Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने आज कोविड-19 के कारण जिला सिरमौर के सभी धार्मिक स्थलों पर लगाए गए प्रतिबंधों में रियायत देने के आदेश जारी करते हुए बताया कि अब मन्दिरों में श्रद्वालुओं को मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए आरती, पूजा अनुष्ठान की अनुमति होगी। आदेशानुसार सभी धार्मिक स्थलों के अंदर हवन, भजन, विवाह और मुन्डन संस्कार की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त, श्रद्वालुओं को गर्भगृह में जाकर दर्शन करने की भी अनुमति होगी। उन्हाेंने बताया कि गर्भ गृह में एक बार में कितने श्रद्धालु जाएंगे यह मन्दिर ट्रस्ट तय करेगा। उन्हाेंने बताया कि मन्दिर…

Read More

डा यशवंत सिंह परमार पीजी  कॉलेज नाहन होगा राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग पर नैक (एनएएसी) की मान्यता के लिए 22 और 23 फरवरी को होगा 3 सदस्य टीम के द्वारा पैरामीटर्स का वेरिफिकेशन नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के नाहन स्थित डॉ यशवंत सिंह परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग के लिए जल्द ही नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल के द्वारा मान्यता प्राप्त हो सकता है। इसके लिए उसे 22 और 23 फरवरी को होने वाले वेरिफिकेशन में खरा भी उतरना होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार जब से यह विद्यालय बना है तब से इसे आज तक एनएएसी से मान्यता…

Read More

पांवटा साहिब (हिमाचलवार्ता)। पांवटा में पार्क की हालत बेहद दयनीय है। पार्क में लाइटें खराब पड़ी हैं। यही नहीं पार्क में शौचालय की कोई सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में शहरवासी भी पार्क की हालत को सुधारने की राह देख रहे हैं। पांवटा साहिब शहर के एक मात्र नगर परिषद पार्क की हालत दयनीय स्तिथि मे है। बरसों से इस पार्क के रख रखाव पर एक भी पैसा खर्च नहीं किया गया है। पार्क में बड़ी-बड़ी घास उग चुकी है और सफाई व्यवस्था बिल्कुल भी नहीं है। बता दें कि पार्क मे रोजाना हज़ारों लोग आते हैं। लेकिन नगर…

Read More

डांस प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में रोहित व जूनियर वर्ग में रूही ने मारी बाजी! नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में एक दिवसीय डाँस प्रतियोगित का आयोजन नेचर्स डेन वैलनेस डांस क्रू” द्वारा किया गया। जहां बतौर मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के महासचिव अनिल सैनी ने शिरकत की। मुख्य अतिथि अनिल सैनी ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा मे निखार आता है तथा उन्हे जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती हैं। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग मे करनाल के रोहित हित्रो विजयी रहे। दूसरे स्थान पर पांवटा साहिब…

Read More

डा. बिन्दल ने नरेन्द्र मोदी और जयराम ठाकुर का जताया आभार नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की रिकार्ड 15 ग्रामीण संपर्क मार्गों, 3 स्कूल भवनों, एक आंगन वाड़ी केन्द्र भवन, एक आईटीआई भवन, दो सामुायिक भवनों की फारेस्ट क्लीयरेंस प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि फारेस्ट क्लीयरेंस मिलने के बाद इन विकास परियोजनाओं पर कार्य आरम्भ होगा जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने 22 विकास कार्यों की फारेस्ट क्लीयरेंस के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है।…

Read More

चूड़धार में आधा फीट ताजा हिमपात, नौहराधार में भी गिरे बर्फ के फाहे नाहन (हिमाचलवार्ता)।  जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में मंगलवार को आधा फीट तक ताजा हिमपात हुआ है। इसके अलावा नौहराधार के कुछ हिस्सों में बर्फ के फाहे गिरने की सुचना मिली है। बता दें कि मंगलवार को मौसम ने एकाएक करवट बदली और चूड़धार में आधा फीट तक ताजा हिमपात हुआ। इसके आलावा नौहराधार में भी बर्फबारी हुई। जिला के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र नौहराधार और हरिपुरधार में बारिश के साथ बीच-बीच में बारिश और हल्की बर्फबारी के फाहे गिरने शुरू हुए। शाम तक क्षेत्र…

Read More

जालंधर जि़ले के आदमपुर ब्लॉक में शुरू किया गया पायलट प्रोजैक्ट सफलतापूर्वक जारी लोगों को साफ़ पानी देना हमारी जि़म्मेदारी: रजि़या सुल्ताना चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब सरकार द्वारा ‘हर घर पानी, हर घर सफाई’ मिशन के अंतर्गत लोगों को जल आपूर्ति की निर्विघ्न और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के मंतव्य से जल आपूर्ति विभाग द्वारा जि़ला जालंधर के आदमपुर ब्लॉक के गाँव जगरावां, मुरादपुर और तलवाड़ा गोल में सौर ऊर्जा पर आधारित जल आपूर्ति प्रोजैक्टों की शुरुआत की गई है। इस पहलकदमी के स्वरूप इन गाँवों की पंचायतों के बिजली बिल जीरो हो गए हैं। इस पायलट प्रोजैक्ट की लागत 67.71…

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब में मैडीकल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार जल्द ही राज्य में तीन फार्मा/मैडीकल पार्क स्थापित करेगी। इनमें से दो मैडीकल पार्कों के लिए भारत सरकार को पहले ही प्रस्ताव भेजा जा चुका है। आज यहाँ यह जानकारी देते उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने बताया कि भारत सरकार की योजना के अंतर्गत बठिंडा में लगभग 1800 करोड़ रुपए की लागत से 1300 एकड़ क्षेत्र में एक बड़े ड्रग फार्मा पार्क की स्थापना का प्रस्ताव तैयार किया गया है और यह प्रस्ताव भारत सरकार की मंज़ूरी के लिए अक्टूबर महीने में भेजा…

Read More