नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में आज फिर कोरोना एक जिंदगी लील गया। नाहन नगर परिषद की पूर्व अध्यक्षा रेखा तोमर का निधन हो गया है। बताते है कि कुछ दिन पहले रेखा तोमर को नाहन के निजी अस्पताल में दाखिल किया गया था।
इसी दौरान उनका कोरोना टेस्ट किया गया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें दाखिल कर लिया गया था। रविवार सुबह उन की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
दिवंगत रेखा तोमर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद समाज सेवा में हमेशा आगे रहती थी। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और नाहन नगर परिषद की अध्यक्ष भी रही।
पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष के निधन की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। उनके निधन पर नाहन के विधायक डॉ बिंदल, विनय गुप्ता, राकेश गर्ग, प्रतिभा कौशिक, सुलेमान, जिला सिरमौर प्रैस क्लब के पदाधिकारियों व सदस्य़ो और प्रताप ठाकुर आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।