ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (एसएचवीआर) कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक आज उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में उनके कक्ष में आयोजित हुई। उपायुक्त ने इस अवसर पर एसएचवीआर के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और कहा कि यह पहल विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सतत विकास के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में स्वच्छता, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं तथा नागरिक दायित्वों को प्रोत्साहित करना है, ताकि…
Author: Himachal Varta
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चन्द्रशेखर ने विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत वीरवार को ग्राँम पंचायत डरवाड़ के छतरैणा, डरवाड़ तथा ग्रांम पंचायत घरवासडा के घरवासड़ा और गरली में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी व उनका निदान किया। उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाएं जिनमें बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य शामिल है, का प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक आपके द्वार कार्यक्रम प्रदेश में लोगों की समस्याओं के समाधान एवं उनकी मांगों को सरकार के प्रतिनिधियों के समक्ष रखने के लिए आरम्भ किया गया…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के सौजन्य और सूचना एवं जन संपर्क विभाग (हि.प्र.) के सहयोग से आज उपमंडल धर्मपुर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संधोल और बस अड्डा संधोल में विशेष आपदा न्यूनीकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। समर्थ–2025 कार्यक्रम के तहत आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को संभावित आपदाओं के प्रति तैयार, सजग और सहयोगी बनाना है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में समाज संगठित और प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया दे सके। इस अवसर पर सर्वोदय हिम जागरण कला मंच त्रैम्बला के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत,…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जल शक्ति विभाग बग्गी में ई-टैक्सी सेवाएं प्रदान कर हर माह कमा रहे 50 हजार रुपए प्रदेश सरकार की 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना मंडी के युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह लेकर आई है। इस योजना के अंतर्गत मंडी जिला में अनेक युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में अग्रसर किया जा रहा है। इसी कड़ी में जलशक्ति विभाग, मंडी में वर्तमान में तीन ई-टैक्सियाँ सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं। यह इलेक्ट्रॉनिक टैक्सियाँ पर्यावरण संरक्षण की अवधारणा के अनुरूप हैं। ई-टैक्सी विभागीय कार्यों को सुचारू रूप…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- सतर्कता जागरुकता सप्ताह के उपलक्ष्य पर पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वीरवार को हमीरपुर शहर में पैदल मार्च किया। सर्कल कार्यालय के प्रमुख नीरज कुमार आनंद के नेतृत्व में इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधी चौक से भोटा चौक और सर्कल कार्यालय तक पैदल मार्च करके सतर्कता जागरुकता का संदेश दिया तथा भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की।
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की इंडेन गैस कंपनी के जिन उपभोक्ताओं ने अभी भी अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उनके कनेक्शन आने वाले समय में बंद हो सकते हैं। हमीरपुर शहर के भोटा चौक पर स्थित शहीद सुरजीत सिंह गैस एजेंसी के प्रबंधक संजीव डढवाल ने बताया कि एजेंसी के कई उपभोक्ताओं ने बार-बार आग्रह के बावजूद अभी भी अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है। उन्होंने अभी तक ई-केवाईसी न करवाने वाले उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अतिशीघ्र अपनी ई-केवाईसी करवा लें, अन्यथा उनके गैस कनेक्शन बंद हो सकते हैं। संजीव डढवाल ने…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लेखक राजन कुमार शर्मा)हिमालय क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ से ढकी चोटियों और शीतल जलवायु के लिए प्रसिद्ध है। परंतु यही ठंडा मौसम जब सर्दियों के चरम पर पहुँचता है, तो यह क्षेत्र अनेक गंभीर समस्याओं से जूझने लगता है। बर्फबारी, सड़क बंद होना, बिजली और पानी की कमी, स्वास्थ्य समस्याएँ तथा भूस्खलन जैसी परिस्थितियाँ वहाँ के लोगों के लिए जीवन को कठिन बना देती हैं। समस्या: सर्दियों में हिमालयी क्षेत्र पूरी तरह बर्फ की चादर में ढक जाता है। तापमान कई बार शून्य से नीचे चला जाता है। ऐसे में गाँवों और शहरों का…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ऑकलैंड हाउस स्कूल फ़ॉर गर्ल्स में आज ‘इंटरैक्ट क्लब ऑफ़ लीडिंग ऑकीइट्स’ की स्थापना के साथ विद्यालय ने छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक ज़िम्मेदारी और सामुदायिक भागीदारी को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। रोटरी इंटरनेशनल और इससे जुड़े रोटरी क्लबों के मार्गदर्शन में आरंभ हुई इस पहल को छात्राओं की ओर से अत्यंत उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। क्लब की शुरुआत में ही 170 छात्राओं ने सदस्यता ग्रहण की है। इंटरैक्ट क्लब के माध्यम से छात्राओं को विभिन्न सामुदायिक सेवाओं, सामाजिक सरोकारों तथा वैश्विक समझ को विकसित करने के अवसर प्राप्त होंगे। यह…