Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हिमुडा ने 2019-2020 में 64 करोड़ रूपये के प्लाॅट, फ्लैट व व्यावसायिक सम्पत्ति बेची
    हिमाचल प्रदेश

    हिमुडा ने 2019-2020 में 64 करोड़ रूपये के प्लाॅट, फ्लैट व व्यावसायिक सम्पत्ति बेची

    By Himachal VartaSeptember 20, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला (हिमाचलवार्ता)। हिमुडा ने वर्ष 2019-2020 में 64 करोड़ रूपये के प्लाॅट, फ्लैट व व्यावसायिक सम्पत्ति बेची हैं। शिमला में जाठिया देवी व रामपुर, नरघोटा (धर्मशाला) व देहरा (कागड़ा) में प्रस्तावित आवासीय काॅलोनियां एवं बद्दी व परवाणु में औद्योगिक प्लाॅट बनाने की कार्य योजना के शीघ्र कार्यान्वयन पर बल दिया जाएगा, ताकि प्रदेश में रोजगार के और अवसर पैदा हो और नियोजित शहरी/आवासीय/औद्योगिक विकास हो सके। यह जानकारी आज यहां शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने हिमुडा के निदेशक मण्डल की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
    सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हिमुडा द्वारा देहरा में सात करोड़ रुपये की लागत से पौंग व्यू आवासीय काॅलोनी का निर्माण किया जायेगा, जिसमें विभिन्न श्रेणी के 90 प्लाॅटों का निर्माण किया जायेगा। पालमपुर के लोहना काॅलोनी में 11 करोड़ रुपये की लागत से कैटेगरी-1 के 16 फ्लैटों का निर्माण किया जायेगा। बोर्ड ने आवासीय काॅलोनी संजौली में नये फ्लैट बनाने का निर्णय लिया और ठियोग में नई दुकाने भी बनाने का निर्णय लिया।
    शहरी विकास मंत्री ने डिपाॅजिट कार्यों को समय पर पूरा करने पर बल दिया। उन्होने प्रदेश के बेहतर शहरी और आवासीय विकास के लिये निजी भागीदारी पर भी बल दिया, ताकि प्रदेश में इस क्षेत्र में और निवेश के रास्ते खुलें। हिमुडा ने निर्माण में गुणवता लाने के लिए सीपीडब्ल्यूडी मैनुअल को अपनाने का भी निर्णय लिया। परवाणु शहर में हिमुडा द्वारा पानी के कमर्शियल रेट को तीन वर्ष तक के लिए यथावत रखने का निर्णय लिया गया है।
    सुरेश भारद्वाज ने रामपुर (शिमला), धर्मपुर (सोलन), रजवाड़ी (सुदंरनगर) व जाठिया देवी (शिमला) में आवासीय काॅलोनी के निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया। उन्होंने परवाणु व बद््दी में हिमुडा के बड़े प्लाॅटांे को उद्योगों की मांग को देखते हुए छोटे औद्योगिक प्लाॅटों में परिवर्तित करने पर शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए। हिमुडा की जमीन दूसरे विभागों जैसे कि आयकर विभाग, राज्य बीमा निगम, उत्पाद शुल्क और कराधान, सिटी गैस डिस्ट्रीब्युशन नेटवर्क व केन्द्रीय विश्वविद्यालय कागड़ां इत्यादि को बेचने के प्रयास करने के निर्देश भी दिये ताकि हिमुडा को राजस्व की प्राप्ति हो और प्रदेश में बेहतर योजना से आवासीय/व्यावसायिक काॅलोनियाॅं विकसित हो।
    बैठक की कार्यवाही की जानकारी देते हुए हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव अक्षय सूद ने बताया कि निदेशक मण्डल ने विभिन्न श्रेणियों के 20 पदों को हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भरने की स्वीकृति प्रदान की है। हिमुडा के वर्ष 2020-2021 के बजट को बोर्ड द्वारा पारित किया गया।
    वर्तमान सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2018 से हिमुडा द्वारा आवासीय एवं औद्योगिक सम्पत्ति से 110 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त किया गया। बैठक में बताया गया कि हिमुडा के विभिन्न स्थानों पर 466 प्लाॅट व 356 फ्लैट विक्रय के लिए तैयार हैंै जिन्हें शीघ्र विज्ञापित किया जाएगा। बोर्ड ने नई लैंड पूलिंग पाॅलिसी का भी अनुमोदन किया जिससे निजी भागीदारी/भू-मालिकों के साथ मिलकर प्रदेश में नई आवास काॅलोनियां बनाई जायेगी।
    हिमुडा निदेशक मण्डल ने औद्योगिक नगरी मंधाला, जिला सोलन में 400 वर्गमीटर से 1000 वर्ग मीटर के छोटे औद्योगिक प्लाॅट बनाने तथा परवाणू औद्योगिक क्षेत्र में व्यावसायिक से छोटे औद्योगिक प्लाॅट बनाने की भी अपनी संस्तुति प्रदान की है। बोर्ड ने नाॅन कन्स्ट्रक्शन चार्जिज को युक्तिकरण करने का भी निर्णय लिया। कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुये बोर्ड ने कुछ समय के लिये आवंटियों को राहत देने का निर्णय लिया।
    इस अवसर पर बोर्ड के सदस्य भी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.