एसपी, डीएसपी, समेत तहसीलदार स्टाफ सहित कोरोना संक्रमित नाहन। पांवटा साहिब में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कोरोना संक्रमण की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही है। क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।चार दिनों में 30 से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी भी नहीं बच पाए हैं। सोमवार दोपहर को आई रिपोर्ट में पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह तथा पुलिस हेड क्वार्टर शिमला में नारकोटिक्स विभाग में तैनात पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर भी संक्रमित पाए गए हैं वीरेंद्र ठाकुर एनडीपीएस मामलों…
Author: Himachal Varta
गांव की ओर मुड़ा कोरोना 7 नाहन व 4 पांवटा के पॉजिटिव नाहन।जिला सिरमौर में लगातार रफ्तार पकड़ रहा कोरोनावायरस अब शहर से गांव की ओर चल दिया है। सोमवार की देर रात स्वास्थ्य विभाग ने कुल 334 केसेज जिनमें 322 नए और 12 फॉलो अप सैंपल की रिपोर्ट जारी की है। जिसके अनुसार 276 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 11 नए केस कोरोना के पॉजिटिव पाए गए हैं। 35 अभी प्रोसेस में है और जो 10 फॉलो अप सैंपल थे वह नेगेटिव पाए गए हैं। 11 नए आए पॉजिटिव केस चिंता की लकीरें बढ़ा रहे हैं। नाहन…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कृषि उद्यमियों, स्टार्टअप्स, एग्री-टैक प्लेयरस और किसान समूहों को फसल कटाई के उपरान्त प्रबन्धन तथा खेतों को समृद्ध बनाने के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि अधोसंचरना निधी के अन्तर्गत एक लाख करोड़ रुपये की वित्तीय सुविधा आरंभ करने के लिए आभार व्यक्त किया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि यह योजना किसानांे की सहायता के लिए तैयार की गई है। इस निधि से फसल कटाई प्रबन्धन अधोसंरचना और खेतों के प्रबन्धन जैसे कोल्ड स्टोरेज, संग्रहण केन्द्र और प्रसंस्करण इकाईयों जैसी सुविधाएं सृजित हांेगी। इस निधि से किसानों को उनके उत्पादों…
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रधान सचिव ओंकार चन्द शर्मा नए उप-कुलपति की नियुक्त होने तक 11 अगस्त, 2020 से अपनी जिम्मेदारियों के अतिरिक्त चैधरी सरवन कुमार हि.प्र. कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के उप-कुलपति का कार्यभार भी सम्भालेंगे। यह आदेश राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, जो कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के कुलपति भी हैं, ने आज यहां जारी किए।
शिमला। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि 15 अगस्त, 2020 को किन्नौर जिला के मुख्यालय रिकाॅगपिओं में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी के स्थान पर अब किन्नौर जिला में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य सचेत नरेन्द्र बरागटा करेंगे।
नाहन। पांवटा साहिब के डीएसपी सहित एक पुलिस अधिकारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आए 5 में इन दो पुलिस अधिकारियों के अलावा दो व्यक्ति माजरा के हैं तथा एक गोरखू वाला से संबंध रखने वाला है। जिला सिरमौर सहित प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर अब प्रदेश का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। जिसमें सिरमौर भी लगातार कोरोना के संकट में फंसता जा रहा है। जिला सिरमौर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जो 14 सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग थी, उसमें 9 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 5 लोगों को कोरोना वायरस के…
नाहन। जिला सिरमौर के नाहन तहसील के देवनी पंचायत के साथ लगते क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन से बाहर करने के आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज जारी किए। उन्हाेंने बताया कि आपातकालीन स्थिति को छोड़कर, सभी 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और 10 साल से कम उम्र के बच्चे घर पर ही रहे। सभी सार्वजनिक स्थल और कार्य स्थल पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। जो व्यक्ति इन आदेशों का उल्लघन करते हुए पायागया उसके विरूद् आईपीसी कीधारा 269, 270 व 188 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम कीधारा 51 से 60 के तहतकार्यवाही की जाएगी।
नाहन। उपमंडल पांवटा में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में कोरोना बेहद तेज गति से पुलिस विभाग में फैल चुका है। अभी जो रिपोर्ट सामने आई है उसमें डीएसपी वीर बहादुर सिंह पांवटा साहिब और शिमला में कार्यरत एसपी वीरेंद्र ठाकुर संक्रमित पाए गए हैं। जो कि पांवटा साहिब में पिछले कुछ दिनों से किसी मामले की छानबीन को ठहरे हुए थे। पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने दो अधिकारियों के संक्रमित होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया डीएसपी पांवटा साहिब ने तीन दिनों से खुद को आइसोलेट किया हुआ…