चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि खेल नीति को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अवार्ड विजेता खिलाड़ियों के लिए मासिक राशि में बढ़ोतरी करके उन्हें आगामी नए साल की सौगात दी है। इससे युवा पीढ़ी में खेलों के प्रति आकर्षण पैदा होगा। खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि अभी तक सरकार की ओर से अर्जुन अवॉर्डी को 5 हजार रुपये मासिक दिए जाते थे। जिसमें बढ़ोतरी करते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अर्जुन अवार्ड विजेताओं को एक जनवरी 2021 से 20 हजार…
Author: Himachal Varta
‘हर घर सफाई, हर घर पानी’ का लक्ष्य 2021 में पूरा करने की कोशिश चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब सरकार के जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग ने साल 2020 में कोरोना के बावजूद लोगों को साफ पानी और सेनिटेशन की सहूलतों में कोई कमी नहीं आने दी। कोविड पाबंदियों के बावजूद जहाँ कई लक्ष्य पूरे कर लिए गए वहीं आने वाले साल में और भी प्राप्तियाँ करने की कोशिश की तरफ कदम तेजी से बड़ा दिए गए हैं। अधिक जानकारी देते हुये एक प्रवक्ता ने बताया कि साल 2021 की शुरुआत में ही विभाग को एक राष्ट्रीय स्तर के इनाम से सम्मानित…
गमाडा इको सिटी -2 स्कीम को आम लोगों की तरफ से मिल रहा है भरपूर समर्थन शिवालिक की पहाड़ियों के पैरों में अपना घर बनाने का स्वप्न हो सकता है पूरा चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब वासी शिवालिक की पहाड़ियों के पैरों में अपना घर बनाने का स्वप्न पूरा कर सकते हैं। ग्रेटर मोहाली एरिया डिवैल्पमैंट अथॉरिटी (गमाडा) की तरफ से इको सिटी -2, न्यू चण्डीगढ़ में 289 रिहायशी प्लाटों की अलाटमैंट के लिए आवेदनों की माँग की गई है। यह स्कीम 7 दिसंबर, 2020 को शुरू हुई थी और 14 जनवरी, 2021 को बंद होगी। प्लाटों की अलाटमैंट की कीमत 25…
चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राज्य में सरकारी राशन वितरण प्रणाली के लिए स्मार्ट राशन कार्ड लागू करने से डिजीटलाईज़ेशन की दिशा में पंजाब राज्य द्वारा एक बड़ा कदम उठाया गया है, जिससे विभाग के कामकाज में क्रांतिकारी बदलाव भी आया है। उक्त प्रगटावा पंजाब के खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री श्री भारत भूषण आशु के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में साल 2017 के दौरान राज्य में सत्ता संभालने वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा राज्य के लोगों को अनाज वितरण प्रणाली के लिए स्मार्ट कार्ड बनाने और…
कई डिजिटल सेवाओं की की गई शुरुआत, लोगों को परेशानियों से राहत चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। साल 2020 के दौरान कोविड के बुरे दौर के बावजूद पंजाब के परिवहन विभाग ने कई ऐसी पहलकदमियां की हैं, जिससे आम लोगों को विभाग की सेवाएं लेने के लिए अब परेशान नहीं होना होगा। बहुत सी सेवाओं को डिजिटल कर दिया गया है और यह सेवाएं आसानी से ऑनलाईन प्राप्त की जा सकती हैं। पंजाब निवासी जहाँ अब डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए घर बैठे ही दस्तावेज़ जमा करवा सकते हैं वहीं निजी वाहनों को ट्रांसफर करने के लिए एन.ओ.सी. की ज़रूरत को ख़त्म…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार की धर्मपत्नी सन्तोष शैलजा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जिला कांगड़ा के डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आज प्रातः उनका देहान्त हो गया। वह 83 वर्ष की थीं। अपने शोक सन्देश में जय राम ठाकुर ने कहा कि सन्तोष शैलजा की मृत्यु से प्रदेश ने एक शिक्षाविद्, लेखिका और समाज सेविका को खोया है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के निम्न वर्गों के कल्याण को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीस) के निदेशक मंडल की 155वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में निगम की इकाइयों को लाभप्रद और व्यवहार्य बनाने के लिए अधिक सक्रिय और व्यावसायिक दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया। जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने प्रदेश के पर्यटन उद्योग को बुरी तरह प्रभावित किया है। निगम 1 अपै्रल से 30 नवम्बर, 2020 तक 18.42 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करने में सफलता हासिल की जबकि पिछले वर्ष इस अवधि के दौरान 63.24 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई। निगम…
शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की धर्मपत्नी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने शोक सन्देश में श्री दत्तात्रेय ने कहा कि सन्तोष शैलजा धार्मिक विचारों वाली आदर्श गृहिणी थीं। राज्यपाल ने उनके परिवार के साथ अपने घनिष्ठ सम्बन्धों को याद करते हुए कहा कि श्रीमती शैलजा प्रेमपूर्वक सत्कार करती थीं और उनके चेहरे पर सदैव मुस्कान रहती थी। वह शांत स्वभाव वाली महिला थीं। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। श्री दत्तात्रेय ने कहा कि यह शांता…