Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पांच मई को होंगे सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के चुनाव !
    हिमाचल प्रदेश

    पांच मई को होंगे सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के चुनाव !

    By Himachal VartaApril 25, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। आखिरकार सिरमोर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के चुनाव की तारीख तय हो गई है पिछले काफी समय से लंबित यह चुनाव अब 5 मई को होंगे। चुनाव के लिए प्रत्याशियों द्वारा 4 मई को नामांकन पत्र भरे जाएंग लेकिन इससे पहले 27 अप्रैल को जनरल हाउस होगा।

    बताते है कि इस बार चुनाव में फिर एक बार नागरा और नारंग गुट आमने-सामने होंगे। पिछली बार के चुनाव में नारंग गुट यूनियन पर कब्जा कर लिया था।

    हालांकि नागरा गुट से एक पद पर कुलदीप खंडूजा चुनाव जीत गए थे। जबकि उपाध्यक्ष पद पर जसमेर सिंह भूरा मात्र 2 वोटों से चुनाव हार गए थे ।

    इस बार फिर चुनाव में पुराने उम्मीदवार मैदान में हो सकते हैं। पूर्व अध्यक्ष बलजीत सिंह नागरा व जसमेर सिंह भूरा के नेतृत्व में इनके समर्थक पुलिस प्रशासन से भी मिले थे और जल्द चुनाव करने की मांग की थी। क्योंकि वर्तमान यूनियन का कार्यकाल पिछले साल अप्रैल में ही पूरा हो चुका था।

    उनका कहना था कि चुनाव जानबूझकर टाले जा रहे हैं। क्योंकि ट्रक ऑपरेटर यूनियन का कार्यकाल एक साल का होता है लेकिन लगभग दो साल हो चुके हैं और अब चुनाव किया जाना चाहिए।

    जब पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं तो ट्रक यूनियन के करीब 1000 मतदाता भी अपने उम्मीदवार को चुन सकते हैं। वहीं दूसरी ओर वर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नारंग का कहना है कि पिछली बार मार्च-अप्रैल से करोना काल होने के कारण चुनाव नहीं करवाया जा सके थे।

    अब सभी ने चुनाव कराने का निर्णय लिया है। यह चुनाव प्रक्रिया कोविड नियमों के पालन के तहत ही करवाया जाएगा। प्रशासन की ओर से चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.