शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में लगभग 12.50 करोड़ रुपये की विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 1.84 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 7वीं गृह रक्षा वाहिनी के कार्यालय भवन, 3.52 करोड़ की लागत से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआई) शमशी में निर्मित शहरी आजीविका भवन और छात्रावास, मलाणा में 1.03 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुद्देशीय भवन और अनुसूचित जाति विशेष घटक योजना के अन्तर्गत 1.24 करोड़ रुपये की लागत से सुम्मा में सरवरी खड्ड पर निर्मित पुल का उद्घाटन किया। जय राम ठाकुर ने 1.27 करोड़ रुपये की…
Author: Himachal Varta
261 करोड की लागत से बन रहेे मेडिकल कॉलेज भवन को शीघ्र ही किया जाएगा जनता को समर्पितः नाहन। प्रदेश सरकार लोगो को घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृत सकंल्प है यह वाक्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व आयुर्वेदिक मंत्री डा. राजीव सैजल ने आज अपने दो दिवसीय नाहन प्रवास के दौरान डा. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन की रोगी कल्याण प्रशासकीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किये। उन्होने बताया कि वर्तमान सरकार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल के दौरान लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के लिए 1400…
65 वर्षीय महिला की नाहन मेडिकल कॉलेज में मौत, कोरोना का था शक नाहन। नाहन मेडिकल कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 65 वर्षीय महिला को शक के नजरिए से कोरोना पॉजिटिव बताया गया था। मगर बाद में पता चला कि कंफर्मेटिव टेस्ट में वह महिला नेगेटिव पाई गई है। यानी महिला की मौत कोरोना से नहीं हुई है। सूत्रों से यह जानकारी मिली थी कि उसका स्क्रीनिंग टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था मगर जब उसका कंफर्मेटिव टेस्ट किया गया तो वह नेगेटिव आया। यानी कहा जा सकता है कि महिला नेगेटिव आई थी। इस प्रकार महिला…
नाहन ।- कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे 07 पीपलीवाला में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय बोधराज पुत्र नारायण सिंह निवासी जिला मंडी के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार बोधराज पांवटा साहिब में एक निजी फार्मा कंपनी में ठेकेदार के पास वेल्डिंग का काम करता था। जब वह अपने कमरे की तरफ लौट रहा था तभी अचानक उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जहां पर युवक ने मौके पर…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, चंडीगढ़ के निदेशक पदमश्री डाॅ. जगत राम को ‘हिमाचल गौरव पुरस्कार-2019’ से पुरस्कृत किया। डाॅ. जगत राम राज्य के जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत सेर-जगास के पबियाना गांव के निवासी हैं। डाॅ. जगत राम किन्हीं परिस्थितियों के कारण पिछले वर्ष ‘हिमाचल गौरव पुरस्कार’ प्राप्त करने के लिए समरोह में शामिल नहीं हो सके। इस अवसर पर मुख्य सचिव अनिल खाची, सचिव जीएडी देवेश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नई प्रत्यक्ष कर सुधार पहल- ‘पारदर्शी कराधान-ईमानदार का सम्मान’ के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह नवीनतम पहल है जो जटिलता, समग्र कर दरों और मुकदमेबाजी को कम करने, पारदर्शिता बढ़ाने, अनुपालन बढ़ाने और करदाता पर भरोसा बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए उपायों के आधार पर परिणति का प्रतीक है। जय राम ठाकुर ने कहा कि पिछले छह वर्षों के दौरान, भारत ने कर प्रशासन में शासन का एक नया माॅडल विकसित किया है। वित्त वर्ष 2012-13 में दाखिल किए गए रिटर्न के 0.90 प्रतिशत…
शिमला। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश आकाशवाणी शिमला से 14 अगस्त, 2020 को सायं 9.00 बजे प्रसारित किया जाएगा। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का संदेश प्रसारित होगा। एफएम शिमला, हमीरपुर व धर्मशाला और दूरदर्शन के सभी रीले केंद्रों से भी राज्यपाल व मुख्यमंत्री के सन्देश प्रसारित किए जाएंगे। इसी प्रकार, दूरदर्शन शिमला से राज्यपाल का सन्देश 15 अगस्त, 2020 को प्रातः 9.00 बजे प्रसारित किया जाएगा। इसके उपरांत मुख्यमंत्री का संदेश प्रसारित किया जाएगा। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के संदेश निजी टीवी चैनलों और केबल टीवी नेटवर्क पर भी 15 अगस्त…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां सीआईआई द्वारा ‘एचपी इकोनाॅमिक समिट-गेटिंग द ग्रोथ बैक’ पर आयोजित एक वेबीनार के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश औद्योगिक निवेश नीति के तहत औद्योगीकरण को बढ़ावा देने, इसे और अधिक प्रभावशाली व उद्योग अनुकूल बनाने के लिए आकर्षक प्रोत्साहन प्रदान कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के उपरान्त इन क्षेत्रों में निवेश को आकर्षित करने के लिए पर्यटन नीति, फिल्म नीति, सूचना प्रौद्योगिकी नीति, आयुष नीति, सस्ती आवास नीति जैसी विभिन्न नीतियों को तैयार किया गया है। हिमाचल प्रदेश को देश का औद्योगिक केंद्र बनाने के…