शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के गग्गल हवाई अड्डे पहुंचने पर राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केन्द्रीय वित्त एवं कारपोरेट कार्य मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत किया। श्री नड्डा धर्मशाला में आयोजित राज्य भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करने के लिए प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए सैंकड़ों लोगों ने सड़क के दोनों किनारों पर खड़े इन नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। खुली जीप में सवार इन नेताओं ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान के कार्यान्वयन के लिए राज्य संचालन समिति की बैठक आज यहां मुख्य सचिव अनिल खाची की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने सभी विभागों, जिनके प्रथम पंक्ति कार्यकर्ताओं को टीका लगाया जा रहा है उन्हें निर्देश दिए कि वे सभी को टीकाकरण के लिए सूचित करें कि वे स्वयं टीकाकरण करवाएं। उन्होंने सभी विभागों को टीकाकरण अभियान के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) और प्रथम पंक्ति कार्यकर्ताओं (एफएलडब्ल्यू), जिन्हें पहली खुराक का टीका…
प्रधानमंत्री ने आईटी उद्योग से कहा, जब कठिन परिस्थितियां थीं, आपके कोड ने चीजों को अच्छी तरह चलाया सरकार तकनीक उद्योग को अनावश्यक नियमों से मुक्त करने के लिए काम कर रही है: प्रधानमंत्री युवा उद्यमियों को नए अवसरों का लाभ उठाने की स्वतंत्रता होनी चाहिए: प्रधानमंत्री नयी दिल्ली (हिमाचलवार्ता)। प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नैसकॉम टेक्नोलॉजी एंड लीडरशिप फोरम (एनटीएलएफ) को संबोधित किया। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री ने कोरोना अवधि के दौरान आईटी उद्योग की उनके लचीलेपन के लिए सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा,”जब कठिन परिस्थितियां थीं, तो आपके कोड ने चीजों को…
नयी दिल्ली (हिमाचलवार्ता)। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 18 फरवरी 2021 को असम में ‘महाबाहु-ब्रह्मपुत्र’ का शुभारंभ करेंगे, धुबरी फूलबाड़ी पुल की आधारशिला रखेंगे और मजुली पुल के निर्माण का लिए दोपहर 12 बजे भूमिपूजन करेंगे। इस अवसर पर केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री; बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और असम के मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे। महाबाहु-ब्रह्मपुत्र महाबाहु-ब्रह्मपुत्र के शुभारंभ के साथ नीमाटी-मजुली द्वीप, उत्तरी गुवाहाटी-दक्षिण गुवाहाटी और धुबरी-हाटसिंगिमारी के बीच रो-पैक्स पोत संचालन का उद्घाटन किया जाएगा; जोगीघोपा में अंतर्देशीय जल परिवहन (आईडब्ल्यूटी) टर्मिनल के शिलान्यास और ब्रह्मपुत्र नदी पर विभिन्न पर्यटक…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) हिमाचल प्रदेश के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्राधिकरण को विभिन्न शिकायतकर्ताओं से मैसर्ज राजदीप एंड कम्पनी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड व अन्य के खिलाफ 14 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इस प्रोमोटर के खिलाफ प्राप्त 14 शिकायतों में से 12 शिकायतों का निर्णय आवंटियों के पक्ष में किया गया और दो अन्य शिकायतों की सुनवाई लम्बित है। मैसर्ज राजदीप एंड कम्पनी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ डा. मनमोहन.ए. चंदोला द्वारा 35 लाख 76 हजार रुपये ब्याज सहित रिफंड करने के लिए दायर शिकायत के मामले की सुनवाई 12 फरवरी, 2021…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। परिवहन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आज हिप्पा में नेहरू युवा केन्द्र संगठन के जिला युवा अधिकारियों, राष्ट्रीय स्वयं सेवकों और युवा नेतृत्व द्वारा सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता सन्देश जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य सचिव अनिल खाची ने कार्यशाला की अध्यक्षता की। इस अवसर पर अनिल खाची ने कहा कि कानून की अनुपालना हमारे व्यक्तित्व का अभिन्न अंग होना चाहिए। सभी का दायित्व है कि अपने और दूसरों के जीवन की रक्षा के लिए नियमों का सही प्रकार से पालन करें। कानून लोगों की…
पांवटा साहिब में सफाई की ओर एक नयी पहल की शुरुआत, लोगों को घर-घर जाकर किया जाएगा जागरूक नाहन (हिमाचलवार्ता)। नगर परिषद पांवटा साहिब ने सफाई की ओर एक नया कदम बढ़ाने का निर्णय लिया है। नगर परिषद के सभी वार्डों मे सफाई अभियान के तहत एक पहल की शुरुआत की है, ‘ग्रीन पांवटा क्लीन पांवटा’। इस अभियान मे सभी वार्डों की भूमिका रहेगी साथ ही नगर परिषद पावटा के तहत आने वाले सभी वार्डो को पूर्णतया स्वच्छ बनाया जाएगा। इसके लिए मुख्य रूप से एक टीम का गठन किया गया है। जोकि लोगों के घर घर जाकर स्वच्छता पर…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पेट्रोल व डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से अब आम आदमी भी परेशान है लॉकडाउन के बाद डीजल व पेट्रोल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। जिसका असर आम आदमी पर भी पड़ रहा है। लॉकडाउन के दौरान पेट्रोल की कीमत जहां 70 प्रति लीटर के करीब थी। वहींं अब पेट्रोल की प्रति लीटर कीमत 87 से 90 रुपए के करीब पहुंच गई है। पांवटा साहिब कै लोगों में पैट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि पर गहरा रोष प्रकट करते हुए कहा है कि तेल की बढ़ती कीमतों से जहां अब अपने निजी वाहन चलाना…