नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के नाहन में रविवार को कोरोना के 5 नए मामले सामने आए हैं। वही 2 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। कुल 55 सैंपल जिनमें 53 नए और 2 फॉलोअप शामिल हैं, आज जाँच के लिए भेजे गए। जिनमें से 48 नए सैंपल और 2 फॉलोअप सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव जबकि 5 पॉजिटिव पाए गए हैं।
आज ठीक हुए मरीजों में 72 वर्षीय पुरुष और 29 वर्षीय महिला शामिल हैं। आज आए मामलों में गुप्ता भोजनालय मोगीनंद की 29 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। छोटा चौक नाहन से 57 वर्षीय पुरुष और कच्चा टैंक नाहन की 16 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है। नाहन से 52 और 57 वर्षीय होमगार्ड जवान संक्रमित पाए गए है।