Author: Himachal Varta

शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य में हरित और आत्मनिर्भर गौशालाएं स्थापित करने के लिए कार्य समूह समिति (वर्किंग ग्रुप कमेटी) का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि यह गौशालाएं बायोगैस ऊर्जा और सौर ऊर्जा उत्पादन से लैस होंगी। उन्होंने बताया कि जहां भी संभव होगा जमीन/छत्त पर सौर ऊर्जा संयंत्रों को ग्रिड के साथ जोड़कर इन गौशालाओं के लिए राजस्व अर्जित किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि निदेशक ऊर्जा समिति के अध्यक्ष होंगे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिम ऊर्जा, निदेशक ग्रामीण विकास व उनके प्रतिनिधि, निदेशक पशुपालन व पशुपालन विभाग के…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश डाॅ. निपुण जिंदल ने आज यहां बताया कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (एनएफएचएस) की रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश ने देश के सभी राज्यों में उच्चतम पूर्ण टीकाकरण 89.3 प्रतिशत दर्ज किया है। पिछले सर्वेक्षण के अनुपात में इसमें 20 प्रतिशत का सुधार दर्ज किया गया है। भारत सरकार द्वारा समय-समय पर राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया जाता है। यह जनसंख्या, स्वास्थ्य और पोषण के संबंध में प्रत्येक राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों के आंकड़ों पर आधारित होता है। भारत सरकार ने हाल ही में राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 की रिपोर्ट…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। निदेशक, कोष, लेखा एवं लाॅटरीज डी.डी. शर्मा ने आज यहां बताया कि राज्य स्थित बैंकों के माध्यम से पेंशन प्राप्त करने वाले हिमाचल प्रदेश सरकार के पेंशनभोगियों को वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र कोष कार्यालय में जमा करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आधार संख्या को ई-पेंशन सिस्टम में रखा गया है और यह जीवन प्रमाण से भी जुड़ा हुआ है। इसलिए पेंशनभोगी खुद को जीवन प्रमाण वेबसाइट द्वारा भी प्रमाणित कर सकते हैं और जीवन प्रमाण पत्र को जेनेरेट कर जीवन प्रमाण पत्र की प्रति सम्बन्धित कोष कार्यालय को प्रेषित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल…

Read More

चण्डीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने प्रदेशवासियों को पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयन्ती व सुशासन दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं । श्री आर्य ने कहा कि 25 दिसम्बर का दिन देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। राज्य सरकार द्वारा यह वर्ष (2020) सुशासन संकल्प वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश सरकार की भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन प्रणाली को और ज्यादा मजबूत करने के उद्देश्य से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाई गई है। हरियाणा में ई-सुशासन प्रणाली…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। निष्पादन एजेंसी को उन पर्यटन परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करनी चाहिए, जिनका कार्य पूरा होने वाला हो, ताकि उन्हें समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड की 10वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला से मैक्लोडगंज रोप-वे जून, 2021 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके निर्माण पर 150 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के कार्यशील होने पर राज्य कोएक करोड़ रुपये वार्षिक फीस प्राप्त होगी। उन्होंने जिला कांगड़ा में आदि हिमानी…

Read More

‘कैप्टन से सवाल’ फ़ेसबुक लाइव के दौरान सरकारी बसों में महिलाओं के लिए किराये में 50 प्रतिशत सब्सिडी योजना को जल्द लागू करने का ऐलान कहा, अगली कैबिनेट मीटिंग में 50,000 सरकारी पदों को भरने की दी जायेगी मंजूरी चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज दुनिया के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस के नये रूप में फैलने की रिपोर्टों के बीच लोगों को और ज्यादा सावधानी बरतने और कोविड के सुरक्षा नियमों का सख़्ती के साथ पालन करने की अपील की। कोविड से ठीक होने वाले लोगों में कमज़ोरी समेत लंबे समय के प्रभाव रहने का…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)।  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका कल्याण संघ की अध्यक्ष रीना ठाकुर ने आज यहां संघ की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तीन लाख एक हजार रुपये का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। संघ क संयोजक अभिषेक ठाकुर, महासचिव रजनी ठाकुर और सचिव विक्रान्त चैहान भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार राज्य के लिए एक एकीकृत ड्रग प्रिवेंशन नीति तैयार करेगी। यह नीति राज्य में मादक पदार्थों की रोकथाम, उपचार, प्रबन्धन और पुनर्वास/सोशल/इंटीग्रेशन कार्यक्रम के लिए होगी। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां आयोजित हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए पुलिस, मीडिया और नशा निवारण बोर्ड के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में ड्रग पेडलर्स पड़ोसी राज्यों के हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके द्वारा शुरू…

Read More