नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- भारत सरकार राष्ट्रीय परियोजना CCTNS का शुभारंभ वर्ष 2009 में हुआ था। इसका उद्देश्य पूरे देश में पुलिसिंग के लिए एक एकीकृत प्रणाली विकसित करना है, जिससे सभी स्तरों पर पुलिस की दक्षता और प्रभावशीलता में सुधार हो सके । जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि सिरमौर पुलिस ने राज्य अपराध रिकार्ड ब्यूरो, शिमला द्वारा संचालित CCTNS (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) रैंकिंग में लगातार दो बार प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है । एसपी ने बताया कि ये परियोजना पुलिस स्टेशन स्तर पर पुलिस कार्यों…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर आस्था स्पेशल स्कूल के विशेष बच्चों के लिए रक्षाबंधन सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। सेलिब्रेशन के दौरान डीएलएड की छात्राओं द्वारा आस्था स्पेशल स्कूल के विशेष बच्चों को राखियां बांधकर यह पर्व मनाया गया। मीडिया से बात करते हुए आस्था स्पेशल स्कूल की अध्यापिका शैलजा सैनी ने बताया कि आज रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर आस्था स्कूल में पढ़ने वाले विशेष बच्चों के लिए रक्षाबंधन सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया जिसमें डीएलएड की छात्राओं द्वारा विधि विधान के साथ आस्था स्पेशल स्कूल में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश विधान सभा एवं अध्यक्ष जिला कल्याण समिति सिरमौर विनय कुमार ने आज अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण विभाग द्वारा जिला सिरमौर में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक समुदाय के लाभार्थियों, दिव्यागजनों, एकल नारियों विधवाओं, कुष्ठ रोगियों एवं वृद्धजनों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी, विधायक पच्छाद रीना कश्यप, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में अवगत करवाया गया कि वर्ष 2025-26 में विभाग…
शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज) आकलैंड हाउस गर्ल्स स्कूल, शिमला की छात्राओं ने अद्वितीय खेल भावना और टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए आदर्श स्कूल करनाल में आयोजित सीआईएससीई उत्तर क्षेत्र वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में रजत पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में देशभर की प्रमुख टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जहां आकलैंड की बेटियों ने एनसीआर दिल्ली और लुधियाना जैसी मजबूत टीमों को सीधे सेटों में 2-0 से हराया। अंडर-17 वर्ग में भी स्कूल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया, जो स्कूल की खेल प्रतिभा की गहराई को दर्शाता…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-जनरल ओपीडी शुरू करने की तैयारी पूरी, शुरुआती चरण में रहेंगे दो-तीन डॉक्टर। डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन की ओपीडी में भीड़ के कारण मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान के लिए चौगान मैदान के सामने पुराने डिग्री कॉलेज भवन में एक सप्ताह के भीतर जनरल ओपीडी शुरू की जा रही है। प्रारंभ में यहां दो से तीन डॉक्टर बैठेंगे और उनके साथ अंतिम वर्ष के इंटर्न भी होंगे। …
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-आईटीआई नाहन के प्रधानाचार्य अशरफ अली ने यह जानकारी देते हुए बताया कि निदेशक तकनीकी शिक्षा हिमाचल प्रदेश से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत द्वितीय काउंसलिंग में चयनित हुए छात्रों को प्रवेश हेतु दाखिला लेने की तिथि को अब 8 अगस्त से बढ़ाकर 12 अगस्त, 2025 कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चयनित हुए छात्र 12 अगस्त सायं 5 बजे तक अपना दाखिला करवा लें तथा वे अपने साथ दसवीं का प्रमाणपत्र, हिमाचली, चरित्र प्रमाण पत्र व मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र भी लेकर आएं। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों का अब तक चयन नहीं…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-ओवरलोडिंग के कारण सरकारी बसों के किए जा रहे चालानों पर जनवादी महिला समिति ने कड़ा विरोध जताया है। समिति ने चालानों को रोकने और अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की है। समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर, जिला सचिव अमिता चौहान, कोषाध्यक्ष आशा शर्मा और उपाध्यक्ष सेवती कमल ने एक संयुक्त बयान में आईटीआई नाहन के पास एक सरकारी बस के चालान पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चालान करने के बजाय सरकार को ज्यादा बसें चलानी चाहिए, क्योंकि स्टैंडिंग सवारियों को नहीं बैठाने पर लोग अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाएंगे। उन्होंने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के तीनो मंडल में सैनवाला-मुबारिकपुर, नाहन, जाट्टान वाला में रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि भाई बहन के स्नेह, प्यार और पवित्र बंधन का त्यौहार रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज मुझे बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर डॉ राजीव बिंदल कहा कि हम केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करना चाहते हैं कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत 2025-26 के लिए 12,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी को…