नाहन (हिमाचलवार्ता)।- पांवटा साहिब के विश्राम गृह में एन्टी करप्शन एवं कंट्रोल क्राइम के अध्यक्ष नाथूराम चौहान की अगुवाई मे प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे बांगरण पुल सहित गिरिपार क्षेत्र की समस्याओं को रखा गया। नाथूराम राम चौहान तथा गिरिपार जन विकास मंच के अध्यक्ष रणदीप पुंडीर, समर्थक नरेंद्र परमार ने बताया कि पुल की दशा जर्जर मे आ चुकी है। पुल की वजन उठाने की क्षमता केवल 10 टन है परंतु 90 टन उसपर चलाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया बड़े बड़े ट्रक पुल से होकर गुजरते है। जिससे हर पल हादसे का खतरा बना…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)।- सोलन से हरिपुरधार शिलाई मार्ग की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार हरिपुधार के समीप गहरी खाई में जा गिरी। इसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। रविवार रात हुई यह दुर्घटना इतनी भयानक थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मृतक की पहचान युवराज भाटिया निवासी सोलन के रूप में हुई है, जो कि एसबीआई में बतौर शाखा प्रबंधक कार्यरत थे। वह छुट्टी के दिन सोलन से पनोग की ओर जा रहे थे कि अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। युवराज भाटिया मूलरूप से नाहन क्षेत्र के है, जो सोलन…
नाहन (हिमाचलवार्ता)।- दिल्ली में बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या मामले में विश्व हिंदू परिषद सिरमौर में उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 10 फरवरी को दिल्ली में बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की जिहादियों द्वारा हत्या का मामला सामने आया था। रिंकू शर्मा को न्याय दिलवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद जिला सिरमौर ने उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। मीडिया से बात करते हुए विश्व हिंदू परिषद के…
सालाना विश्व में सड़क दुर्घटनाओं में जाती है 12 लाख जाने – कश्यप चालकों के लिए समय-समय पर आयोजित होंगे स्वास्थ्य जांच शिविर – कश्यप नाहन (हिमाचलवार्ता)।- सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में सांसद सुरेश कश्यप की अगुवाई में आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा को मजबूत कैसे बनाए जाए इस विषय पर विशेष रूप से चर्चा की गई। मीडिया से बात करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि सड़क सुरक्षा को कैसे और दुरुस्त किया जा सके इस बात को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार गंभीर है और समय-समय पर विभिन्न प्रकार के जागरूकता…
नाहन के जुड्डा का जोहड़ को अन्तरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज बनाने का किया जाएगा प्रयास नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में चार दिवसीय 26वीं राज्य स्तरीय राइफिल, पिस्टल, शूटगन शूटिंग चैम्पियनशिप स्पर्धा का आयोजन, जिला राइफिल एसोसिएशन व हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब द्वारा नाहन स्थित जुड्डो का जोहड़ शूटिंग रेंज में किया जा रहा है, जिसमें आज तीसरे दिन की स्पर्धा में बतौर मुख्यातिथि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री व राज्य राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ0 राजीव सैजल उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस चैम्पियनशिप में 50 मी0 एअर राइफिल शूटिंग, 25 मी0 पिस्टल शूटिंग, 10 मी0 राइफिल,…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। संगड़ाह महाविद्यालय में खाली पदों को लेकर विद्यार्थी परिषद ने निकाली रैली। पांचवें दिन भी अनशन जारी रहा। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में खाली पड़े 50 फीसदी के करीब टीचिंग स्टाफ के पदों को न भरे जाने के मुद्दे पर विद्यार्थी परिषद द्वारा सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। परिषद पदाधिकारी राजेश्वर तथा लक्की आदि के नेत्रित्व में 200 से अधिक छात्रों द्वारा महाविद्यालय परिसर से बस अड्डा बाजार तक रैली निकाली गई। इस दौरान छात्रों द्वारा जमकर प्रदेश सरकार तथा मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पूर्व सोमवार प्रातः स्थानीय कांग्रेस विधायक विनय कुमार महाविद्यालय में हड़ताली छात्रों…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज एनएसयूआई इकाई नाहन द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें एनएसयूआई ने मांग की है कि नाहन शहर से कॉलेज के लिए उचित बसों का प्रबंध किया जाए तथा किराया में भी कमी की जाएं। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि नाहन से कॉलेज के लिए छात्रों को 7 रुपये जाने में तथा 7 रुपये आने में प्रतिदिन देने होते है। जो आम परिवार के छात्रों के लिए बहुत अधिक है। इसके अलावा कॉलेज के शौचालयों की बुरी हालत है, जिन्हें सुधारने की भी मांग की गई है। कॉलेज प्रशासन के माध्यम…
चंडीगढ़,(हिमाचलवार्ता)। हरियाणा बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पी.के.दास. ने आज बिजली निगमों के अधिकारियों को ‘म्हारा गांव जगमग गांव’ योजना के लक्ष्य को जल्द प्राप्त करने के निर्देश दिये ताकि प्रदेश के शेष 1822 गांवों को शीघ्र इस योजना में शामिल किया जा सके। श्री पी. के. दास आज यहां बिजली निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। श्री पी. के. दास ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे बिजली की उपलब्धता से खेती, पशुपालन, लधु उद्योग में क्रान्तिकारी परिवर्तन आया है जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की जीवन संस्कृति सकारात्मक रूप से…