Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना में एक 13 वर्षीय किशोर द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय किशोर ने फंदा लगा लिया। जब परिवार के सदस्यों ने उसे फंदे पर झूला हुआ देखा तो आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर उपचार के लिए तुरंत पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। हालांकि किशोर ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। लॉयंस क्लब नाहन इकाई ने नव वर्ष व लायंस सुखदेव चौहान के जन्म दिवस पर दिव्यांगों को व्हील चेयर दी। पूर्व अध्यक्ष सुखदेव चौहान ने बताया कि कटोला पंचायत के कटोला गांव में दिव्यांग जय प्रकाश व विक्रमबाग पंचायत के विक्रमबाग गांव के पवन सिंह को व्हील चैयर प्रदान की। यह दोनों दिव्यांग गरीब परिवार से संबंध रखते है। चलने फिरने मोहताज होने से उन्होंने क्लब के समक्ष इन दोनों दिव्यांगों को व्हील चेयर देने की मांग रखी थी जिसे क्लब ने स्वीकार कर लिया। नव वर्ष के आगमन पर इन दोनों को उनके घर पर जाकर व्हील…

Read More

चूड़धार में 1 फीट ताजा हिमपात, नौहराधार और हरिपुरधार की पहाड़ियों पर भी हल्की बर्फबारी नाहन (हिमाचलवार्ता)। मौसम के करवट बदलते ही जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर ताजा हिमपात रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा नौहराधार और हरिपुरधार की पहाड़ियों पर भी हल्की बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से समूचा क्षेत्र भी शीतलहर की चपेट में आ गया है। आलम यह है कि यहां के लोग घरों में दुबके हुए हैं। बता दें कि जिला सिरमौर की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला चूड़धार में एक फीट ताजा हिमपात हुआ। जबकि, मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र नौहराधार और हरिपुरधार की…

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)।  जनता के साथ महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने तथा अपराध रोकथाम बारे जागरुकता के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा, श्री मनोज यादव ने डीजीपी हरियाणा का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @dgpharyana लॉन्च किया है। हरियाणा पुलिस की सोशल मीडिया पहल के तहत यह प्रयास किया गया है।  डीजीपी ने कहा कि इस ट्विटर अकाउंट पर साझा की गई जानकारी साइबर अपराध, आर्थिक अपराध, सडक़ सुरक्षा सहित महिलाओं व बच्चों के खिलाफ अपराध आदि जैसे विषयों से संबंधित होगी। इनसे संबंधित अपडेट जानकारी प्राप्त करने के लिए लोग ट्विटर अकांउट @dgpharyana को फॉलो कर सकते हैं। श्री यादव ने कहा कि…

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा में अपनी तरह का पहला ‘इलैक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन’ आगामी 4 जनवरी को पंचकूला में शुरू किया जाएगा। इसका उदघाटन भारत सरकार के पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव श्री तरूण कपूर व हरियाणा के नव एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री टीसी गुप्ता करेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला में शुरू होने वाला यह ‘इलैक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन’ हरियाणा व ट्राईसिटी का ऐसा पहला स्टेशन होगा जहां छोटी से लेकर बड़ी तक हर इलैक्ट्रिक-गाड़ी चार्जिंग की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि राज्य में इलैक्ट्रिक व्हीकल्स के…

Read More

चण्डीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने आज चण्डीगढ़ स्थित अपने निवास स्थान पर विभाग के पोषण कैलेंडर- 2021 का अनावरण किया। श्रीमती ढांडा ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए विभाग की ओर से चलाए जा रहे पोषण अभियान से संबंधित जानकारी पर आधारित एक टेबल कैलेंडर-2021 भी जारी किया। उन्होंने बताया कि यह टेबल कैलेंडर सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर उपलब्ध रहेगा। इस पोषण कैलेंडर में बच्चों के उचित पोषण व आहार तथा स्वास्थ्य से संबंधित उचित जानकारी के साथ-साथ लड़कियों की स्कूली एवं उच्च शिक्षा को…

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)।  नव वर्ष के शुभ अवसर पर, राज्य भर के बागवानी किसानों ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल से मुलाकात की और बागवानी फसलों के बीमा हेतू एक विशेष ‘‘मुख्यमंत्री बागवानी बीमा’’ योजना की घोषणा करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस योजना के तहत, किसानों की फसलों को प्रतिकूल मौसम और प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री देवेंद्र सिंह, बागवानी विभाग के महानिदेशक डॉ. अर्जुन सिंह सैनी, बागवानी विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.…

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। 1 जनवरी- हरियाणा सरकार ने राज्य के कालेजों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। जिन कालेजों ने अभी तक नहीं लगाए हैं उनको भी यथाशीघ्र सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक की ओर से प्रदेश के एडिड कालेजों व स्वयं वित्तपोषित कालेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कालेजों के कैंपस की प्रभावी निगरानी व देखरेख के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए। अगर अभी तक किसी कालेज-कैंपस में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए…

Read More