Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला मुख्यालय नाहन से शिमला रोड की ओर दोसड़का के समीप सड़क से कुछ दूरी जंगल की ओर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास बताई गई है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का यह तो कहा नहीं जा सकता, मगर मृतक व्यक्ति के पास से एक पिस्टल भी मिला है। यही नहीं मृतक व्यक्ति के सर में गोली लगी हुई है। पास से गुजरते हुए  किसी व्यक्ति के द्वारा सदर थाने में इस घटना की जानकारी दी गई। घटना…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के सभी 6 विकास खण्डों में पंचायत प्रधान,उप प्रधान व वार्ड सदस्य के चुनाव के नामाकंन हेतु 31 दिसम्बर, 01 जनवरी व 02 जनवरी, 2021 को आवेदन सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक कर सकते है जबकि 04 जनवरी, 2021 को प्रातः 10 बजे से नामाकंन पत्रों की समीक्षा की जाएगी और अभ्यार्थी 06 जनवरी को प्रातः 10 से 03 बजे तक  नाम वापिस ले सकता है । इसके अतिरिक्त मतदान तीन चरणों में 17, 19 व 21 जनवरी, 2021 को प्रातः 08 बजे से सांय 4 बजे तक होगा यह जानकारी  जिला  निर्वाचन…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ.आर.के.परूथी ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति यानि प्राईमरी कांटेक्ट में आने वाले व्यक्ति को कोविड टेस्ट के लिए अपना सैम्पल देना अनिवार्य होगा। डॉ.आर.के.परूथी ने आज आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा-34 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस संदर्भ में आदेश जारी किए है तथा यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे। इसके अतिरिक्त संभावित पॉजीटिव व्यक्ति, आईएलआई लक्षण वाले या अन्य व्यक्ति, जिनकी पहचान हिम सुरक्षा अभियान या रैंडम सैम्पलिग या विशेष सैम्पलिग अभियानों के दौरान होती है, उन्हें स्वास्थ्य  अधिकारियों को कोरोना टेस्ट के लिए सैम्पल देना अनिवार्य होगा और…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर डा0आर0के परूथी ने आज उपायुक्त कार्यालय के बैठक कक्ष में मारकण्डा नदी के जीर्णोद्वार के लिए किये जा रहे कार्यो की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा बैठक की। गौरतलब है कि एनजीटी द्वारा गठित 138/16 और 139/16 के तहत स्पेशल टास्क फोर्स की 22वीं बैठक है। उन्होने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड लगातार मारकण्डा नदी के पानी की गुणवता की जांच कर रही है। और हिमाचल के सीमा के अन्दर इस नदी के पानी की गुणवता ठीक है। उन्होने बताया कि मारकण्डा नदी पर सीईटीपी द्वारा लगाई जा रही संयत्र द्वारा औद्योगिक क्षेत्र के…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। भाजपा ने नाहन में नगर परिषद और जिला परिषद के नाहन वार्ड के सभी उम्मीदवारों के नाम के साथ उन्हें मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। साथ ही कहा कि नगर व जिला परिषद क्षेत्रों में भाजपा ने विकास किया है, जिसके बलबूते लोगों का समर्थन इन उम्मीदवारों को मिलेगा। यह बात नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल ने नाहन में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन नगर परिषद में भाजपा समर्थित पार्षदों ने नगर परिषद के साथ मिलकर विकास किया है। बिंदल ने कहा कि शहर में पार्किंग, पानी और गलियों…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा 2013 से 2016 सत्र के बीच के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का अवसर प्रदान करके भारी फीस रखी गई है। जिसके खिलाफ  एनएसयूआई  अध्यक्ष      सिरमौर द्वारा जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। जिला अध्यक्ष विपुल शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा 2013 व 2016 के बीच के बैच को अपनी डिग्री पूरी करने का अवसर दिया गया है। लेकिन प्रति सेमेस्टर फीस 5000 रुपये रखी गई है तथा इसके अलावा जो पंचायत सहायक की भर्ती हो रही है जिसे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा करवाई जा…

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने आज ऐलान किया कि वह 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के काले खेती कानूनों के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस सम्बन्धी ट्वीट करते हुए श्री सिंगला ने कहा, ‘‘मैं किसान दिवस के अवसर पर अपने किसानों और आढ़तियों की माँगों के समर्थन में और भाजपा की केंद्र सरकार के क्रूर खेती कानूनों के विरुद्ध भूख हड़ताल पर बैठूंगा।’’ ‘‘मैं सभी से अपील करता हूँ कि केंद्र की ज़ालिम सरकार और इसकी लोक विरोधी नीतियों के विरुद्ध एकजुटता…

Read More

सिरमौर प्रवास पर पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु मिश्रा ने कहा- महिलाओं एवं बाल अपराधों पर अंकुश लगाना…. नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक दक्षिणी खंड हिमांशु मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों का आह्वान किया है कि हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए पुलिस को इसी प्रकार सजगता के साथ सेवाएं देनी होगी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में नशे की तस्करी, अवैध खनन व महिलाओं एवं बाल अपराधों पर अंकुश लगाने को हिमाचल पुलिस की प्राथमिकता बताया। सिरमौर जिला के तीन दिवसीय दौरे के दौरान पुलिस महा निरीक्षक हिमांशु मिश्रा ने पुलिस लाइन नाहन…

Read More