नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला पुलिस अधीक्षक सिरमौर खुशहाल शर्मा ने एक लिखित वकतव्य में बताया कि दिनांक 21 अप्रैल को घजगत सिंह निवासी गांव व डाकघर अंधेरी तहसील थाना संगडाह जिला सिरमौर हि0प्र0 ने पुलिस थाना संगडाह में शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 20 अप्रैल की रात 11:30 बजे रात इसे किसी ने फोन कर के बतलाया कि बोरली (संगडाह) के पास एक कार (एचपी-79-4027) ढांक में गिर गई। जिस पर यह अपने रिश्तेदारों के साथ मौका पर पंहुचा तो उक्त कार ढांक में करीब 400/500 मीटर नीचे गिरी हुई थी। मौका पर सुनील दत्त निवासी गांव शिवपुर एवं विकास गम्भीर हालत में घायल मिले, जिन्हे ईलाज के लिए संगडाह अस्पताल पंहुचाया गया। इसके अतिरिक्त विपिन ठाकुर पुत्र श्री सुरजन सिंह और सुरजन सिंह पुत्र श्री बिशन सिंह दोनों निवासी गांव शिवपुर, तहसील संगडाह जिला सिरमौर की मौका पर ही मौत हो गई थी। उपरोक्त घायलों में से विकास पुत्र राजू सैनी निवासी गांव भरतपुर, तहसील देवबन्द, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश की उपचार के दौरान मैडिकल कॉलेज नाहन में मौत हो गई। उक्त सड़क दुर्घटना का मामला पुलिस थाना संगडाह में दर्ज कर के आगामी अन्वेषण किया जा रहा हैं।
Breakng
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
Tuesday, October 6
