हिमाचल सैनी यूथ फेडरेशन नाहन ने पौधा लगाकर मनाया आजादी का जश्न नाहन। हिमाचल प्रदेश सैनी यूथ फेडरेशन अब प्रदेश में सक्रिय भूमिका में उतर आया है। सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश सैनी यूथ फेडरेशन न केवल मानवीय मूल्यों पर बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर भी अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है। आज 15 अगस्त को जिला मुख्यालय नाहन के विला राउंड में हिमाचल प्रदेश सैनी यूथ फेडरेशन के सदस्यों के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष राजीव सैनी के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। राजीव सैनी ने बताया कि देश पहले भी हमारा था और अब आजादी के बाद…
Author: Himachal Varta
नाहन। उपमंडल शिलाई के सिरी क्यारी में 15 वर्षीय किशोर की खाई में गिरकर मौत हो जाने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक की पहचान 15 वर्षीय निखिल पुत्र लाल सिंह निवासी सिरी क्यारी के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार निखिल घर से कुछ दूरी पर बकरियां चरा रहा था, तभी अचानक पांव फिसलने से वह खाई में लुढ़क गया। स्थानीय लोग निखिल के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे और उसको खाई से बाहर निकाला परंतु…
74वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त, 2020) पर लेेख 15 अगस्त, हम सब भारतवासियों के लिए एक गौरवमयी ऐतिहासिक दिन है। वर्ष 1947 में, इसी दिन हमारे देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी। आज हम सब देशवासी मिलकर अपने महान लोकतांत्रिक देश का 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। इस शुभ अवसर पर मैं समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं तथा सबके सुखद भविष्य की कामना करता हूँ। स्वतंत्रता दिवस का यह पावन दिन, आज़ादी के उन महानायकों को स्मरण करने का भी है, जिन्होंने माँ भारती को गुलामी की जंजीरों से आज़ाद करने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर…
जिला में 73 हजार आयुष्मान व 30 हजार 981 हिमकेयर कार्ड धारकों के निःशुल्क इलाज पर व्यय किए 4 करोड़ नाहन। 74वें स्वतंत्रता दिवस पर नाहन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि डॉ0 राजीव सहजल ने ऐतिहासिक चौगान मैदान में ध्वजा रोहण कर परेड़ की सलामी ली। इस अवसर पर उन्हांेेने जिला वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस का अवसर, उन महान देशभक्तों व स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करने का दिन है जिन्होंने मां भारती को गुलामी की जंजीरों से आज़ाद करने में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त, 1947 को…
नाहन। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में कोरोना के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे है। शनिवार को जिला सिरमौर में कोरोना के 4 नए मामले सामने आए हैं। इनमें ददाहू के गाँव खालाक्यार का 21 वर्षीय युवक कोरोना पॉज़िटिव पाया गया है जिस का परिवार पिछले काफी समय से ददाहू में रह रहा है और ऐसा पता चला है कि वह फौजी है और छुट्टी पर आयाा हुआ है! इसके अलावा पुरुवाला पांवटा साहिब से 68 वर्षीय व्यक्ति , निहालगढ़ पांवटा साहिब का 29 वर्षीय युवक, मतलियोन पांवटा साहिब की 33 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई…
शिमला। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने गत सांय शिमला में परिवहन विभाग और रोप-वे एवं रैपिड ट्रांसपोर्ट प्रणाली विकास निगम के कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर बिक्रम ठाकुर ने अधिकारियों को जन सेवाओं को सुगम, सरल, सहज और सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए। परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की स्वर्णिम हिमाचल की परिकल्पना को साकार करने के लिए परिवहन विभाग ने महत्वाकांक्षी कदम उठाए हैं। विभाग द्वारा प्रदान की जा रही जन सेवाओं को समयबद्ध और दक्ष बनाने के लिए आॅनलाइन किया गया है। लोगों को यातायात के सुगम एवं आरामदायक साधन उपलब्ध करवाने के…
कहा-आत्मनिर्भर बनना अनिवार्य है, वोकल फाॅर लोकल बनें https://www.youtube.com/watch?v=3jqaSQB-Nnc नयी दिल्ली। आज भारत के प्रधानमंत्री ने दिल्ली के लाल किले से ध्वजारोहण किया और उसका लाइव देखें।
डॉ0 सैजल ने स्थानातरिंत किए गए आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माणाधीन कार्यों का लिया जायजा नाहन। स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मंत्री डा0 राजीव सैजल ने सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन में दिल्ली गेट के समीप आयुर्वेदिक अस्पताल के प्रांगन में जिला की पहली हिम ईरा शॉंप का आज शुभारम्भ किया। उन्होने बताया कि कोविड-19 के चलते स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा निर्णय लिया गया कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्राकृतिक उत्पादों को बेचने के लिए प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर हिम ईरा की दुकान खोली जाएगी जिससे लोगों का…