चण्डीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के पर्यटन मंत्री श्री कंवरपाल ने कहा कि हरियाणा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केरल की तर्ज पर ताजेवाला व हथनीकुंड बैराज पर बोंटिंग व राफ्टिंग की संभावनाओं को तलाशा जाएगा। हरियाणा के पर्यटन मंत्री कंवरपाल इन दिनों हरियाणा में पर्यटन की नई-नई संभावनाओं को तलाशने के लिए केरल प्रदेश के दौरे पर हैं । पर्यटन मंत्री श्री कंवरपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने केरल दौरे के दौरान केरल में विभिन्न जिलों में जगह-जगह विकसित किए गए पर्यटन स्थलों को देख रहे हैं व जानकारी हासिल कर रहे हैं कि केरल राज्य…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा पुलिस ने जनवरी माह गुमशुदा स्मार्टफोन की बरामदगी का अभियान चलाते हुए 228 ऐसे मोबाइल फोन बरामद किए है, जो चोरी हो गए थे या फिर लापरवाही से गुम हो गए थे। 16 लाख रुपये से अधिक कीमत के इन मोबाइल फोन को पुलिस ने तकनीकी आधार पर तलाश कर बरामद किया और वास्तविक मालिकों को सौंपा। अपने गुम हुए मोबाइल फोन वापस पाकर लोग भी काफी खुश नजर आए। हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) श्री नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि बीते साल 2020 में भी 1.61 करोड़…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। आज प्रदेश के 10 ज़िलों के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जन मंच कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन जन मंच कार्यक्रमों में 622 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से अधिकांश मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। प्रशासन द्वारा जन मंच के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन किया गया। जिला चंबा विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने चंबा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरिपुर में आयोजित जन मंच कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में कई कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित आज से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2021 में 15 फरवरी यानी सोमवार को सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। इसमें मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल आनलाईन प्रणाली से जुड़ेंगे। यह आयोजन विद्या भारती शिक्षण संस्थान के सभागार में सुबह 10 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक किया जाएगा। इस सेमिनार में ‘सरस्वती नदी के नए परिपेक्ष और विरासत विकास’ को लेकर चर्चा की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कोविड 19 की गाईडलाईंस की पालना को ध्यान में रखते हुए इस सेमिनार में अधिकतर वक्ता वर्चुअल रूप से…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी, 2019 को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को भाव-भीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र उनके बलिदान के लिए सदा ऋणी रहेगा जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका बलिदान देशवासियों को मातृभूमि के लिए सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा देता है।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब की बातानदी में एक 14 वर्षीय किशोर खेलते खेलते नदी में गिर गया। जिसके चलते किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक किशोर की शिनाख्त 14 वर्षीय साकिर अली पुत्र रहमान निवासी कुण्डियों के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार साकिर अपने दोस्तों के साथ नदी के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और साकिर उसमें गिर गया। नदी में साकिर को डूबते देख उसके दोस्त जोर-जोर से चिल्लाने लगे। बच्चों की चिल्लाने की आवाज…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज शिमला से कालका तक परिवार के सदस्यों के साथ रेल कार के माध्यम से यात्रा का आन्नद लिया। यात्रा के दौरान कुछ समय के लिए बड़ोग रूक कर उन्होंने रेलवे स्टेशन का दौरा किया और इस ऐतिहासिक स्टेशन के बारे में जानकारी प्राप्त की। स्टेशन अधीक्षक धर्मदत्त उपाध्याय ने राज्यपाल और लेडी गवर्नर वसन्था बंडारू का स्वागत किया। राज्यपाल ने कार्यलय भवन और सुरंग का दौरा किया और यहां से सम्बन्धित जानकारी लेने मे गहरी रूचि दिखाई। ये कार्यालय भवन 1902 में निर्मित किया गया था। धर्मदत्त उपाध्याय ने राज्यपाल को बड़ोग स्टेशन…
जनता से जुड़ी हर समस्याओं का समय रहते करें निपटान नाहन (हिमाचलवार्ता)। हर मूलभूत सुविधाओं को लोगों के घरद्वार तक पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है वर्तमान सरकार की दो साल की शेष अवधि में विकास की रफ्तार में और तेजी लाने के लिए सभी अधिकारी अपनी कमर कस लें तथा अधिकारी जनता से जुड़ी हर समस्याओं को समय रहते सुलझाए। यह वाक्य विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने जिला सिरमौर के विकास खण्ड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत गोरखुवाला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान हुए लॉकडाउन के बावजूद…