नाहन (हिमाचलवार्ता)। – ब्लाक समिति शिलाई के नव निर्वाचित अध्यक्षा अनिता वर्मा सहभोज में आज खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष एव पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तोमर ने बंदली पंचायत के शरोग गांव में शिरकत की। इस उपलक्ष पर उन्होंने सामुदायिक भवन शरोग के लिए 7 लाख रुपए लाख रुपए देने की घोषणा की हैं। बंदली पंचायत के लोगो ने दूसरी बार ब्लाक समिति के अध्यक्ष पद देने पर बलदेव तोमर का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनता को सम्बोधित करते हुए बलदेव तोमर ने कहा कि आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र विकास में आगे बढ़ रहा हैं। प्रदेश के…
Author: Himachal Varta
विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ नाहन (हिमाचलवार्ता)। – पल्स पोलियो अभियान के तहत सिरमौर जिला में करीब 60 हजार बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जा रही है जिला में आज विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ के के पराशर ने बताया कि 60 हजार बच्चों को दवा पिलाने के लिए जिला में 538 टीमों का गठन किया गया है जो 2 दिनों तक जिला में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएगी। उन्होंने कहा कि पहले दिन पोलियो बूथ पर दवा पिलाई जा रही है जबकि…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – नाहन पुलिस की एसआईयू टीम ने 264 नशीले कैप्सूल के साथ दो आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपियों की पहचान चंद्रभान निवासी रसूलपुर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) और मोहम्मद हुसैन निवासी ढाढूवाला, बिक्रमबाग नाहन के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सुकेती बैरियर पर नाका लगाया था। इस दौरान एक मोटर साइकिल (एचआर-04सी-3740) पर सवार दो व्यक्ति नाहन की ओर आ रहे थे। तलाशी लेने पर दोनों से अवैध रूप से लाए जा रहे कैप्सूल बरामद किए गए। जिस पर पुलिस ने दोनों…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में शर्मनाक वाक्य सामने आया है। यहां 14 वर्षीय नाबालिग द्वारा 6 वर्षीय मासूम से कुकर्म करने का समाचार प्राप्त हुआ है। वही मासूम के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए बच्चे का मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चा जब पढ़ाई कर अपने घर लौट रहा था तो रास्ते में 14 वर्षीय नाबालिग आरोपी जबरन उसे अपने घर में ले गया। यहां आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया। घर जाकर घबराए बच्चे ने अपने मां-बाप को इस बारे में…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर में दूसरे चरण का कोविड टीकाकरण अभियान शनिवार को पूरा हुआ। इस अभियान के चौथे और अंतिम दिन नाहन में नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी समेत 192 कर्मचारियों को कोविड टीके लगाए गए। हालांकि, दूसरे चरण में भी 50 % लक्ष्य ही पूरा किया जा सका। जिला में कोविशील्ड टीके लगाने के दूसरे चरण का शुभारंभ बुधवार को नाहन में उपायुक्त डॉ. आरके परूथी को यह टीका लगाने के बाद शुरू किया गया था। दूसरे चरण में तीन हजार लोगों को कोरोना टीके लगाने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग ने रखा था। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य…
एचआरटीसी बस का अचानक टूटा पट्टा, चालक की सूझबूझ से… नाहन (हिमाचलवार्ता)। श्री रेणुका जी मार्ग पर बडोलिया पुल के समीप उस समय अफरा तफरी मच गई जब नाहन से घाटो जा रही एचआरटीसी बस का अचानक ही पट्टा टूट गया। इस दौरान चालक ने सूझबूझ से काम लेते हुए बस को पहाड़ी से टकरा दिया जिससे बस में मौजूद तकरीबन 50 सवारियों की जिंदगी बच गई। वही बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 3:30 बजे के आसपास एचआरटीसी की बस नाहन से घाटो के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर के पांवटा साहिब के बायला गांव की 21 साल की सपना ने हैवी व्हीकल लाइसेंस हासिल कर युवतियों के लिए रोजगार का एक और रास्ता दिखाया है। सपना ने बस ड्राइवर के रूप में अपना करियर शुरु किया है। सपना ने अपना सपना पूरा करने के लिए बाकायदा ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण लिया और उसके बाद इतनी कम उम्र में पहली हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होल्डर बन गई हैं। सपना का सपना है कि वह एचआरसीटी बस ड्राइवर बनें। बागबाहरा गांव के संजीव कुमार और सुनीता देवी की बेटी सपना को बचपन से ही ड्राइविंग का…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला चम्बा की पांगी घाटी के जुकारू मेले पर प्रदेशवासियों विशेषकर पांगी के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेले एवं त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक है और ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा के साथ समृद्ध जनजातीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है। विधायक भरमौर जियालाल ने भी क्षेत्रवासियों को जुकारू मेले की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।