Author: Himachal Varta

पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है। हर साल बरसात के मौसम में यमु13 ना, गिरी और बाता नदी का उफान किसानों और आम जनता के लिए आफत बन जाता है। खेतों का कटाव, ट्यूबवेल व सरकारी संपत्ति का नुकसान और गांवों में बाढ़ का खतरा अब जल्द कम होगा। मीडिया से बातचीत में पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि अब इस समस्या का स्थायी समाधान लाने की तैयारी शुरू हो चुकी है,गिरी नदी के लिए 24 करोड़ की डीपीआर तैयार की जा चुकी है। यमुना…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन परिषद क्षेत्र में अनदेखी का आलम देखिए लोगों के स्वस्थ एंव सुरक्षा के लिए खतरा बनते जा रहे सैंकड़ो लावारिस कुत्तों को लेकर नगर परिषद कितनी जागरूक रही है । पिछले  डेढ साल से इन कुतों की न वैक्सीनेशन हुई और न ही स्टरलाइजेशन । सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेशों के बाद  नगर परिषद हरकत में लेकिन जल्द कुछ होने वाला नहीं लगता। नप क्षेत्र में घूमने वाले लावारिस कुत्तों में से बहुत से बीमारी से ग्रस्त भी है जिनको आसानी से देखा जा सकता है। ऐसे कुतों को स्टरलाइजेशन की दरकार है।…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- भारी बारिश में ध्वस्त हुई शहर को पेयजल आपूर्ति करने वाली गिरी योजना के गिरी नदी की जद में आए  7 टयूब वेलो में 5 अभी भी बंद पड़े है। आईपीसच विभाग के अनुसार केवल ट्यूब वेल ठीक काम कर रहें हैं। शेष बचे पांच टयूब वेलों के रखरखाव के लिए शनिवार को बिजली विभाग के एसडीओ का दौरा भी हुआ। उधर शनिवार को  धोन गांव में टूटी पाइप लाइनों की मुरम्मत के बाद विभाग इन लाइनों की टैस्टिंग करेगा। टैस्टिंग के लिए जेथल के टैंक में 24 लाख लीटर पानी उपलब्ध है। आईपीएच…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज नाहन के बचत भवन में सांसद लोकसभा शिमला संसदीय क्षेत्र सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने पर विस्तृत चर्चा की गई। सांसद ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने लोक निर्माण तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को सड़कों की शीध्र मुरम्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित स्थान पर स्पीड़ ब्रेकर तथा वहां साइन बोर्ड भी स्थापित किए जाए। उन्होंने…

Read More

मण्डी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) करसोग अस्पताल में मरीजों को अब आक्सीजन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग के प्रभावी प्रयासों से अस्पताल के आक्सीजन प्लांट को फिर से शुरू कर दिया गया है। यह प्लांट तकनीकि कारणों से लंबे समय से बंद पड़ा हुआ था। खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डाॅ. गोपाल चैहान ने बताया कि इस आॅक्सीजन प्लांट के शुरू होने से अब अस्पताल को प्रतिदिन 100 सिलेंडर के बराबर आक्सीजन की सप्लाई उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि आक्सीजन प्लांट की कीमत लगभग एक करोड़ से अधिक है और इसकी क्षमता 500 लीटर…

Read More

मंडी( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश में पशुपालन क्षेत्र के आधुनिकीकरण तथा विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के उद्देश्य से आज जिला मंडी में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने की। यह बैठक पशुपालन विभाग के सहयोग से संपन्न हुई। बैठक की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार दूध उत्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और यह किसानों की आजीविका से जुड़ा विषय है। इसलिए सभी लाइन विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने के…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि विभाग के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को पेंशन व सामान्य भविष्य निधि के मामले भेजने से पूर्व नियमों की जानकारी होना आवश्यक है ताकि पेंशन भोगियों को समय पर लाभ मिल सके। मनमोहन शर्मा आज यहां पेंशन, सामान्य भविष्य निधि अदालत एवं लेखा विषय पर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य पेंशन भोगियों की पेंशन सम्बन्धी शिकायतों का निपटारा करना, पेंशन व सामान्य भविष्य निधि के मामलों में हकदारी कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता लाना एवं हितधारकों…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) शिक्षा मंत्री आज जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उप तहसील टिक्कर में मौजूद रहे जहाँ पर उन्होंने भारी वर्षा के कारण सड़कों और अन्य आधारभूत ढांचे को हुए नुकसान का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने नावर क्षेत्र की अलग-अलग पंचायतों से आए ग्रामीणों से मुलाक़ात की और अपादा के कारण हुए जान और सम्पति के नुकसान पर चर्चा की तथा प्रभावितों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हिमाचल में मानसून सीज़न में सामान्य से अत्यअधिक वर्षा हुई है जिसके कारण पुरे उत्तरी भारत के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश को…

Read More