शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश पुलिस विभाग के आईजीपी पुनीता भारद्वाज, डीआईजी संतोष पटियाल एवं सुनील कुमार और सीआईडी सब-इंस्पेक्टर उमा दत्ता को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक(पीपीएमडीएस) और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक (पीपीएमएस) के लिए चयनित होने पर बधाई दी है। दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर पुनीता भारद्वाज को पीपीएमडीएस पदक जबकि संतोष पटियाल, सुनील कुमार और उमा दत्ता को पीएमएमएस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
Author: Himachal Varta
सरकारी क्षेत्र की एक लाख नौकरियों समेत कुल छह लाख नौकरियों का किया ऐलान, भूमि रहिेत किसानों और कामगारों का 520 करोड़ रुपए का होगा कर्ज़ माफ 1.41 करोड़ लोगों को फ़ायदा देने वाली स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम होगी जल्द शुरू आने वाले दो सालों में खेल स्टेडियम, ग्रामीण लिंक सडक़ों की मुरम्मत, सभी ग्रामीण परिवारों को पेयजल देने का किया ऐलान मोहाली (एस.ए.एस. नगर)। राज्य की अर्थव्यवस्था को फिर विकास की रेखा पर लाने तक आराम न करने का संकल्प लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शनिवार को लोगों के कल्याण वाली कई योजनाओं का ऐलान…
स्वतंत्रता संग्रामियों, सुरक्षा बलों, कोरोना योद्धाओं और अन्यों को किया सलाम मोहाली (एस.ए.एस.नगर)। चीन और पाकिस्तान दोनों से लगातार खतरे की चेतावनी देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शनिवार को कहा कि पंजाब सरहदों पर दुश्मन के साथ लड़ाई में हमेशा अग्रणी रहा है। यहाँ स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रीय तिरंगा लहराने के उपरांत मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरहदों पर बढ़ रहे तनाव के कारण भारत किसी भी खतरे से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहा है। हाल ही में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय जवानों पर किये गए वहशी हमले को याद…
जुगनी कल्चरल एंड यूथ वैलफेयर क्लॅब, एस.ए.एस. नगर और हेरिटेज कल्चरल एंड वैलफेयर सोसाइटी द्वारा करवाई गई साइकिल रैली चंडीगढ़। आज यहाँ जुगनी कल्चरल एंड यूथ वैलफेयर क्लॅब, एस.ए.एस. नगर और हेरिटेज कल्चरल एंड वैलफेयर सोसाइटी, एस.ए.एस. नगर द्वारा स्वतंत्रता दिवस और मिशन फतेह को समर्पित एक साइकिल रैली करवाई गई। रैली को मुख्यमंत्री के उप प्रमुख सचिव गुरिन्दर सिंह सोढी ने नयागाँव से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसकी समाप्ति चप्पड़चिड़ी में हुई। उप-प्रमुख सचिव ने इस रैली में ख़ुद भी हिस्सा लिया और बाकी हिस्सा लेने वालों को कोविड-19 महामारी से सुरक्षित रहने के लिए घर से बाहर…
बरसात का मौसम किसे पसन्द नहीं होता / आसमान में बादलों का झुण्ड आपको प्रकृति के करीब होने का अहसास दिलाता है / इस मौसम में प्रकृति अपनी अद्भुत सुन्दरता बिखेरती हैं /सुहानी हवा और महकता मौसम सभी को खुशगवार लगता है / मानसून को रोमांस, हरियाली, नैर्सागिंक सौंदर्य तथा आनन्द दायक सीजन के रूप में जाना जाता है। मानसून सीजन की सबसे बड़ी भार आपके पांव को झेलनी पड़ती है जब कीचेड से सने रास्तों, पानी से लबालब, गलियों, आर्द्रता भरे ठण्डे़ वातावरण तथा सीलन में चलने से जूते चिपचिपे हो जाते है तथा पांव से बदबूदार पसीना…
सिरमौर में एक साथ आए कोरोना के 19 नए मामले, जिला में आंकड़ा 500 के पार नाहन। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में कोरोना बड़ी तेजी से अपने पांव पसार रहा है। जिला सिरमौर में आए दिन कोरोना के मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं इससे लोगों में भी दहशत का माहौल है। रविवार को भी जिला सिरमौर में कोरोना के एक साथ 19 नए मामले सामने आए हैं। यह मामले पांवटा साहिब व गिरिपार क्षेत्रों से संबंधित है। जिनमें 5 महिला व 14 पुरुष शामिल हैं। इनकी आयु 13 से 45 साल के बीच की बताई जा रही है।…
नाहन। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नाहन नगर स्वयंसेवकों द्वारा पौधारोपण किया गया। नगर इकाई द्वारा वन विभाग के सहयोग से जमटा के समीप वन विभाग के सहयोग से विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे लगाए गए । जिसमें आंवला, अमरूद, भेड़ा, जामुन, बांस, कचनार आदि शामिल थे। इस अवसर पर जिला पर्यावरण प्रमुख सुभाष शर्मा ने बताया कि देश व प्रदेश में संपूर्ण स्वच्छता के साथ एक शुद्ध पर्यावरण का होना भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि आजादी के दिन पौधारोपण करने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को भी प्रदूषण से आजादी दिलाना एक बड़ा उद्देश्य है। इस अवसर पर…
नाहन। देशभक्ति का आज एक अलग ही जज्बा देखने को मिला, जिसे कोविड-19 भी नहीं रोक पाया दरअसल यहां कुछ बच्चों ने अपने स्तर पर 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, बच्चों में देशभक्ति की ऐसी भावना देख हर कोई हैरान था। हम बात कर रहे है ऐतिहासिक शहर नाहन के हरिपुर मोहल्ला की है जहां आज बच्चों में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। नन्हे बच्चों ने यहां 74वा स्वतंत्रता दिवस मनाया इस कार्यक्रम में बच्चो की देशभक्ति का जज्बा देख हर कोई हैरान दिखा। बच्चों ने नियमानुसार कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के बाद मार्च पास्ट…