नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज नाहन शहर में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पावन अवसर पर उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी नाहन शहर में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से निकाली जा रही है। डॉ. बिंदल ने इस रथ यात्रा में शामिल होने को अपने लिए सौभाग्य का क्षण बताया और कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर प्रियंका वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश में सक्रिय हो गया है और सिरमौर जिला विभिन्न प्रकार की आपदाओं के लिए अति संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम के दौरान जिला में भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाएं हो सकती हैं। नदियों में डूबने की अप्रिय घटनाएं रोकने के लिए सभी नागरिकों को चेतावनी दी है कि वह नदियों, खड्डों और नालों के समीप जाने से बचें और इनमें तैरने, नहाने, कपड़े धोने और अन्य गतिविधियों से भी परहेज…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में स्थित आदर्श अस्पताल को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एयरकंडीशन प्रयोगशाला (AC लैब) की सौगात मिली है। करीब 30 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई यह प्रयोगशाला गत सप्ताह से औपचारिक रूप से कार्यशील हो चुकी है। हालांकि, अस्पताल परिसर में सुरक्षा दीवार के निर्माण के कारण तैयार होने के लगभग दो माह बाद तक इसे चालू नहीं किया जा सका। स्थानीय लोगों ने इस आधुनिक लैब के लिए केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कुछ बुनियादी जरूरतों को शीघ्र पूरा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला स्तरीय सलाहकार एवं निगरानी समिति बैठक के अध्यक्ष एवं उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज जिला सिरमौर के नाहन स्थित उपायुक्त सम्मेलन कक्ष में समीक्षा बैठक ली। उद्योग मंत्री ने कहा कि हमारे शहर बहुत तेजी से बढ़ रहे है और ऐसे समय में इन शहरों में मूलभूत सुविधा को सुदृढ़ करने के कड़े प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन शहरों की बढ़ती आबादी के मद्देनजर शहरों में आधारभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। उन्होंने शहरी निकायों को आत्म निर्भर होने के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक उद्योग के जनरल मैनेजर (जीएम) अमित कुमार (45) ने अपने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शुरुआती जाँच में सामने आया है कि भारी कर्ज इस आत्मघाती कदम की वजह हो सकता है।मृतक की पहचान अमित कुमार, पुत्र भंवर सिंह, निवासी आनंद बिहार, गली नंबर 4, महावीर चौक, मुजफ्फरपुर (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई है। मृतक वर्तमान में लिबर्टी जूता फैक्टरी सतीवाला में रह रहे था।पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली कि अमित कुमार…
शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज) ऑकलैंड हाउस स्कूल बॉयज, शिमला के होनहार निशानेबाज़ों ने CISCE ज़ोनल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई शीर्ष स्थान हासिल किए और रीजनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया। अनंजय सिंह ने अंडर-14 पिस्टल वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रूद्र सिंह कंवर ने अंडर-17 पिस्टल श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया। अर्हान रोहटा ने अंडर-14 राइफल वर्ग में प्रथम स्थान पाया,हर्षिश ने इसी श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों की सफलता से न केवल स्कूल का नाम रोशन हुआ है, बल्कि अब ये सभी छात्र CISCE रीजनल शूटिंग चैंपियनशिप में भी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं। विद्यालय प्रशासन व शिक्षकों ने इन छात्रों को उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और सटीक निशानेबाजी के लिए…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उप निदेशक कृषि सिरमौर राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर के किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मक्की और धान की फसलों का बीमा 15 जुलाई, 2025 तक करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मक्की और धान दोनो फसलों के लिए बीमित राशि 60 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर है जिसमें किसानों को बीमित राशि का मात्र 2 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा जबकि शेष प्रीमियम राशि का भुगतान केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन फसलों का बीमा करवा कर किसान फसलों की बुआई से लेकर कटाई तक,…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिरमौर (यूको आरसेटी) की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं स्थानीय परामर्श समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए वार्षिक ऋण योजना 2024-25 के अंतर्गत मार्च 2025 को समाप्त तिमाही में हुई प्रगति की समीक्षा, शहरी आजीविका मिशन तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री जन धन योजना व प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना, अनुसूचित जाति, जनजाति विकास निगम की मार्च, 2025 तक की समीक्षा की। उपायुक्त ने प्रधानमंत्री जन धन एवं प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना अभियान के तहत 1 जुलाई से 30 सितम्बर,…