Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बलदेव तोमर ने बंदली के शरोग गांव में सामुदायिक भवन के लिए 7 लाख रुपए देने की घोषणा की
    हिमाचल प्रदेश

    बलदेव तोमर ने बंदली के शरोग गांव में सामुदायिक भवन के लिए 7 लाख रुपए देने की घोषणा की

    By Himachal VartaFebruary 14, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। – ब्लाक समिति शिलाई के नव निर्वाचित अध्यक्षा अनिता वर्मा सहभोज में आज खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष एव पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तोमर ने  बंदली पंचायत के शरोग गांव में शिरकत की।

    इस उपलक्ष पर उन्होंने सामुदायिक भवन शरोग के लिए 7 लाख रुपए लाख रुपए देने की घोषणा की हैं। बंदली पंचायत के लोगो ने दूसरी बार ब्लाक समिति के अध्यक्ष पद देने पर  बलदेव तोमर का गर्मजोशी से स्वागत किया।

    कार्यक्रम में स्थानीय जनता को सम्बोधित करते हुए बलदेव तोमर ने कहा कि आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र विकास में आगे बढ़ रहा हैं।  प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस विधानसभा क्षेत्र में अनेकों योजनाए चला कर विकास की नई गाथा लिख दी हैं।

    3 साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने शिलाई में कोर्ट खोला हैं व शिलाई में IPH का डिवीजन, अस्पताल का दर्जा बढ़ाया हैं। इसके साथ साथ किसान समान निधि,आयुष्मान कार्ड व हिमकेयर कार्ड बना कर गरीब लोगों का उपचार कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि शिलाई ब्लाक समिति सहित जिले की सभी 6 ब्लाकों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भाजपा के बने हैं। नगर परिषद नाहन व पावटा साहिब में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तथा राजगढ़ नगर पंचायत में भी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भाजपा के बने हैं।

    उसके बाद  जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी भाजपा के बने हैं। अपार जन समर्थन के लिए उन्होंने शिलाई व जिले की जनता का भाजपा समर्थित उम्मीदवार को जिताने के लिए धन्यवाद किया।

    उन्होंने कहा कि यह सेमीफाइनल था जो भाजपा ने जीत लिया है और जिस प्रकार से जनता का आशिर्वाद मिल रहा हैं तो 2022 का फाइनल भी जिला सिरमौर से भाजपा जीतेगी। सामुदायिक भवन शरोग को 7 लाख रुपये, सियासु तक सड़क बनाने का आश्वासन दिया हैं।

    इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र चौहान, ब्लाक समिति शिलाई उपाध्यक्ष बलबीर चौहान, मण्डल महामंत्री हरि ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष गुमान पोजता, पूर्व प्रधान चंद्रकला, ब्लाक समिति शिलाई के पूर्व अध्यक्ष बंसी राम चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्षा श्यामा चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता जीत सिंह चौहान, डॉ सुख राम भारद्वाज, मण्डल सचिव  राजेन्द्र चौहान, भाजपा मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत बंदली सुनीता चौहान, प्रधान ग्राम पंचायत बेला भगत सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत शिलाई शिला नेगी, बीडीसी  सदस्य मदन चौहान, राकेश ठाकुर, सत्या देवी, आशा शर्मा, दलीप सिह, रामभज शर्मा व पूर्व प्रधान बारूराम आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.