रोफेशन चुना और सेवा के लिए ग्रामीण क्षेत्र चुना। गौरतलब हो कि ज्वाइनिंग से पहले ही मनमीत सिंह ने विभाग को ग्रामीण क्षेत्र में पोस्टिंग देने के लिए आग्रह किया था। मगर उनकी…