नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- पांवटा ब्लॉक में पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले लोगों पर शिकंजा कसते हुए मिली गुप्ता सूचना के आधार पर एक व्यक्ति के कब्जे से 195 नशीले बरामद किए हैं। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर दिया गया है। पांवटा के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस थाना माजरा की टीम ने गश्त के दौरान रामपुर भारापुर के नजदीक गुलशन फैक्टरी के पास विपिन पुत्र रमेश चंद निवासी रामपुर भारापुर के कब्जा से +PARVION SPAS के 195 नशीले कैप्सूल बरामद किए। डीएसपी ने बताया कि आरोपी…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 7- 8 जून तक किया गया। यह आयोजन हिमाचल प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन ने करवाया था। यह संगठन AFI और हिमाचल ओलंपिक एसोसिएशन से संबद्ध है। इस प्रतियोगिता में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाया। पहली बार अंडर 10 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में छात्रों ने भाग लिया। इस वर्ग में विद्यालय की छात्रा सानवी ने ब्रॉड जंप तथा बॉल थ्रो में गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अंडर 12 आयु…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नाहन की मासिक बैठक आईएसबीटी नाहन में अध्यक्ष मोहन ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उपस्थित सभी सदस्यों ने हिमाचल सड़क परिवहन निगम और प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति दोनों का रवैया पूरी तरह से उदासीन है। बैठक में मौजूद सतीश चंद्र गर्ग, सुरेश कुमार, अमन कुमार, गीताराम, अमरीश कुमार, सोमदत्त, अशरफ अली, मोहम्मद इस्लाम, गोरखाराम, बृजभूषण, रामनाथ, गुमान सिंह, तारो देवी, मीना धवन, चांद बीबी, शशि बाला और राधा देवी ने बताया कि हर माह पेंशन समय पर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब की मासिक बैठक सोमवार एडवोकेट राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा में सबसे पहले वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राकेश बेदी की पत्नी के स्वर्गवास पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में सदस्यों ने शहर के महत्वपूर्ण बिंदुओं व विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक, बांगरण चौक व बद्रीपुर चौक पर शौचालयों की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही विश्वकर्मा चौक तथा बांगरण चौक पर भी ट्रैफिक लाइट्स लगवाने की मांग परिषद के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास के मामले में कई कृतिमान स्थापित किए हैं जिसमें नया लोकसभा भवन जम्मू कश्मीर में चिंनाव ब्रिज का निर्माण जिसकी तारीफ पूरी दुनिया कर रही है हिमाचल में रोहतांग टनल अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण धारा 376 को समाप्त करना बक्फ बोर्ड कानून को समाप्त करना मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक की कुप्रथा को समाप्त करना देश के गरीबों की सेवा एवं वंचितों का…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत सिरमौर जिला में बीते चार वर्षो के दौरान 61 मामलों के 74 पीड़ितों को 68.20 लाख रुपये की राहत राशि वितरित की गई है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज यहां आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि अधिनियम के तहत वर्ष 2022 से 31 मई, 2025 तक कुल 71 मामले प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 46 मामले न्यायालय में लंबित हैं तथा 15 का निपटारा हो चुका है। उपायुक्त ने कहा कि राहत…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार तीन विधानसभा चुनाव में भी एक सीट तक नहीं जीत पाई अब हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी के 2027 के विधानसभा चुनाव में यही हाल होने वाले हैं। रावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने झूठ का सहारा लेकर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाई है सरकार विकास करने के लिए बनाई जाती है विनाश करने के लिए नहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री का…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- वाल्मीकि धर्मशाला नाहन में वाल्मीकि समाज की एक विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें राज्य कार्यकारिणी के सदस्य विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस बैठक में वाल्मीकि समाज से जुड़ी समस्याओं पर मंथन किया गया जिन्हें सरकार के समक्ष रखा जाएगा। मीडिया से बात करते हुए वाल्मीकि समाज के राज्य कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल खोसला ने बताया कि आज वाल्मीकि धर्मशाला नाहन में वाल्मीकि समाज के बुद्धिजीवी लोगों के साथ विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में वाल्मीकि समाज से जुड़े अलग-अलग विषयों पर मंथन किया गया जिसमें शिक्षा, रोजगार, आर्थिक…