नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- दवा नियंत्रण प्रशासन, हिमाचल प्रदेश तथा केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के अधिकारियों द्वारा एक संयुक्त छापेमारी में नकली सक्रिय औषधि घटकों (एपीआईएस) की आपूर्ति करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर निरीक्षण टीम ने सिरमौर ज़िला के पांवटा साहिब बस स्टैंड के पास स्थित एक परिसर में अचानक छापा मारा। यह परिसर थोक दवा व्यापार के लिए 25 दिसम्बर, 2028 तक वैध लाइसेंस प्राप्त है। यहां से दो प्रकार के एपीआईएस थायोकॉ ल्चीकोसाइड और एज़िथ्रोमाइसिन , जो नकली होने के संदेह में हैं की…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश में इन दिनों भारी बरसात के चलते बादल फटने और भूस्खलन के कारण त्राहिमाम मची है और सरकार राहत औ र बचाव के नाम पर आर्थिक दिवालिया के चलते कुछ भी नहीं कर पा रही है । प्रदेश की सुक्खू सरकार पर आर्थिक दिवालियापन का आरोप लगाते हुए सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेला राम शर्मा ने बताया कि आसमान में इंद्र और हिमाचल की धरती पर सुखविंदर आम जनता पर कहर ढा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई सालों के दौरान पूरे प्रदेश में भारी बरसात से जान माल की…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- तीसरी बार भाजपा की प्रदेश कमान संभालने के बाद डॉ. राजीव बिंदल शनिवार को अपने गृह जिला सिरमौर के जिला कार्यालय दीप कमल पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह जिला पहुंचने पर जिला भाजपाइयों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पांवटा साहिब के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, पच्छाद विधायक रीना कश्यप, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर, प्रदेश भाजपा सचिव और पूर्व जिला परिषद सदस्य मनीष चौहान, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, श्री रेणुका जी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह,…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश की जनता का पैसा अपने मित्रों पर लूटा रहे हैं रावत ने बताया कि पिछले कल प्रदेश सरकार ने निगमों एवं बोर्डो के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के वेतन भत्ते में भारी भरकम बढ़ोतरी कर पहले निगमों एवं बोर्डो के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को तीस हजार रुपए वेतन मिलता था लेकिन पिछले कल प्रदेश सरकार ने इनके वेतन भत्ते में 50 हजार रुपए की बढ़ोतरी की है अब इनको वेतन के रूप में…
( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर पुलिस द्वारा नशा व शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पांवटा ब्लॉक के गांव में एक व्यक्ति के कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब पकड़ी है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि प्रभारी पुलिस थाना पुरुवाला टीम के साथ गश्त पर चैकिंग के लिये जवालापुर, निहालगढ रवाना हुए थे इस बीच गुप्त सुत्रों से सूचना मिली कि हेम राज निवासी नारीवाला, तहसील पाँवटा साहिब, जिला सिरमौर अपने घर के साथ…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- संगड़ाह के राजकीय महाविद्यालय की ₹10.5 करोड़ की भव्य इमारत भूस्खलन और निजी निर्माण कार्यों के कारण गंभीर खतरे में आ गई है। भवन के निचले हिस्से में की गई अवैज्ञानिक खुदाई से जमीन कमजोर हो गई है, जिससे इमारत की नींव में दरारें आ रही हैं और गिरने का खतरा बढ़ गया है। कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. मीनू भास्कर ने जिला सिरमौर और लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर स्थिति की गंभीरता से अवगत करवाया है। उन्होंने भवन के नीचे निर्माण कर रहे लोगों को सूचनाएं भी जारी की हैं और डंगे…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर की माजरा पुलिस ने चोरी की 2 बाइकों के साथ उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।पुलिस के अनुसार मोमिन खान निवासी भगवानपुर ने पुलिस थाना माजरा में अपनी बाइक के चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर तुरंत मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर न केवल मोमिन की बाइक को बरामद किया, बल्कि एक अन्य चोरी बाइक को भी रिकवर किया है।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शिलाई विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय लोजा की खस्ताहाल इमारत बरसात में मुसीबत का कारण बन गई है। स्कूल की छत से पानी टपक रहा है और दीवारें पूरी तरह कमजोर हो चुकी हैं। ऐसे में 70 से अधिक छात्र एकमात्र बचे हुए कमरे में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने दिए वैकल्पिक कमरे, फिर भी समाधान नहीं स्कूल की पुरानी इमारत को असुरक्षित घोषित कर वर्ष 2022 में गिरा दिया गया था, लेकिन नई बिल्डिंग अब तक नहीं बन पाई। तब से स्कूल एक कमरे में संचालित हो रहा है। खराब मौसम में…