Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)विधायक अजय सोलंकी ने चौगान मैदान के पास स्थित पुराने पीजी कॉलेज कैंपस में सामान्य ओपीडी का शुभारंभ किया। यहां परामर्श के साथ-साथ सामान्य जांच, ब्लड टेस्ट, एंटी वेनम और एंटी रेबीज टीके उपलब्ध होंगे। ब्लड टेस्ट के सैंपल सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक लिए जाएंगे और रिपोर्ट दोपहर 3:30 बजे तक मिल जाएगी। इस सुविधा के शुरू होने से शहरवासियों और दूरदराज से आने वाले मरीजों को अब प्राथमिक परामर्श और सामान्य इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज की लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। विधायक ने बताया कि भविष्य में मेडिकल कॉलेज की अन्य…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता):-उप शिक्षा निदेशक (एलिमेंट्री एजुकेशन) राजीव ठाकुर ने शिक्षा खंड नाहन की राजकीय प्राथमिक पाठशाला आन खादरी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति जांची, जिसमें 13 में से 10 विद्यार्थी मौजूद पाए गए। स्कूल की साफ-सफाई, रसोईघर और शौचालय की स्थिति संतोषजनक रही। पीने के पानी को स्वच्छ पाया गया। बरसात के कारण मैदान में उगी घास को हटाने के निर्देश दिए गए। ठाकुर ने बच्चों से संवाद कर गृह कार्य और सामान्य ज्ञान की जांच की। बुधवार को नशा निवारण अभियान के तहत सभी बच्चों और स्टाफ को नशा विरोधी शपथ दिलाई गई। उप…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- लोकतंत्र की आत्मा जनता के वोट में बसती है और अगर मतदान में धोखाधड़ी होती है, तो यह पूरे लोकतंत्र पर सवाल उठाता है। आमिर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस मांग का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग (ईसी) से डिजिटल वोटर नियम की मांग की गई है। आमिर ने कहा कि वह वोट चोरी के खिलाफ हैं और देश का हर युवा इस शर्मनाक चोरी के खिलाफ राहुल गाँधी जी के साथ खड़ा है। इस तरह की चोरी देश में लोकतंत्र की हत्या है और यह पूरी दुनिया के…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन से लगभग ग्यारह किलो मीटर दूर मालों वाला गांव स्थित है।इस गांव के लिए नाहन -पांवटा साहिब राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर खजूरना पुल से लगभग आधा किलो मीटर पहले से रास्ता विभाजित हुआ है। इस गांव में वैसे तो  चार श्री गोगा माड़ियां हैं , परन्तु इस गांव के मोहल्ला सौडियां में स्थित श्री गोगा माड़ी असंख्य श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। श्री गोगा माड़ी के परिसर में स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर श्रद्धालुओं को श्री कृष्ण जन्माष्टमी तथा श्री गोगा जन्मोत्सव एक ही जगह पर भव्य आयोजन का…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 15 व 16 अगस्त, 2025 को सिरमौर जिला के प्रवास पर होंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि लोक निर्माण मंत्री 15 अगस्त को प्रातः 11 बजे नाहन चौगान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत लोक निर्माण मंत्री पांवटा साहिब में श्री गुरू गोविन्द सिंह राजकीय महा विद्यालय भवन का निरिक्षण करेंगे तथा इसके उपरांत गुरू नानक मिषन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में 46वीं राज्य बास्केटबॉल चैंपियनषिप में मुख्य अतिथि रहेंगे। दोपहर 3ः20 पर…

Read More

शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज) – ऑकलैंड हाउस गर्ल्स स्कूल में SPIC MACAY (सोसाइटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंगस्ट यूथ) के सहयोग से जयपुर घराने के सुप्रसिद्ध कथक आचार्य पंडित राजेन्द्र गंगाणी का मनमोहक कथक नृत्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान गणेश एवं भगवान राम को समर्पित नृत्य प्रस्तुतियाँ, लयबद्ध रचनाएँ, और तबले तथा पद प्रहार की शानदार जुगलबंदी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रत्येक प्रस्तुति में कथक की लय, भाव एवं कथा-वाचन की अद्वितीय कला देखने को मिली। संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित पंडित गंगाणी के साथ तबले पर श्री किशोर कुमार, गायन पर श्री…

Read More

श्री रैणुका जी। ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश विधान सभा उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड विनय कुमार ने आज कुब्जा पवेलियन रेणुका में  अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के सफल आयोजन के लिए श्री रेणुका जी विकास बोर्ड द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। विधानसभा उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड विनय कुमार ने कहा की इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला 31 अक्तूबर से 05 नवंबर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मेले के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी को आमंत्रित किया जाएगा तथा समापन अवसर पर हिमाचल…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ): –  गश्त के दौरान पुरुवाला पुलिस टीम को सूचना मिली कि राम लाल लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर सट्टा खेला रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और उसके पास से 1,170 रुपये नकद, एक लाल पेन और सट्टा पर्ची बरामद की। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले में अन्य संबंधित लोगों की भी तलाश कर रही है।

Read More