नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- बिजमल से सोलन की ओर जा रही एक एचआरटीसी बस कल शाम बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई। सिरमौर-सोलन की सीमा पर नेरीपुल के पास बघेड़ा नाले के समीप अचानक पहाड़ी से गिरा एक बड़ा पत्थर तेज रफ्तार से बस के फ्रंट शीशे को तोड़ता हुआ अंदर घुस गया। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त सोलन डिपो की इस बस में लगभग 20 से 25 यात्री सवार थे। इस दौरान बस (HP 63-9865 ) में सवार 11 वर्षीय बच्चा घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अचानक हुए इस हादसे से यात्रियों में…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता) (एसपी जैरथ):पांवटा साहिब की कुंजा मंत्रालियों पंचायत निवासी 63 वर्षीय शहजाद खान मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आर्थिक तंगी के कारण उनकी बेटियों की शादी कराना कठिन हो रहा था, लेकिन शगुन योजना ने उन्हें उम्मीद दी। महिला एवं बाल विकास विभाग से जानकारी मिलने पर शहजाद ने योजना के तहत आवेदन किया। सरकार ने दोनों बेटियों रिहाना और निलारा की शादी के लिए 31-31 हजार रुपये की सहायता दी, जिससे कुल 62 हजार रुपये की मदद मिली। इस आर्थिक मदद से दोनों बेटियों के विवाह खुशी और सम्मान के साथ सम्पन्न हुए।…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) – उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि राज्य में आपदा से हुए नुकसान के पुनर्निर्माण एवं पुनर्स्थापन के लिए विश्व बैंक पोषित रेजिलिएंट एक्शन फॉर डेवलपमेंट एंड डिजास्टर रिकवरी-हिमाचल प्रदेश ¼READY-HP½ प्रस्ताव के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में विश्व बैंक की टास्क टीम ने शिमला का दौरा किया और रेडि-एचपी पहल के अन्तर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण व पुनर्स्थापना के लिए निवेश हेतु सूचना एकत्रित करने के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-पांवटा साहिब में शनिवार शाम उस वक्त दहशत फैल गई, जब बस स्टैंड के पास कुछ युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सागर नाम का युवक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया हे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से सागर पर हमला किया।इस दौरान उसकी टांगों और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। कुछ चश्मदीदों ने हमलावरों द्वारा पिस्टल तानने की बात भी कही…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- पुलिस टीम बस्ती चौक पर गुप्त सूचनाएं एकत्र कर रही थी, तभी सूचना मिली कि देवदत्त नाम का व्यक्ति लंबे समय से चरस बेचने का काम करता है और फिलहाल कांशीवाला सब्जी मंडी के आसपास मौजूद है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए टीम तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने बताए गए हुलिए के अनुसार युवक को सब्जी मंडी के मुख्य द्वार पर खड़ा पाया। पूछताछ में उसने अपना नाम देवदत्त निवासी सरेन चौपाल बताया। जांच के दौरान उसके पीठू बैग से 214 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( एस पी जैरथ)नाहन के एमईएस राधा कृष्ण मंदिर में इस बार भी झांकियां निकाली गईं और बस स्टैंड के पीछे विशाल मेले का आयोजन हुआ। भक्तों की भारी भीड़ ने झांकियों के माध्यम से कृष्ण जन्म और बाल लीलाओं का आनंद लिया। सनातन धर्म मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री जगन्नाथ मंदिर, पोंटा साहिब, श्री रेणुका जी और सराहां स्थित मंदिरों में भी यशोदा लाल के पालने सजाए गए। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से झूला झुलाकर आस्था प्रकट की। सैनवाला स्थित मां भद्रकाली मंदिर में इस बार चंदन से बने पालने में यशोदा नंदन को…
नाहन(हिमाचल वार्ता न्यूज) नगर पंचायत में शामिल होने से इस क्षेत्र के विकास को गति प्रदान होगी यह बात उपाध्यक्ष विधान सभा विनय कुमार ने तीन दिवसीय हरियाली मेला संगडाह के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा की यह मेला प्रतिवर्ष धूम धाम से मनाया जाता है इस मेले में स्थानीय लोगों के साथ- साथ आस-पास के गांव के लोग भी आते है और मेले का आन्नद उठाते है। उन्होंने कहा की संगडाह तेजगति से विकसित हो रहा है और नगर पंचायत में शमिल होने से यहां के लोगों को स्ट्रीट लाइट,…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ ने उत्तर ज़ोन सीआईएससीई बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2025, ट्रिनिटी स्कूल, होशियारपुर, पंजाब में शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया। अंडर-19 बॉयज़ टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गुरदासपुर को तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। टीम ने पहले क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ को 47–23 से पराजित किया और सेमीफाइनल में दिल्ली एनसीआर के खिलाफ कड़ा मुकाबला खेला। अंडर-17 बॉयज़ टीम ने भी बेहतरीन जज़्बा दिखाया। 11 टीमों के बीच खेलते हुए उन्होंने क्वार्टर फाइनल में होशियारपुर को हराया, जबकि…