मीडिया सलाहकार ने भी सतबीर सिंह के देहांत पर परिवार के साथ हमदर्दी ज़ाहिर की चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। चढ़दीकला टाईम टी.वी. ग्रुप के चेयरमैन जगजीत सिंह दरदी को छोटे पुत्र सतबीर सिंह दरदी की अकाल मृत्यु हो जाने पर गहरा सदमा पहुँचा है। सतबीर सिंह दरदी 42 वर्षों के थे, जो आज सुबह अचानक दिल का दौरा पडऩे के कारण चल बसे। वह अपने पीछे पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक बेटी छोड़ गए हैं। एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने जगजीत सिंह दरदी के पुत्र की मौत हो जाने पर दुख साझा किया, जो ग्रुप के…
Author: Himachal Varta
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज शिमला में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के सचिव श्री अपूर्व चन्द्रा ने भेंट की। इस अवसर पर अपूर्व चन्द्रा ने कहा कि प्रदेश को केन्द्रीय मंत्रालय द्वारा ईएसआईसी योजना के तहत अस्पताल और औषधालय आरम्भ करने और इसे चलाने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने श्रम सुधारों को कार्यान्वित करने में सराहनीय कार्य किया है। श्री अपूर्व चन्द्रा ने केन्द्र सरकार द्वारा श्रम संहिता पारित किए जाने के उपरांत प्रदेश में नियमों के सूत्रीकरण की वस्तु स्थिति की समीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। वन मंत्री राकेश पठानिया ने पौंग बांध जलाशय वन्यजीव अभयारण्य में गत आठ दिनों में किसी भी पक्षी की मौत का मामला सामने नहीं आने पर सन्तोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन्यजीव विंग द्वारा 51 दिनों तक लगातार नियंत्रण उपायांे के फलस्वरूप पौंग डैम जलाशय वन्यजीव अभयारण्य में एवियन एन्फ्लुएंजा का प्रभाव अब खत्म हो गया है। वन मंत्री ने कहा कि अब स्थिति सामान्य हो गई है। वन विभाग के वन्यजीव विंग द्वारा नगरोटा सूरियां में निगरानी के लिए स्थापित नियंत्रण कक्ष को अधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। कृषि विभाग के निदेशक डाॅ. नरेश कुमार ने आज यहां बताया कि विभाग खाद्यान्नों इत्यादि के बीजों को प्रदेश में ही उत्पादित कर किसानों को वितरित करने की ओर आत्मनिर्भर हो रहा है। विभाग द्वारा गेहूं, मक्की, धान व चना इत्यादि बीजों को प्रदेश से बाहर खरीदकर किसानों को उपलब्ध करवाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग ने वर्ष 2021-22 से प्रदेश में ही बीज उत्पादन को किसानों की मांग पूरी करने की कार्य योजना बनाई है। वर्ष 2021-22 में गेहूं की 1,08,000 क्विंटल बीज की मांग को ध्यान में रखते हुए 96,855 क्विंटल बीज प्रदेश…
सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के निर्माण का रास्ता प्रशस्त होगा शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रदेश के 685.58 हेक्टेयर क्षेत्र में 605 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की है। एफसीए और एफआरए प्राप्त नहीं होने के कारण विभिन्न विकासात्मक परियोजनाएं कई वर्षों से समय पर कार्यान्वित नहीं की जा सकी। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उदारता और राज्य सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष मामले को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने के कारण संभव हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन 605 परियोजनाओं…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिलाई विधायक हर्षवर्धन चौहान के सगे भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय अभिषेक चौहान पुत्र मोहन चौहान गांव चियोग के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। झूठे जानकारी के अनुसार अभिषेक शादी समारोह से वापिस अपने घर आ रहा था। इसी बीच युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की बाइक किसी ट्रक या गाड़ी से टकराई थी। जब देर रात तक अभिषेक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों…
लोगों के स्वास्थ्य से खेल रही दवा कंपनियां , पांवटा साहिब में निर्मित दिल की दवाई के सैंपल फेल नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल में स्थापित कई दवा कंपनिया लोगों के जीवन से खिलवाड़ज कर रहे है। गुरु की नगरी पांवटा साहिब में एक दशक से जीवन रक्षक दवाओं के निर्माण कर रही दवा निर्माता कम्पनी जी लैबोरेट की दिल की दवा निटजो के सैंपल फेल हो गए हैं। यह दवा दिल के मरीजों को एंजाइना जैसी घातक समस्या को कम करने के लिए बनाई जाती है। पांवटा साहिब में जी लैबोरेट की दवा के सैम्पल फेल हुए हैं। इस दवा को लेकर केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण द्वारा ड्रग अलर्ट जारी किया गया है…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा स्थित गैलेक्सी आईटीआई में औद्योगिक अभिप्रेरणा शिविर का आयोजन किया गया। गैलेक्सी आईटीआई के डायरेक्टर राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि औद्योगिक अभिप्रेरणा शिविर में एमएसएमई के असिस्टेंट डायरेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह, इन्वेस्टिगेटर वीर सिंह व एलडीएम राजीव ने शिविर में मौजूद छात्रों को एमएसएमई की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस शिविर में करीब 200 छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर गैलेक्सी आईटीआई के प्रिन्सिपल शम्मी शर्मा, संदीप कौर, राहुल कोलिश, रेणु शर्मा, सलमा अंसारी, गौरव वर्मा, गोवर्धन, मामराज तोमर सहित स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद रहे।