चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। सुशासन दिवस पर हरियाणा सरकार ने अर्जुन, द्रोणाचार्य, भीम व ध्यानचंद अवार्डियों को नई सौगात दी है। प्रदेश में 104 अवार्डियों को 20 हजार रुपये और 130 अवार्डियों को 5 हजार रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि दी जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने सुशासन दिवस पर की। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का प्रदेश के खिलाडिय़ों की ओर से खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री तथा हॉकी सूरमा सरदार संदीप सिंह की ओर से आभार जताया गया है। खेल राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की इस घोषणा से खिलाडिय़ों का सम्मान…
Author: Himachal Varta
भाजपा समर्थित नगर परिषद नाहन ने ढ़ाई-तीन वर्षों में किए हैं अनेक विकास कार्य नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश विधान सभा, डाॅ. राजीव बिन्दल की मौजूदगी में नगर परिषद नाहन के भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने उप-मण्डल दण्डाधिकारी कार्यालय में जाकर अपना नामांकन पत्र भरा। इस मौका पर भाजपा समर्थित 13 वार्डों के पार्षद उम्मीदवार, सिरमौर भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री विनय गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री ओम प्रकाश सैनी, भाजपा मण्डल नाहन, जिला सिरमौर व प्रदेश भाजपा के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि बहुत लम्बे समय के बाद पिछले ढ़ाई-तीन वर्षों…
जिला सिरमौर में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 165 तक पहुँची! नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिला में कोरोना पॉजिटिव के सक्रिय मामले अब बढ़कर 165 हो चुके हैं। जिला सिरमौर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीते कल कोरोना को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई। लेकिन मीडिया अपडेट के मुताबिक जिला सिरमौर में बीते कल 9 मामले सामने आए। जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर के नाहन स्थित डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में कल कोविड लैब के अलावा जिला के अन्य हिस्सों में…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पुलिस लाईन नाहन में “अन्वेषण की पाठशाला” कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया तथा इस कार्यक्रम के अन्तर्गत एक दिन का कैप्सूल कोर्स जिला सिरमौर पुलिस के अन्वेषणाधिकारियों के लिए आयोजित किया गया। अन्वेषण की पाठशाला” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिला के अन्वेषणाधिकारियों की कार्यकुशलता एवं दक्षता बढ़ाना हैं और उन्हे विभिन्न कानूनों में हुए संशोधनों के बारे में अपड़ेट करना हैं ताकि अपराधों के अन्वेषण के दौरान पीड़ित को न्याय दिलाया जा सके और अपराधी व्यक्ति कानून से बच न सके। आज अन्वेषण की पाठशाला में ड्रग एनफोर्समैंट ला के अन्तर्गत विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में सभी…
संगड़ाह जबडोग के पास कार गहरी खाई में लुढ़की 7 लोग गंभीर रूप से घायल नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचा दिए गए नाहन (हिमाचलवार्ता)। संगड़ाह थाना के अंतर्गत जबडोग रणफुआ के समीप एक अल्टो गाड़ी के गहरी खाई में लुढक जाने का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह गाड़ी हरिपुरधार की ओर से संगड़ाह की ओर आ रही थी। अचानक चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खाई 45में लुढ़क गई। घटना करीब सुबह 7. 45 बजे की बताई जा रही है। इस दुर्घटना में 7 लोग घायल हुए हैं। घायलों को नाहन मेडिकल कॉलेज 108 एंबुलेंस…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – पांवटा के शहरी क्षेत्र में 27 दिसम्बर रविवार को बिजली बाधित रहेगी। नए 11 केवी और 33kv सब स्टेशन पर मुरम्मत का काम किए जाने के कारण यह कट लगाया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीओ मुकेश सिंह ने बताया कि रविवार को मुख्य बाजार, बीएसएनल एरिया, पुलिस स्टेशन, तहसील ऑफिस, इंदिरा मार्केट, गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब, कोर्ट कंपलेक्स, मार्केट नियर गीता भवन, गवर्नमेंट रेजिडेंस कॉलोनी और गोविंदघाट क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि रविवार को 9 बजे से लेकर 5 बजे तक नए 11 केवी फीडर पर कार्य…
मुख्यमंत्री ने सुशासन दिवस पर अटल स्मृति समारोह को किया संबोधित शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती के अवसर पर आज ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। सुशासन दिवस के अवसर पर भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा गेयटी थियेटर में आयोजित अटल स्मृति समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक कुशल राजनीतिज्ञ और महान व्यक्तित्व के स्वामी थे जो अपनी सिद्धांतवादी राजनीति के कारण राष्ट्रीय स्तर के पसंदीदा…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के तीन वर्ष उपलब्धियों भरे रहे हैं। इन तीन वर्षों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर प्रदेश में विकास के अनेकों कीर्तिमान स्थापित किए है। रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पद संभालते ही बुजुर्गों का सम्मान करते हुए वृद्धा पेंशन की आयु सीमा 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष की और उन्हें बिना किसी आय प्रमाण पत्र के प्रतिमाह 15 सो रुपए वृद्धा पेंशन के रूप में मिल रहे…