शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि आयोग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 31 दिसम्बर, 2020, 1 व 2 जनवरी, 2021 को नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल 4 जनवरी, 2021 को संबंधित रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी प्रातः 10 बजे के उपरांत करेंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रत्याशी 6 जनवरी, 2021 को प्रातः 10 बजे से सांय 3 बजे तक अपना नामांकन पत्र वापिस ले सकते हैं। चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को 6 जनवरी,…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला मुख्यालय नाहन से शिमला रोड की ओर आईटीआई के समीप एक मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने का समाचार मिला है। हादसे में युवती की मृत्यु हो गई जबकि युवक घायल बताया जा रहा है। युवती की पहचान 18 वर्षीय शेफाली पुत्री जाकिर अली निवासी नाहन के रूप में हुई है घायल की पहचान सैनधार के कोटला मोलर निवासी 21 वर्षीय मुनीश पुत्र संजय निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आईटीआई के समीप बाइक और ट्रक एक ही दिशा में जा रहे थे। इस दौरान अचानक ही ओवरटेक के चक्कर में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल सराहां में 11 के0वी बनाह की सेर फीडर पर नए पोल लगाने का कार्य किया जाना है जिस कारण ग्राम मंडी, खड़ाना, चरेच, मचलां, चमोडा, जोग, मथान आदि स्थानों पर तथा इस फीडर के अतंर्गत आने वाले सभी पम्प हाउसेस में 22 दिसम्बर, 2020 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए सहायक अभियन्ता, विद्युत उपमंडल सराहां जिला सिरमौर ने बताया कि इस दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी जिसके लिए उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की है।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। अग्रणीय कृषि उपकरण निर्माता कंपनी न्यू हॉलैंड ऐग्रीकल्चर ने अपने नेटवर्क विस्तार को मजबूती देते हुये पांवटा साहिब में गुरु गोबिंद सिंह ट्रेक्टर्स नामक कंपनी में अपनी नयी डीलरशिप की शुरुवात की है , जिससे कि किसानों को फसल की पैदावार बढ़ाने के लिये आवश्यक मशीनें और तकनीकें असानी से प्राप्त हो सके। कंपनी के रीजनल सेल्स मैनेजर रचपाल सिंह ने बताया कि उत्तर भारत में कंपनी डीलरशिप नेटवर्क का विस्तार कर रही जो कि किसानों को ओर अधिक सशक्त बनाने के निरंतर प्रयास की दिशा में एक बड़ा कदम है। भारत में न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर के 500000 से अधिक ग्राहक हैं और कम्पनी के 1000 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्र हैं।
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब वन मंडल के भगानी वन परिक्षेत्र में अवैध खनन करते करीब आधा दर्जन ट्रैक्टर पकड़े गए हैं और मौके पर ही उनसे भारी जुर्माना भी वसूल किया गया है। वही खनन माफियाओं को हिदायत दी है कि वह दोबारा से ऐसा ना करें नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जानकारी के अनुसार भगानी वन परिक्षेत्र में वन विभाग को अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। जब वन विभाग की टीम ने भगानी के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की तो 6 ट्रैक्टर अवैध खनन करते पकड़े गए। जिसपर इनके संचालकों से कुल…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के थाना पच्छाद के अन्तर्गक्त सराहां में कमरे में जलाई अंगीठी की गैस के कारण एक नेपाली मूल के व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक की शिनाख्त प्रेम लाल पुत्र गंगा बहादुर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नेपाली मूल का उक्त व्यक्ति सराहां में व्यवसायी की दुकान पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति नशे में धुत होकर कमरे में सो गया और उसने अंगीठी जलाई हुई थी।…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन जिला सिरमौर की ऑनलाइन बैठक संगठन के सिरमौर जिला अध्यक्ष नरेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई l बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने सामूहिक बयान में कहा कि संगठन के पदाधिकारी अपनी प्रमुख मांग नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता व अनुबंध काल को कुल सेवाकाल में जोड़ने के संदर्भ में 100 से अधिक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों व प्रदेश भर के एसडीएम व तहसीलदार के माध्यम से सरकार को प्रेषित कर चुका है l लगभग सभी विधायकों व प्रदेश सरकार के मंत्री प्रदेश में जहां भी जाते थे उनसे वरिष्ठता…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नगर परिषद नाहन के चुनाव के लिए कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी अपने समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। 10 जनवरी को होने वाले निकाय चुनाव के लिए सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। नाहन भाजपा मंडल की ओर नगर परिषद नाहन के सभी 13 वार्डो के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। मंडल मीडिया प्रभारी धीरज गर्ग ने बताया कि वार्ड नंबर एक से श्यामा पुंडीर, दो से विक्रम वर्मा, तीन से नीलम सैनी, चार से तुलसा कश्यप, पांच से मधु अत्री, छह से संजय चौहान, सात से देविद्र अग्रवाल, आठ से नीति अग्रवाल, नौ से मनजीत सैनी, 10 से…