नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आवश्यक है। वही, यातायात नियमो का पालन करना भी जरूरी है। जहां पुलिस बिना मास्क घूम रहे लोगो के चालान काट रही है तो वही यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालो पर भी शिकंजा कस रही है। बता दे कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों में मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं। लोग कभी बाजारों में तो कभी बसों में बगैर मास्क के ही नजर आ रहे हैं। जिससे कोरोना का खतरा और अधिक बढ़…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के जामनीवाला मार्ग पर पुलिस ने नाके के दौरान सूचना के आधार पर एक दुकान में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने दुकान से प्लास्टिक की कैनियो में भरी 10 लीटर अवैध शराब बरामद की। आरोपी व्यक्ति की पहचान 35 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने जामनीवाला मार्ग पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति दुकान पर अवैध शराब का धंधा करता है। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटिड ने आज राज भवन शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य रेडक्राॅस को एक एम्बूलेंस भेंट की। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने एसजेवीएनएल के अध्यक्ष और प्रबन्धन निदेशक नन्द लाल शर्मा द्वारा निगम की ओर से भेंट की गई एम्बूलंेस की चाबियां प्राप्त कीं। हिमाचल प्रदेश रेडक्राॅस कल्याण शाखा की अध्यक्षा डाॅ. साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह एक पुनीत कार्य है। इसके माध्यम से आपात परिस्थितियों में मरीजों को सुविधा प्रदान करने और रेडक्राॅस की गतिविधियों को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। श्री…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला का दौरा किया। उन्होंने परिसर का अवलोकन किया और इस दुर्लभ विरासत भवन की सराहना की। यह भवन शिमला के प्राचीन गौरव की याद दिलाता है। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान अतीत, वर्तमान और भविष्य का समावेश है, जो देश में उच्च अध्ययन के सर्वश्रेष्ठ केंद्र के रूप में स्थापित है। डाॅ. राधाकृष्णन की दूरदर्शिता से वायस रीगल लाॅज को भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में परिवर्तित करने के फलस्वरूप यह संस्थान शोध कार्य में भारत को लाभान्वित कर रहा है। इससे पूर्व, भारतीय उच्च…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की प्रगति को हिम प्रगति पोर्टल पर शीघ्र अपलोड किया जाना चाहिए, ताकि इन परियोजनाओं की नियमित रूप से उच्च स्तरीय निगरानी की जा सके और इनके क्रियान्वयन में अनावश्यक देरी से बचा जा सके। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्रदेश में क्रियान्वित की जा रही प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियाें को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य की सभी प्रमुख परियोजनाएं समयबद्ध पूर्ण हों। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लगभग एक वर्ष खराब हो गया है,…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 25 जनवरी, 2021 को प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती समारोह के शानदार आयोजन हेतु तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के लिए आज रिज मैदान का दौरा किया। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जेसी शर्मा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोहित चावला, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगती ग्राम पंचायत मोगीनंद में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय रघुवीर पुत्र मोहन सिंह निवासी गांव पंजाहल के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रघुवीर मोगीनंद में किराए के कमरे में रहता था और औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक इकाई में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि उक्त युवक ने अपने किराए के कमरे में फंदा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के राजगढ़ में चार लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद घायल व्यक्ति ने इस बारे में राजगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में सालकू राम ने बताया की उसी के क्षेत्र के जगदीश, प्रमोद, सुनील उसके घर आए और उसके साथ बहस बाजी करने लगे। देखते ही देखते इन 4 लोगों ने उस पर लोहे की पाइप से हमला कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोग घायल व्यक्ति को अस्पताल ले गए। जहां पुलिस ने घायल व्यक्ति के…