Author: Himachal Varta

मण्डी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  मिनी सचिवालय जोगिंदर नगर के सभागार में जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में चौंतड़ा खंड स्थित जोगिंदर नगर की 120 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजरों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी एन.आर. ठाकुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी बालम राम, संरक्षण अधिकारी शैलजा अवस्थी और विधिक एवं प्रोबेशन अधिकारी रमा कुमारी बतौर संसाधन व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर एन.आर. ठाकुर ने कहा कि सरकार की मिशन वात्सलय, मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना और इंदिरा गांधी सुख-शिक्षा योजना जैसी योजनाएँ अनाथ, अर्ध-अनाथ और असहाय…

Read More

किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  “बेटियों का सम्मान – समाज का अभिमान” नारे को जमीनी स्तर पर सार्थक सिद्ध करने के उद्देश्य से जनजातीय जिला किन्नौर में संकल्प मिशन शक्ति के अंतर्गत चलाए गए 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का समापन आज जिला के स्किबा गाँव में किया गया। समापन अवसर पर अधिवक्ता दीपक नेगी ने पोस्टर-एक्सपर्ट माध्यम से महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं — बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना तथा शगुन योजना की जानकारी विस्तारपूर्वक दी। कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि बेटियाँ केवल परिवार की नहीं बल्कि…

Read More

बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए पंचायत स्तर पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह न केवल भारी बरसात से हुए नुकसान का निरीक्षण कर रहे हैं बल्कि प्रभावित परिवारों का दुःख दर्द भी साझा करने का प्रयास कर रहे हैं। गत दिनों हुई भारी बारिश के कारण घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में जहां कई परिवारों को अस्थाई राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है तो वहीं कई परिवारों के कच्चे व पक्के मकान पूरी…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय कुमार ने कहा कि चना और उड़द दाल की कीमतों में ₹12 प्रति किलो बढ़ोतरी की गई है, जो आम जनता पर सीधा बोझ है। विनय कुमार ने आरोप लगाया कि जहां केंद्र सरकार जीएसटी घटाकर राहत दे रही है, वहीं कांग्रेस सरकार डिपो में दालों के दाम बढ़ाकर गरीबों की जेब पर डाका। भाजपा ने कहा कि यह सरकार के अलोकतांत्रिक फैसले हैं और जनता आगामी चुनावों में इसका जवाब देगी

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार ने आपदा जैसे कठिन समय में हमेशा पूरी तरह से सहयोग दिया है । आज से पहले आपदा के लिए विभिन्न मदो में 5125 करोड़ की राशि हिमाचल प्रदेश के खातों में आ चुकी है और इसकी अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं धर्मशाला से 1500 करोड़ देने की और घोषणा की है अगर इसका जोड़ लगाया जाए तो कल 6625 करोड़ की राशि हिमाचल प्रदेश को केवल आपदा के लिए…

Read More

ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज) पंचायती आम चुनाव-2025 के मद्देनज़र गुरूवार को डीआरडीए सभागार ऊना में पंचायत राज संस्थाओं के पदाधिकारियों के लिए आरक्षण प्रक्रिया पर विचार-विमर्श करने के लिए जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की। उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के प्रावधानों के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायत आम चुनाव-2025 के लिए आरक्षण प्रक्रिया संबंधी संशोधित नियम जारी किए हैं। यह संशोधन हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) द्वितीय संशोधन नियम, 2025 के रूप में 14 अगस्त को अधिसूचित और 18 अगस्त, 2025…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने आज दिग्गल में नालागढ़ उपमण्डल के अंतर्गत अर्की विधानसभा क्षेत्र की 15 ग्राम पंचायतों में भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान की समीक्षा के लिए आयोजित आपदा प्रबंधन बैठक की अध्यक्षता की और सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संजय अवस्थी ने कहा कि इस क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में सड़कों, बिजली के ट्रांसफार्मरों, विद्युत उप-केंद्रों, फसलों, कृषि भूमि व जल आपूर्ति परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। इस आपदा के कारण लोगों का जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित हुआ है। उन्होंने राजस्व विभाग तथा अन्य विभागों को…

Read More

मण्डी   ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपमण्डल (ना.) बालीचौकी देवीराम ने बताया कि भारी बरसात के कारण क्षेत्र में हुए नुकसान के दृष्टिगत राहत एवं पुनर्बहाली के कार्य पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के निर्देशों पर राशन की उपलब्धता सहित आवश्यक सेवाओं की शीघ्र बहाली सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रभावित स्थानों पर जाकर नुकसान का आकलन करने के साथ ही राहत वितरण का कार्य किया जा रहा है। गत दिवस प्रशासनिक दल ने ग्राम पंचायत देवधार का दौरा किया, जहां 18 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन्हें…

Read More