Author: Himachal Varta

देसी नस्ल के पशुओं का पालन भी किसानों के लिए लाभकारी नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा पशुधन ग्रामीण जीवन का आधार और ग्रामीण आर्थिकी की रीढ़ हैं इसलिए पशुधन के संरक्षण, विस्तार और इनके स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला का पशुपालन विभाग इस दिशा में बेहतरीन कार्य कर रहा है। डा. राजीव बिन्दल आज नाहन में वेटनरी चिकित्सकों और वेटनरी फार्मिसिस्टों से पशुओं से सम्बन्धित बीमारियों एवं उनकी रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों पर चर्चा कर रहे थे। डा. बिन्दल ने कहा…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)।  कल के पेंडिंग 69 सैंपल में से 54 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव जबकि 15 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव रही हैं। इन 15 नए मामलों में नाहन सब डिविजन से 5, पांवटा साहिब सब डिविजन से 1 और पच्छाद सब डिवीजन से 9 मामले शामिल हैं। शमशेरपुर पांवटा साहिब की 35 वर्षीय महिला, चासी सुरला की 50 वर्षीय महिला, रेणुका जी से 28 वर्षीय महिला और चौगान नाहन के पास से 42 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। इसके अलावा वाईएस परमार मैडीकल कालेज नाहन से 49 वर्षीय व्यक्ति, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नाहन की 65 वर्षीय महिला, धार…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर  में लोगो की शारीरिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए कल से 72 हजार होम्योपैथिक एम्यूनिटी बूस्टर दवा आरसेनिकम एल्बम-30 वितरित की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डाॅ0आर0के0परूथी ने दी। उन्होने बताया कि इस एम्यूनिटी बूस्टर आरसेनिकम एल्बम-30 का वितरण  अधिक संक्रमण पाये जाने वाले विकास खण्ड नाहन में 20 हजार और पांवटा साहिब में 20 हजार शीशीयाॅ वितरित की जाएगी जबकि कोरोना संक्रमण के कम केस वाले चार उपमण्डल में 8 हजार शीशीयाॅ प्रति उपमण्डल वितरीत की जाएगी। उन्होने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा दोबारा से हर घर तक एम्यूनिटी बूस्टर आरसेनिकम एल्बम-30 पहूंचाने का निर्णय लिया है…

Read More

जिला सिरमौर में पुलिस ने अब तक बिना मास्क घूम रहे इतने लोगो के काटे चालान नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आवश्यक है। जिसके चलते प्रदेश सरकार ने भी सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया हुआ है। परंतु प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते भी कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों में मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं। लोग कभी बाजारों में तो कभी बसों में बगैर मास्क के ही नजर आ रहे हैं। जिससे कोरोना का खतरा और अधिक बढ़ जाता है। वहीं प्रदेश में पिछले…

Read More

11 के नाम फाइनल, दो पर चल रहा है मंथन नाहन (हिमाचलवार्ता)। हालांकि जनवरी माह में संभावित पंचायती व नगर निकाय के चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही है। जिला सिरमौर की नगर निकाय के चुनाव को लेकर जहां पांवटा साहिब से भाजपा ने भावी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है, तो वही नाहन एमसी पर उतारे जाने वाले भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार तक जारी की जा सकती है। हालांकि जानकारी तो यह भी मिली है कि भाजपा ने 11 वार्डो के प्रत्याशी फाइनल कर दिए हैं। जबकि दो वार्डो पर मंथन चला हुआ…

Read More

पुलिस ने दो लोगो से 207 ग्राम चरस की बरामद नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल के कफोटा क्षेत्र में पुलिस ने दो लोगों से चरस की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान संतराम पुत्र चेतराम निवासी डाबरा व दूसरे आरोपी की पहचान दिनेश कुमार पुत्र गुलाब सिंह निवासी शिल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम शिलाई के अंतर्गत आने वाले कफोटा क्षेत्र के समीप जाखना गोकुल डेरी के सामने सड़क पर थी। पुलिस टीम…

Read More

सिरमौर में निगम की गैस एजैन्सियों में परिवहन एंव मजदूरी दरों के लिए निविदा आमंत्रित नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर में हि०प० राज्य नागरिक आपूर्ति निगम समीति की कार्यरत गैस एजेन्सियों नाहन शहरी, नाहन ग्रामीण, राजगढ, हरिपुरधार के गोदामों में गैस की लोडिंग एवं वितरण व सिलेन्डरों की अनलोडिंग के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। यह जानकारी क्षेत्रिय प्रबन्धक हि०प० राज्य नागरिक आपूर्ति निगम समीति ने दी। उन्होने बताया कि गैस की लोडिंग एवं वितरण व सिलेन्डरों की अनलोडिंग गैस एजेन्सियों से सम्बन्धित विस्तार बिन्दुओं पर गैस आबंटन और चिन्हित क्षेत्रों में गैस सिलेन्डरों को घर तक पहूंचाने के लिए परिवहन…

Read More

भारत बंद और किसान आंदोलन से कोसों दूर गिरिपार क्षेत्र , कहीं नजर नहीं आये विपक्षी नेता नाहन (हिमाचलवार्ता)। पूरे देश में जहाँ किसानों के समर्थन में भारत बन्द का व्यापक असर देखने को मिला वहीँ उप मंडल शिलाई में न दुकाने बन्द हुई, न राजनीतिक पार्टियां विरोध करती नजर आई, न ही किसान समर्थित विपक्ष व अन्य नेता विरोध करते दिखाई दिए है। उप मंडल शिलाई के रोनहाट, नैनिधार, टिम्बी, कफोटा, जाखना, सतोंन, शिलाई तमाम ऐसे कस्बे है जहाँ पर समूचे क्षेत्र के किसान अपनी नगदी फसलों को बड़ी मंडियों तक भेजने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 707 के…

Read More