Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के विकासखंड शिलाई के अंतर्गत बालिकोटि पंचायत का 28 वर्षीय युवक अचानक ही लापता हो गया है। वहीँ, युवक के परिजनों ने प्रशासन सहित लोगों से भी बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है। इसके अलावा परिजनों ने युवक की गुमशुदकी की रिपोर्ट भी पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस को दी गई शिकायत में बाली गांव निवासी बाबूराम पुत्र बहादुर सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई गोविन्द 2 फरवरी को अचानक ही गायब हो गया। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि गोविंद को अपने स्तर पर ढूंढने की उन्होंने हर मुमकिन…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में चल रहे कोरोना टीकाकरण के अतंर्गत आज पंचायतीराज विभाग के नाहन खण्ड के 97 कर्मचारियों को कोविशील्ड वैक्सीन का टीका स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाया गया। जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने कोविशील्ड का टीका लगने के बाद जानकारी देते हुए बताया कि पंचायतीराज विभाग के कर्मचारी आम लोगों के सम्पर्क में अधिक रहते है, जिस  कारण उन्हें कोरोना संक्रमण होने की अधिक सम्भावना बनी रहती है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के दौरान सभी कर्मचारियों का बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त हुआ तथा टीकाकरण के बाद निगरानी के दौरान किसी भी कर्मचारी में कोई भी असमान्य लक्षण…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। एकल विद्यालय शिलाई में वार्षिक उत्सव का आयोजन धूमधाम से मनाया गया है वार्षिक उत्सव में स्थानीय पंचायत सचिव गोपाल मिंटा ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करके बच्चों का मान बढ़ाया है। मुख्यअतिथि के साथ शमशेर ठाकुर व बन्सी चौहान मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।  एकल समिति ने फूल मालाएं डालकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया, ततपश्चात मुख्यअतिथि द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा के सामने दिप्रज्वल्लित कर वार्षिक उत्सव का आगाज किया। मंच संचालक नारदा ठाकुर ने मुख्यअतिथि सहित पंडाल में बैठे लोगों को एकल समिति के उद्देश्य, नीति, व कार्यकारणी की रूपरेखा से अवगत करवाने के बाद आयोजन…

Read More

नाहन के जुड्डा का जोहड़ को अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज बनाने का किया जाएगा प्रयास- डॉ. राजीव नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में चार दिवसीय 26वीं राज्य स्तरीय राइफिल, पिस्टल, शूटगन शूटिंग चैम्पियनशिप स्पर्धा का आयोजन, जिला राइफिल एसोसिएशन व हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब द्वारा नाहन स्थित जुड्डो का जोहड़ शूटिंग रेंज में किया जा रहा है, जिसमें आज तीसरे दिन की स्पर्धा में बतौर मुख्यातिथि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री व राज्य राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजीव सैजल उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस चैम्पियनशिप में 50 मई. एअर राइफिल शूटिंग, 25 मई. पिस्टल शूटिंग, 10…

Read More

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की अध्यक्षता मे पार्षदों की पहली बैठक संपन्न विकास कार्य के लिए हर संभव तत्पर रहने का दिया आश्वाशन नाहन (हिमाचलवार्ता)। नगर परिषद पावटा साहिब मे  13 वार्डों के पार्षदों ने ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की अध्यक्षता मे बैठक आयोजित की। यह बैठक चुनाव के बाद पहली बैठक थी जिसमे पावटा साहिब के आगामी विकास की योजनाएं बनाई गयी। साथ ही 2020-2021 के बजट का प्रस्ताव रखा गया। इसी बीच स्थानीय लोग अपनी समस्याओं को लेकर उर्जा मंत्री के पास आये , तथा ऊर्जा मंत्री ने समाधान का आश्ववासन दिया। इसी के साथ  नगर पालिका परिषद…

Read More

ड्यूटी के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हुए जवान ने पीजीआई में उपचार के दौरान तोड़ा दम नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब के बहराल बैरियर पर ड्यूटी के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हुए होमगार्ड जवान ने पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। तकरीबन 13 दिन वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ते रहे। जवान की पहचान सुरजीत पुंडीर निवासी आंज़भोज के आंगरो गांव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहराल बैरियर पर सुरजीत पुंडीर बैरिकेट्स के पीछे ड्यूटी के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान एक…

Read More

कांग्रेस ने भाजपा के गढ़ में शुरू किया सेंधमारी का दौर ,मिशन है 2022 नाहन (हिमाचलवार्ता)। पंचायती राज चुनावों निपटने के बाद जिला सिरमौर कांग्रेस ने अपनी रणनीति में सुधार करते हुए भाजपा की घेराबंदी करना शुरू कर दिया है।  नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विक्रम बाग पंचायत के कई लोग भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि सोमवार को विशेष अतिथि अजय सोलंकी तथा जिला सिरमोर कांग्रेस अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह की अध्यक्षता में विक्रम बाग के पूर्व प्रधान जगमाल सिंह…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में हिमाचल प्रदेश हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम लिमिटेड भी तेजी से आगे कदम बढ़ा रहा रहा है। निगम प्रदेश में कई परियोजनाएं कार्यान्वित कर रहा है, जिनके माध्यम से हजारों बुनकरों और शिल्पियों को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है।  राज्य हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने आज यहां बताया कि निगम प्रदेश में लगभग 26 योजनाओं पर कार्य कर रहा है जिनमें दो हजार से अधिक लोग विभिन्न टैªड्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। राज्य में करीब…

Read More