Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में पंचायती राज चुनाव के लिए वार्ड सदस्यों के आरक्षण की 18 दिसम्बर, 2020 को जारी कि गई अधिसूचना में शुद्धि कि गई है। यह जानकारी जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने देते हुए बताया कि विकास खण्ड शिलाई की जारी कि गई अधिसूचना में क्र्रम संख्या 32 पर अंकित ग्राम पंचायत मिल्लाह के वार्डों के आरक्षण की शुद्धि की गई है जिसके मुताबिक चिमू वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित, बडवा वार्ड महिला के लिए आरक्षित, मागनल वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए, चनकोली वार्ड अनारक्षित, टेक वार्ड अनारक्षित, जुगयाडी वार्ड महिला तथा मिल्लाह महिला…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में पंचायती राज चुनाव के लिए 16 दिसम्बर, 2020 को जारी कि गई ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों के आरक्षण की अधिसूचना में त्रुटियों की शुद्धि करते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ.आर.के.परूथी ने शु़द्धिकरण अधिसूचना जारी की है जिसके अतंर्गत विकास खण्ड शिलाई की पूर्व में जारी की गई अधिसूचना में क्रम संख्या 31 पर ग्राम पंचायत बोराड अंकित हुआ है, जिसे लानी-बोराड पढ़ा जाए।

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 का मंत्रोच्चारण और शंखनाद के साथ आगाज हुआ। इसके साथ, हिमाचल के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर, हरियाणा के पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री श्री कंवरपाल, सांसद श्री नायब सिंह सैनी, विधायक श्री सुभाष सुधा, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी शंकराचार्य लोकेश मुनि ने ब्रहमसरोवर के पवित्र जल का आचमन करके पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन करते हुए विधिवत रूप से 21 से 25 दिसम्बर तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 का शुभारम्भ किया। इस महोत्सव में 55 हजार विद्यार्थियों के साथ वैश्विक गीता पाठ, अंतर्राष्ट्रीय गीता वैबिनार, संत सम्मेलन, ब्रहमसरोवर की महाआरती…

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा में अन्य राज्यों से आने वाले ओवर‌लोडिंग माइनिंग वाहनों पर नकेल कसने के लिए मुख्य सचिव श्री विजय वर्धन ने अधिकारियों को अंतरराज्यीय सीमाओं पर नाकाबंदी कर ऐसे वाहनों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, क्रेशर जोन के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर भी नाका लगाने के निर्देश दिए हैं। श्री विजय वर्धन आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ओवर‌लोडिंग माइनिंग वाहनों के संबंध में ‌सभी जिला उपायुक्तों, परिवहन, माइनिंग और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्य सचिव ने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले ओवर‌लोडिंग…

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 के उदघाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के संदेश आज भी पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक और तर्कसंगत हैं । इस पवित्र और पावन धरा कुरुक्षेत्र पर भगवान श्रीकृष्ण ने सदियों पहले गीता के जिस उपदेश में पूरे विश्व को कर्म करने का संदेश दिया था, आज सभी को उसको अपने जीवन में धारण करने की जरूरत है। श्री जयराम ठाकुर ब्रहमसरोवर की फिजाओं और गीता यज्ञ के लिए सजाए गए पांच कुंडों और मंत्रोच्चारण की वाणी से…

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय,हिसार के कुलसचिव डॉ. बी.आर. कंबोज ने कहा कि विश्वविद्यालय में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण हासिल कर महिलाएं स्वरोजगार स्थापित कर सकती हैं। साथ ही अपने परिवार का पालन-पोषण करते हुए आमदनी भी बढ़ा सकती हैं। वे विश्वविद्यालय में प्रदेश की अनुसूचित जाति व जनजाति की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व स्वरोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। प्रशिक्षण का आयोजन विश्वविद्यालय के सायना नेहवाल कृषि प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान में सिरसा रोड़ स्थित केंद्रीय…

Read More

चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा सरकार ने राज्य चौकसी ब्यूरो द्वारा आय से अधिक सम्पत्ति पाए जाने पर एक पटवारी व पुलिस विभाग के एक उप निरीक्षक के विरुद्ध अभियोग दर्ज करने के आदेश दिए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य चौकसी ब्यूरो, हरियाणा द्वारा आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के मामले में निहाल सिंह पटवारी, कार्यालय खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, करनाल व उप निरीक्षक रामबीर सिंह, जिला पुलिस पलवल के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के अर्न्तगत अभियोग दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि श्री महल सिंह निवासी करनाल व अन्य ने…

Read More

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुरूक्षेत्र में कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा आयोजित 5वें अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार का शुभारम्भ किया। इस वर्ष आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय सेमिनार का विषय सतत अस्तित्व और श्रीमद्भगवद् गीता दर्शन है। हरियाणा सरकार द्वारा 17 से 25 दिसम्बर, 2020 तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर यह सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रीमद्भगवद् गीता के आध्यात्मिक ज्ञान के भंडार को संरक्षित करने और बढ़ावा देने पर बल दिया तथा युवा पीढ़ी को श्रीमद्भगवद् गीता की शिक्षाओं के महत्व से अवगत करवाने पर बल दिया। उन्होंने…

Read More